DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

राय साहब पोखर के सौद्वर्यीकरण करवाने का प्रस्ताव दिया गया, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की दूसरे दिन की बैठक हुई आयोजित

July 14, 2022
Dbg

08.07.2022 (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर की अध्यक्षता में तथा नगर विधायक संजय सरावगी, बेनीपुर के विधायक विनय कुमार चौधरी, केवटी के विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, अलीनगर के विधायक मिश्री लाल यादव, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेणू देवी की उपस्थिति में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की दूसरे दिन की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में एन.एच.ए.आई. द्वारा 533 करोड़ की लागत से मझौल से चरौत, 327सी पथ के संबंध में बताया गया कि यह योजना अगस्त, 2023 तक पूरा करने हेतु समय माँगा गया है। दूसरी योजना आमस-दरभंगा पथ है, जिसका 22 किलोमीटर दरभंगा जिला में पड़ता है।

इस योजना में भू-अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। बेला मोड़ से सकरी डी.ए.भी स्कूल तक लिंक करने के प्रस्ताव की मंजूरी भी मिलने की जानकारी दी गयी। बेनीपुर विधायक द्वारा बरना से रसियारी पथ में त्वरित मरम्मति कराने की आवश्यकता बतलाई गयी। बैंगनी में सड़क निर्माण के अतिक्रमण को हटा दिया गया है। घाटी-पिपड़ा पथ के संबंध में बताया गया कि कार्य प्रगति पर है। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान अपर समाहर्त्ता राजेश झा “राजा” द्वारा बताया गया कि 15 थाना के लिए भूमि की माँग की गयी थी, जिसमें से 12 थाना के लिए जमीन उपलब्ध करा दिया गया है, 03 थाना यथा - मब्बी, बेंता एवं नेहरा थाना शेष रहा गया है। नेहरा का भी प्रस्ताव वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के पास भेजा गया है।

सांसद ने कहा कि एम्स और एयरपोर्ट के साथ-साथ बिरौल के जगरनाथपुर में थाना खोलने का प्रस्ताव भेजा जाए। अलीनगर एवं बेनीपुर के विधायक द्वारा संयुक्त रूप से साहो परड़ी, बहेड़ा के शंकर लौहार, मनीगाछी के वाजितपुर एवं वरगाँव में भी थाना खोलने का प्रस्ताव दिया गया। बताया गया कि बहेड़ी का थाना बिरौल में है, इससे बहेड़ी के लोगों को असुविधा होती है। बेनीपुर के विधायक द्वारा बिरौल पथ में डुमरी मोड़, जीरो माइल के पास तथा बेनीपुर-मझौल पथ में मरम्मति करवाने की आवश्यकता बतायी गयी। उन्होंने कहा कि बहेड़ी में बस स्टैण्ड नहीं होने से बहेड़ी चौक में जाम की समस्या बनी रहती है। बहेड़ी में एक बस स्टैण्ड का प्रस्ताव दिया जाए।

नगर विधायक द्वारा जल-जीवन-हरियाली योजना के अन्तर्गत चिन्ह्नित जल श्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रस्ताव दिया गया। डीएम राजीव रौशन ने इस संबंध में बताया कि सार्वजनिक तालाब एवं सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक अंचल को इसके लिए निर्देश दिया गया है। बेनीपुर के विधायक ने समधपुरा उच्च विद्यालय, बहेड़ी के समीप एक बड़ा पोखरा होने की जानकारी दी गयी। एम्स के संबंध में बताया गया कि निदेशक की नियुक्ति हो गयी है, जो 20 जुलाई को दरभंगा आएगे। उनके कार्यालय की व्यवस्था सुपर स्पेशलीटी हॉस्पीटल में करने का निर्देश अधीक्षक, डी.एम.सी.एच. को दिया गया। सुपर स्पेशलीटी हॉस्पिटल के सी.टी. स्कैन को चालू कराने हेतु एक कमिटी का गठन किया गया, ताकि कुछ शुल्क निर्धारित किया जा सके। जिससे उसमें लगने वाले प्लेट की आपूर्ति में कठिनाई न हो सके।

