DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

सार्वजनिक कुँओं का जीर्णोद्धार एवं सोख्ता निर्माण कार्य मिशन मोड़ में करवाया जाएगा

January 06, 2022
Dbg

04.01.2022 (दरभंगा) : दरभंगा जिले में जल-जीवन-हरियाली अभियान के अन्तर्गत सार्वजनिक कुँओं का जीर्णोद्धार एवं सोख्ता निर्माण कार्य मिशन मोड़ में करवाया जाएगा । इसको लेकर जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक राज ने सभी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकरी, तकनीकी सहायक, लेखापाल एवं डी.पी.आर.सी. के साथ ऑनलाईन बैठक कर उन्हें बताया कि दरभंगा में पंचायत चुनाव के पूर्व 74 कुँओं का जीर्णोद्धार कराया गया है। पंचायत चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के कारण 111 कुँओं में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य स्थगित हो गया था। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के नये जनप्रतिनिधियों का चुनाव सम्पन्न हो चुका है तथा सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ भी दिलाया जा चुका है। इसलिए स्थगित कार्यों को 01 सप्ताह के अन्दर जनप्रतिनिधियों की निगरानी में सम्पन्न करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि 05 जनवरी 2022 से पुनः सार्वजनिक कुँओं के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ कराया जाएगा तथा 111 कुँओं के जीर्णोद्धार कार्य को मिशन मोड में पूरा किया जाएगा। साथ ही 06 जनवरी को एकीकृत रूप से सोख्ता निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा एवं 07 जनवरी को जीर्णोद्धार कराए जा चुके कुँओं पर चेन पुली, ग्रिल कवर का अधिष्ठापन, चबूतरा एवं पारापेट का निर्माण कार्य का कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये सभी कार्य 15वें वित्त आयोग की टाईड राशि से करायी जाएगी। उन्होंने सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को इन कार्यों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर मिशन मोड में कराने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि विगत वर्षों 2018व 2019 के मई- जून में भू-जल स्तर के अत्यधिक गिरने के कारण बिहार के कई जिलों के अनेक गाँव एवं शहरों में पानी की किल्लत हो गयी थी। जिसके उपरान्त भू-जलस्तर में वृद्धि करने को लेकर राज्य स्तर पर जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत 11 प्रकार के कार्य की योजना बनाई गई है जिनमें एक कार्य कुँओं का जीर्णोद्धार एवं सोख़्ता का निर्माण शामिल है।

जिला का 148वाँ स्थापना दिवस 148 कैंडल जलाकर मनाया गया

January 06, 2022
Dbg

01.01.2022 (दरभंगा) : उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया द्वारा समाहरणालय में दरभंगा जिले के 148वाँ स्थापना दिवस 148 कैंडल जलाकर मनाया गया। जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे समाहरणालय परिसर को सतरंगी लाइट से सजाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक राज, वरीय उप समाहर्त्ता टोनी कुमारी, संस्कार रंजन, जिला कल्याण पदाधिकारी मदन प्रसाद, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा ने भी कैंडल जलाया। इस अवसर समाहरणालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।

कई चुनौतियों का सामना करने में सफल रहे - बाबू राम (आईपीएस)

January 01, 2022
Dbg

01.01.2022 (दरभंगा) : आईपीएस बाबू राम का ट्रांसफर हो गया। इस अवसर पर दरभंगाऑनलाइन डॉट कॉम से बात करते हुए उन्होंने बताया की यहाँ करीब तीन साल का कार्यकाल रहा। और इन तीन सालों में कई चुनौतियाँ आयी। कोविड की लहर आयी। कई बड़े आपराधिक घटनाएं घटी। लोक सभा चुनाव, विधान सभा चुनाव, पंचायत चुनाव आया जिसमे हमलोगों ने दरभंगा पुलिस टीम के साथ मिलकर सफलता पूर्वक कार्य किया जो काफी सराहनीय रहा। उन्होंने कहा की मेरे कार्यकाल में शांति समिति के लोग व पब्लिक का भी काफी सहयोग मिला चाहे वो शराबबंदी को लेकर सुचना हो या कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना हो या कई त्योहारों में लॉ एंड आर्डर मेन्टेन रखना हो, जिसमे सभी लोगों का काफी सहयोग मिला। पूरी पुलिस टीम को व जिलावासियों को इसके लिए धन्यवाद देता हूँ। उन्होंने नववर्ष के शुभ अवसर पर समस्त जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