सांसद द्वारा डी.एम.सी.एच. की जमीन के संबंध में एक समिति बनाकर खोजबीन करने का प्रस्ताव दिया गया। डी.एम.सी.एच. में पी.एम. केयर फण्ड से बने आई.सी.यू. को शीघ्र चालू कराने हेतु नगर विधायक की माँग पर अधीक्षक, डी.एम.सी.एच. द्वारा 11 जुलाई से 08 भेण्डीलेटर युक्त आई.सी.यू. को सामान्य मरीजों के लिए चालू करने को कहा, शेष 08 भेण्डीलेटर युक्त आई.सी.यू. को कोविड मरीजों के लिए सुरक्षित रखा गया है। बताया गया कि 450 करोड़ की लागत से 377 बेड वाला सर्जिकल वार्ड निर्माणाधीन रहने पर माननीय सांसद ने इसके निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय समीक्षा करने का निर्देश दिया। एम.सी.एच. भवन के लिए पहुँच पथ नहीं है। नाका नम्बर - 06 से सुपर स्पेशलीटी हॉस्पीटल तक नाला बनवाने का प्रस्ताव दिया गया, ताकि जल निकासी आसानी से हो सके। नगर विकास के संबंध में नगर आयुक्त ने बताया कि पी.एम.जी.एस.वाई के अन्तर्गत 120 लाभुकों को राशि प्रदान की गयी है। हराही, दिग्घी और गंगा सागर पोखर के लिए विभाग से डी.पी.आर बन गया है। कंगवा गुमटी से पंडासराय तक 9.5 किलोमीटर में 34 करोड़ रूपये की लागत से डी.पी.आर बनाया गया है, इसे 04 फेज में रेलवे बनाएगी, राशि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी। प्रथम फेज के लिए 4.26 करोड़ रूपये की माँग की गयी है, राशि प्राप्त होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। कर्पूरी चौक से सैदनगर तक भू-गर्भीय नाला का निर्माण किया जा रहा है। दारू भट्टी चौक से गुदरी बाजार होते हुए विद्यापति स्कूल तक नाला निर्माण किया जा रहा है। नगर विधायक द्वारा बताया गया कि बीच में नाला अतिक्रमित हो गयी है, जिसे अतिक्रमण मुक्त करा लिया जाए। बैठक में दोनार पुल, लहेरियासराय-एकमी अविस्थत श्मासन घाट विकास योजना, दोनार से टीनही पुल तक नाला निर्माण, लहेरियासराय के गुदरी बाजार एवं दरभंगा बस स्टैण्ड पर शौचालय निर्माण, अभण्डा पोखर उड़ाही, टावर पर शौचालय निर्माण, दरभंगा टावर सहित अन्य स्थलों पर घड़ी लगवाने की भी समीक्षा की गयी एवं नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि इन पर कार्य चल रहा है।

बैठक में 2000 लोगों की क्षमता वाला सम्राट अशोक भवन का शीघ्र निर्माण करवाने, श्यामा माई मंदिर परिसर में अवस्थित महादेव मंदिर से पानी निकासी करवाने, राय साहब पोखरा का सौद्वर्यीकरण करवाने का प्रस्ताव दिया गया। बैठक में शहरी क्षेत्र में सड़क पर बालू, गिट्टी गिराकर जाम की समस्या उत्पन्न करने तथा घर के बाहर सीढ़ी एवं रैम्प बनाकर सड़क अतिक्रमित करने की जानकारी दी गयी एवं नगर आयुक्त से कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि जिले को 17 नये एम्बुलेंस प्राप्त हुए है, जिसे सभी प्रखण्डों में उपलब्ध कराया जा रहा है। जाले के लिए मंत्री, श्रम संसाधन विभाग द्वारा अपनी निधि से एम्बुलेंस का पहले ही क्रय किया जा चुका है। किरतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 02 नये चिकित्सक आ गये है। बेनीपुर के विधायक द्वारा बेनीपुर के ब्लड बैंक शीघ्र चालू करवाने की माँँग की गयी। सांसद ने बताया कि उसरी-बिठौली-रमौली एवं महिनाम में भवन बन गया है, वहाँ चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति होनी चाहिए। आयुष्मान भारत के संबंध में प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि आयुष्मान भारत के अन्तर्गत अब कोई भी व्यक्ति अपनी मोबाईल से 20 लोगों का गोल्डेन कार्ड बनवा सकता है।

दरभंगा एयरपोर्ट से जयनगर, रोसड़ा से बहेड़ी, सकरी से बेनीपुर, रोसड़ा से दरभंगा, लहेरयासराय से कुशेश्वरस्थान, अशोक पेपर मिल से चिकनी होते हुए विधेश्वरस्थान, दरभंगा से पूर्णियाँ, दरभंगा से सहरसा पथ निर्माण पर भी चर्चा की गयी। देकुली से शंकर लौहार तक सड़क मोटरेबुल करवाने तथा अशोक पेपर मिल से विंधेश्वरस्थान सड़क चौड़ीकरण करवाने का निर्देश दिया गया। मनीगाछी-टटूआर, सकरी-धरौड़ा, वाजितपुर-महुआ चौक, उजान-घनश्यामपुर, बेनीपुर-बाड़ा चौक से विशनपुर पथ के निर्माण संबंधी भी चर्चा की गयी। विश्वविद्यालय द्वारा बताया गया कि छात्राओं के लिए 08 एकड़ में डब्लू.आई.टी. बनाया गया है। सांसद द्वारा बताया गया कि महिलाओं के लिए उत्तर भारत का एक मात्र संस्थान डब्लू.आई.टी. है, इसे सफलता पूर्वक संचालन करने की जरूरत है। बैठक में नल-जल योजना के संबंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी। पी.एच.ई.डी. द्वारा बताया गया कि उनके 24 जल मीनार है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में 130 चापाकल गड़वाए गए है एवं 3000 चापाकल की मरम्मति कराई गयी है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 150 चापाकल गाड़ने का लक्ष्य मिला है। जिला परिषद् अध्यक्ष द्वारा ऊँचे स्थल पर चापाकल गाड़ने का सुझाव दिया गया। विद्युत विभाग द्वारा बताया गया कि 3755 कृषकों को तथा 90 हजार उपभोक्ताओं को कनेक्शन इस वर्ष दिया गया है। साथ ही दरभंगा शहर एवं बेनीपुर में स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है।

मखान अनुसंधान केन्द्र का नाम राष्ट्रीय मखान अनुसंधान केन्द्र करने का प्रस्ताव सांसद द्वारा दिया गया। सहायक निदेशक, उद्यान ने बताया कि टपकन सिंचाई योजना 100 एकड़ में 25 किसानों के माध्यम से करायी जा रही है। प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन ने बताया कि जिले में 226 सरकारी एवं 510 निजी नाव चिन्ह्ति है। एन.डी.आर.एफ. की एक टीम दरभंगा पहुँच चुकी है। जिले में 31 पशु चिकित्सालय कार्यरत हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 05 किलोग्राम अनाज प्रत्येक व्यक्ति को उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत सभी कार्डधारी को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। अंत्योदय योजना के तहत 35 किलोग्राम प्रति परिवार राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में 8.20 लाख राशन कार्ड धारी हैं। सेन्ट्रल कोपरेटिव बैंक का नामकरण मिथिला कॉपरेटिव बैंक के नाम से करने का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया। बैठक में कस्तुरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, गौड़ाबौराम एवं बहादुरपुर में पहुंच पथ निर्माण करने का निर्देश दिया गया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, साक्षरता ने बताया कि जिले में 365 प्लस 2 उच्च विद्यालय हैं, जिनमें से 166 में प्रबंध समिति का गठन हो गया है। माननीय सांसद ने सभी विद्यालयों में कम्प्यूटर पढ़ाई सक्रिय करने का निर्देश दिया गया।बताया गया कि हाल ही में 171 प्लस टू विद्यालय के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति मिल गयी है। उप विकास आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अन्तर्गत वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक 95.90 प्रतिशत आवासों को पूर्ण करा लिया गया है। 15 अगस्त तक इसे शत-प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