समाज सुधार अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

December 31, 2021
Dbg

31.12.2021 (पटना) : समाज सुधार अभियान के तहत शराबबंदी, दहेज प्रथा/ बाल विवाह उन्मूलन हेतु कमला नेहरू नगर महादलित टोला स्थित सामुदायिक भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने शिरकत की। महिलाओं एवं बच्चियों ने परिवार/ समाज मे संघर्ष की आपबीती कहानी सुनाते हुए सामाजिक बुराई का विरोध करने, अंत करने के प्रति पूरी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक सहित कई अन्य कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक एवं प्रेरित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने समाज सुधार के कार्यक्रम तथा उसके प्रति महिलाओं एवं बच्चियों के उत्साह की सराहना करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने शराब का सेवन / बिक्री तथा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई / कुरीति के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को कड़ा विरोध करने तथा समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि दहेज लेना एवं देना कानूनन अपराध है। इस अवसर पर महिलाओं एवं बच्चियों ने बाल विवाह एवं दहेज प्रथा तथा शराब के सेवन एवं बिक्री के खिलाफ परिवार एवं समाज में उठाये गये आवाज, समस्या, संघर्ष के उपरांत सफल एवं सार्थक जीवन की आपबीती दास्तान व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में महादलित टोला की रहने वाली महिला बॉबी खातून ने दहेज उन्मूलन के विषय पर अपना विचार व्यक्त की।

उनके द्वारा कहा गया कि उनकी शादी में ससुराल वालों ने दहेज ली थी परंतु मैं आश्वस्त करती हूं कि मैं अपने बच्चों की शादी में ना तो दहेज दूंगी और ना लूंगी। उक्त क्षेत्र की एक और महिला श्रीमती सुशीला देवी ने डीएम का आभार प्रकट करते हुए बताया कि हमारे मोहल्ले मैं अब कोई नशा नहीं करता है एवं सभी अपने कार्य के प्रति समर्पित रहते हैं। इसी क्रम में सुश्री निशा के द्वारा यह कहा गया कि वह भी अपने घर में बाल विवाह का विरोध किया जो आज पढ़ लिखकर अपने क्षेत्र के बच्चों को पढ़ा रही है एवं नशा मुक्ति तथा बाल विवाह की रोकथाम एवं दहेज उन्मूलन में सहयोग कर रही है। समाज सुधार अभियान को गति प्रदान करने हेतु जिला अंतर्गत 208 महादलित टोलों को चिन्हित किया गया है। यद्यपि इन मोहल्लों में उत्पाद विभाग एवं पुलिस विभाग के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया है। वर्तमान में ऐसे 208 महादलित टोलों में आईसीडीएस जीविका एवं शिक्षा विभाग के द्वारा जन जागरूकता अभियान शुरू की गई है। इसके तहत कार्य योजना तैयार कर कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुरूप शराबबंदी, बाल विवाह /दहेज उन्मूलन पर आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करने का कार्य शुरू किया गया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, जीविका दीदी एवं स्कूली बच्चों द्वारा सामाजिक बुराई के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। डीएम ने चिन्हित महादलित टोला के योग्य परिवार को सतत जीविकोपार्जन योजना से लाभान्वित करने का निर्देश जिला कार्यक्रम प्रबंधक जीविका को दिया है।

ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का हुआ आयोजन

December 31, 2021
Dbg

31.12.2021 (दरभंगा) : दरभंगा जिला के सभी ग्राम पंचायतों में 28 से 30 दिसंबर तक मनरेगा के अंतर्गत रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सामान्य ग्रामीणों एवं जॉबकार्ड धारक मजदूरों को मनरेगा के विभिन्न प्रावधानों, रोजगार प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं इसके अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान इच्छुक लोगों से नए जॉब कार्ड एवं रोजगार के लिए आवेदन भी लिए गए तथा उन्हें जॉब कार्ड उपलब्ध भी कराए गए, रोजगार दिवस के दौरान कुल 952 नए जॉब कार्ड निर्गत किए गए। व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं तथा पशु शेड, खेत-पोखर, वृक्षारोपण आदि के लिए 485 आवेदन प्राप्त हुए जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।