आवास प्लस योजना के अन्तर्गत 17 हजार आवास निर्माण का लक्ष्य के विरूद्ध 14, 807 आवास के निर्माण के लिए प्रथम किस्त की राशि प्रदान कर दी गयी है तथा 2248 आवास पूर्ण करा लिये गए हैं। इन सभी आवासों को 15 अगस्त तक पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि जिले में 31 हजार नये शौचालय बनाने का लक्ष्य मिला है तथा ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन योजना के तहत 50 पंचायतों में डब्लू.पी.यू. संस्थापित किया जा रहा है तथा ठोस एवं तरल कचरा को अलग-अलग डस्टबीन में एकत्रित करवाया जा रहा है। अमृत सरोवर के तहत जिले के 79 तालाबों को जीर्णोद्वार हेतु चिन्ह्ति किया गया है। मनरेगा के तहत वर्ष 2021-22 में 82.91 लाख मानव दिवस रोजगार का सृजन किया गया तथा वर्तमान वर्ष में 65.57 लाख मानव दिवस रोजगार का सृजन किया गया है। चारों बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि 240 किलोमीटर तटबंध में तटबंध सुदृढ़ीकरण कार्य कराया गया है। बताया कि 29 योजना ली गयी थी, जिनमें 26 योजना पूर्ण करा ली गयी है। कटाव निरोधात्मक कार्य के लिए चिन्ह्ति स्थलों पर पर्याप्त संख्या में भरे हुए बालू के बैंग रखे गए है। सामाजिक सुरक्षा द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा 17 हजार डाटा सत्यापित कर लिया गया है। समेकित बाल विकास परियोजना के संबंध में बताय गया कि जिले में 4489 आंगनवाड़ी स्वीकृत है, जिनमें से 117 सेविका एवं 85 सहायिका का पद रिक्त रह गया है।प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं किसान सम्मान निधि पर भी चर्चा की गयी।

बैठक में डीएम राजीव रौशन, उप विकास आयुक्त अम्रिषा बैंस, अपर समाहर्त्ता (राजस्व) राजेश झा ‘‘राजा’, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता एवं विभिन्न प्रखण्डों के माननीय प्रमुखगण व अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने की तैयारी

July 06, 2022
Dbg

06.07.2022 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन एवं एसएसपी अवकाश कुमार द्वारा जिला संयुक्त आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व 10 जुलाई 2022 को मनाये जाने की सूचना है। इस वर्ष ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व 10 जुलाई 2022 को मनाया जाएगा। इस पर्व के अवसर पर दोनों साम्प्रदाय की मिली-जुली आबादी को ध्यान में रखते हुए उक्त त्योहार के अवसर पर कड़ी निगरानी एवं सतर्कता बरतने एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ रही आतंकवादी गतिविधियों एवं जिले में पूर्व में घटित सांम्प्रदायिक घटनाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने जिला संयुक्त आदेश में कहा है कि वर्तमान में देश में घटित हो रही आतंकवादी हमले, अपराधिक एवं उग्रवादी तथा साम्प्रदायिक तत्वों की गतिविधियाँ भी इस पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न कर सकती है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को उक्त पर्व के असवर पर साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले तथा अफवाह फैलाने वाले तत्वों, संस्थाओं, असामाजिक तत्वों एवं गुण्डा तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु निदेशित किया गया।उन्होंने सभी स्थानीय थानाध्यक्ष एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं दण्डाधिकारी को निर्देश दिया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु किसी भी योजनाओं के पूर्व आसूचना एकत्र करते हुए, उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देना सुनिश्चित करेंगे।

इसके साथ ही इस कार्य में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न स्तर पर पदस्थापित पदाधिकारी, कर्मचारी, ग्राम सेवक, पंचायत के मुखिया, सरपंच एवं अन्य लोगों का भी सहयोग ले सकते हैं। उन्होंने जिला संयुक्त आदेश में कहा है कि ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर सभी प्रकार के अवकाश अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है, विशेष परिस्थिति पर जिला दण्डाधिकारी द्वारा निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त त्योहार के अवसर पर शांति समिति का गठन नितान्त आवश्यक है। इसके लिए थानाध्यक्ष, ओ.पी. अध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी वैसे स्थान जहाँ साम्प्रदायिक तनाव के दृष्टांत दृष्टिगोचर हुए है या तनाव की आशंका हो, वैसे दोनों साम्प्रदाय के प्रबुद्ध नागरिकों, ग्राम पंचायत के मुखिया, सरपंच एवं अन्य गणमान्य लोगों के सहयोग से शांति समिति का गठन करना सुनिश्चित करेंगे। शांति समिति की बैठक में निर्वाचित सदस्यों को भी भाग लेने हेतु आमंत्रित करना सुनिश्चित करेंगे। सभी थानाध्यक्ष एवं ओ.पी. अध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की सूची पूर्व से ही तैयार कर लेने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर उनके विरूद्ध कार्रवई सुनिश्चित किया जा सके।

ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु 289 स्थलों पर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल, लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। उन्होंने कहा कि प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल तथा लाठी बल की प्रतिनियुक्ति सामान्यतः 09 जुलाई से 11 जुलाई 2022 तक रहेगा, परंतु किसी स्थान विशेष पर तनाव होने की अवधि में यह स्वतः बढ़ जाएगी। जिन स्थानों पर मुख्यालय से बल की प्रतिनियुक्ति नहीं की गयी है, वहाँ पर थानाध्यक्ष, ओ.पी. अध्यक्ष अपने-अपने थाना से चौकीदार/दफादार की प्रतिनियुक्ति करेंगे तथा स्वयं भ्रमणशील रहकर गश्ती करेंगे, ताकि किसी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर दरभंगा, समाहरणालय परिसर में 09 जुलाई से 11 जुलाई 2022 तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्यत रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या - 06272-240600 है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अपर समाहर्त्ता, मोबाईल नम्बर - 9473191318 रहेंगे। उन्होंने प्रभारी यातायात को निर्देश दिया है कि दरभंगा शहरी क्षेत्र में ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर सभी चौक-चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस को प्रतिनियुक्त करेंगे तथा ट्रैफिक एवं विधि व्यवस्था का संधारण करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही यातायात प्रभारी इस दौरान स्वयं भी भ्रमणशील रहते हुए यातायात व्यवस्था संचालित कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।

पर्यवेक्षक, भी.एच.एफ यह सुनिश्चित करेंगे कि उक्त त्योहार के अवसर पर 09 जुलाई से 11 जुलाई 2022 तक जिले के सभी थाना का वितन्तु सेट 24 घंटे खुला रहेगा। उन्होंने कहा की सभी संबंधित पदाधिकारी वैसे स्थान जहाँ बकरीद पर्व का सामूहित नमाज अदा किया जायेगा, वहाँ विशेष निगरानी रखेंगे, ताकि शरारती तत्वों द्वारा खासकर ईदगाह एवं मस्जिद तक आने जाने वाले रास्तों में किसी प्रकार की बात को उभार कर तनाव उत्पन्न करने की कोशिश नहीं कर सके। इसके साथ ही कि उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस कर्मी निदेशित किया है कि वे कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर सामाजिक दूरी बनाते हुए मासक का उपयोग करना सुनिश्चित करेंगे तथा इसका शत-प्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केन्द्र, दरभंगा को निदेशित किया गया है कि 09 जुलाई 2022 के पूर्वाह्न में ही सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करते हुए प्रतिनियुक्ति से पूर्व उन्हें हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, केन सिल्ड आदि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, दण्डाधिकारी, थानाध्यक्ष को हिदायत दिया गया है कि उक्त त्योहार के अवसर पर अपनी-अपनी ड्यूटी पूरी मुश्तैदी, चुस्ती एवं सतर्कता के साथ करेंगे तथा साम्प्रदायिक दृष्टिकोण को देखते हुए अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी के साथ निभायेंगे, लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को अपने-अपने प्रभार के प्रखण्ड में उक्त पर्व को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष से सम्पर्क स्थापित करते हुए शांतिपूर्ण संपन्न कराएंगे। अगर किसी भी तनाव/घटना होने की सूचना मिलते ही स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करेंगे। बकरीद पर्व के अवसर पर सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्र अन्तर्गत विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा अपने दिशा-निर्देशन में प्रतिनियुक्ति करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था बनाए रखते हुए पर्व को सौहार्द्रपूर्ण एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल को अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारण करने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त सभी थाना/ओ.पी. एवं गश्ती दल को भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारित करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही अपर समाहर्त्ता, दरभंगा एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) दरभंगा जिला में विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे। वे संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी से अनुश्रवण एवं समन्वय कर उक्त पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।

अमेरिका में रह रहे मीडिया संस्थान के प्रतिनिधि ललित झा को सम्मानित किया गया

July 06, 2022
Dbg

06.07.2022 (दरभंगा) : अमेरिका में रह रहे मीडिया संस्थान पीटीआई के प्रतिनिधि ललित झा ने बुधवार को विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में कवि कोकिल विद्यापति के महानिर्वाण दिवस के उपलक्ष में नवंबर माह में आयोजित हो रहे स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह और दिसंबर महीने में अमेरिका के फिनिक्स में आयोजित होने वाले 20वें अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने जानकारी दी कि इन दोनों आयोजनों को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रवासी मैथिल किस प्रकार सहयोग और सहभागिता की योजना बना रहे हैं। मौके पर डा बैजू ने ललित झा का मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप मिथिला पेंटिंग युक्त पाग, चादर और पुष्प-हार प्रदान कर अभिनंदन किया। अपने संबोधन में उन्होंने ललित जी की सादगी में जीवंत पत्रकारिता के धार की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना काल में दरभंगा के कबीर सेवा संस्थान द्वारा सैकड़ों शव की अंत्येष्टि की खबर उनके द्वारा अमेरिकी मीडिया में प्रसारित किए जाने के बाद वहां की संस्थाओं ने जिस प्रकार का अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया, वह न सिर्फ काबिले तारीफ है, बल्कि मिथिलावासी इसके लिए हमेशा कृतज्ञ बने रहेंगे। इस अवसर पर अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन के आयोजन की सूत्रधार माला झा, संस्थान के मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा, तकनीकी प्रभारी आशीष चौधरी, एम एल एस एम कालेज की प्रधानाचार्य डा मंजु चतुर्वेदी, डा ऋषिकेश पाठक आदि भी उपस्थित थे।

सर्जना निखार शिविर का हुआ समापन समारोह

July 06, 2022
Dbg

05.07.2022 (दरभंगा) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा इकाई द्वारा सर्जना निखार शिविर के समापन समारोह में विविध विधाओं से सजी प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात् समापन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सदैव से ही छात्र-छात्राओं की अंतर्निहित प्रतिभा को निखारने तथा उनके अंदर के राष्ट्रभाव को जागृत व प्रकट करने का अवसर देते रही है। युवाओं की शक्ति को रचनात्मक गतिविधियों में लगाकर राष्ट्र हित के लिए तैयार करने वाला विश्वविद्यालय है विद्यार्थी परिषद्। जहां एक तरफ 'मिशन साहसी' के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने लाखों छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने व आत्मविश्वास पैदा करने में सफलता पाई है वहीं ऋतुमती अभियान के माध्यम से महिला स्वास्थ्य के लिए मुहिम चला रखा है।

उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के मत, पंथ, संप्रदाय से निरपेक्ष होकर अभाविप सदैव ही राष्ट्र प्रथम का भाव सिखाने वाले संगठन का नाम है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्।विशिष्ट अतिथि कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशिनाथ झा ने संबोधित करते हुए पिछले 15 वर्षों से अभाविप दरभंगा के द्वारा सतत् रूप से आयोजित होते आ रहे "सर्जना निखार शिविर" की सराहना की तथा प्रशिक्षकों को जामवंत तो शिक्षार्थियों को हनुमान की संज्ञा दी। कला को ईश्वर की कृति बताते हुए प्रशिक्षित छात्राओं के कला प्रदर्शन व प्रदर्शनी की उन्होंने भूरि-भूरि प्रशंसा कि। कार्यक्रम में विषय प्रवेश कराते हुए प्रदेश सह मंत्री पूजा कश्यप ने कहा कि विगत 15 वर्षों से पूरे भारत भर में दरभंगा इकाई के कार्यक्रम सर्जना निखार शिविर की चर्चा होती है। पूरे 1 महीने तक चलने वाले इस शिविर में छात्राओं के अंदर की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनको विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। कोरोना से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण पिछले 2 वर्ष में इस शिविर का आयोजन नहीं हो पाया था। पुनः शुरू हुए इस शिविर में सैकड़ों छात्राएं हिस्सा ली हैं। विभाग संयोजक उत्सव परासर ने बताया कि 2 वर्षों के बाद आयोजित हो रहे इस शिविर में उत्साह पूर्ण ढंग से छात्राएं भाग ली हैं तथा इसके समापन समारोह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय मंत्री सुश्री साक्षी सिंह, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, प्रदेश सह संगठन मंत्री अजीत उपाध्याय की विशेष उपस्थिति से जिले भर के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दिखी है।

जिला संयोजक हरिओम झा तथा नगर सह मंत्री अणिमा सिन्हा ने कार्यक्रम का संचालन किया। समापन समारोह में विविध विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली दर्जनों छात्राएं अपने संगीत, नृत्य, पेंटिंग, सिक्की आर्ट, भाषण कला, समाचार लेखन आदि कौशल का प्रदर्शन की तथा अपना अनुभव प्रकट किया।

कार्यक्रम में विविध विधाओं का प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों यथा आरबी ठाकुर, अनुराधा लाला, मोहित पाण्डेय, श्रेया सिंह, ए के झा, प्रजेश कुमार झा, राहुल सिंह, अनामिका कुमारी, आंचल कुमारी, सत्येन्द्र झा, विशाल कुमार, संतोष दत्त झा आदि को सम्मानित किया गया। नगर मंत्री सूरज ठाकुर ने मैथिली भाषा में बोलते हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के आयोजन में नीली रानी, दीपशिखा, गुड़िया, सिम्मी ठाकुर, काजल, निधि, राहुल सिंह, अनीश श्रीवास्तव, कौशल झा, रवि यादव, अमित शुक्ला, अमित वत्सल, वागीश झा, ऋषिकेश आचार्या, राघव आचार्य, आनंद कुमार, शुभम चौधरी, सूरज चौधरी, नीतीश मिश्रा, उज्ज्वल राज, शिव सुंदर कुमार, सुमित सिंह, आशुतोष गौरव, सुमन सिंह, आर्यन सिंह, सुमित मिश्रा, नीली, मंगल जी, राजेश कुमार आदि का विशेष योगदान के साथ उपस्थित रहे। वन्दे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

द्रौपदी मुर्मू जी को सांसद ने किया सम्मानित

July 06, 2022
Dbg

05.07.2022 (दरभंगा) : पटना आगमन पर होटल मौर्या में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह दरभंगा सांसद डॉक्टर गोपाल जी ठाकुर द्वारा मिथिला परंपरा अनुसार मिथिला पेंटिंग पाग, चादर, मखान माला व मिथिला पेंटिंग देकर सम्मानित किया गया । वहीं सांसद के नेतृत्व में प्रख्यात विद्वानों द्वारा शंखवादन कर बिहार की भूमि पर द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्होंने आठ करोड़ मिथिलावासियों सहित संपूर्ण बिहारवासी की ओर से द्रौपदी मुर्मू को जीत की अग्रिम बधाई देते हुए मिथिला के केंद्र दरभंगा आने का भी आमंत्रण दिया। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि द्रोपदी मुर्मू झारखण्ड की राज्यपाल रहीं है और वह ओड़िशा की एक संथाल परिवार ताल्लुक रखती है। उन्होंने कहा कि द्रोपदी मुर्मू का संघर्षमय जीवन अपने आप में एक उदाहरण है। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाकर संपूर्ण देश के न केवल महिला समाज अपितु समस्त आदिवासी समाज को गौरवान्वित करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। मुर्मू को प्रत्याशी बनाना प्रधानमंत्री मोदी के समदर्शी सोच को दर्शाता है। सांसद ने कहा कि वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जो एक दलित परिवार से आते है, पिछली सत्र में उनको इस पद का प्रत्याशी बनाकर प्रधानमंत्री ने एक नजीर पेश किया था। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई द्वारा भी अपने कार्यकाल में डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाकर ऐतिहासिक कार्य किये थे, जिसका सराहना संपूर्ण विपक्ष द्वारा किया जाता रहा है। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि देश के सोलहवें राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है। उन्होंने सभी दलों से द्रोपदी मुर्मू को समर्थन देते हुए अपार मतों से जीत दिलाने का अपील किया। सांसद ने कहा कि कई सारे विपक्षी पार्टी द्वारा मुर्मू को समर्थन देने और प्रधानमंत्री मोदी के फैसले की सराहना की जा रही है। उन्होंने कहा कि द्रोपदी जी का जीत सुनिश्चित है।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।