DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

सांस्कृतिक विरसातों के विकास को लेकर काम करने में एक अलग आनंद की अनुभूति होती है

October 11, 2022
Dbg

09.10.2022 (दरभंगा) : शरद पूर्णिमा के मौके पर तारडीह प्रखण्ड के लगमा स्थित प्रसिद्ध जदगीश नारायण ब्रह्मचर्य आश्रम में मिथिला के विद्वानों का जमावड़ा लगा। इस मौके पर संस्कृत व संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और वृत्ति निर्माण में इस आश्रम के योगदान पर संगोष्ठि आयोजित की गई। इस कार्यक्रम को बिहार सरकार के जल संसाधन व सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने भी संबोधित किया तथा वहाँ अपने ऐच्छिक कोष से निर्मित एक छात्रावास के साथ-साथ चाहरदिवारी और द्वार का लोकार्पण किया।

उन्होंने अपने संबोधन में लगमा आश्रम को विद्यापीठ बनाने के लिए बिहार सरकार से लेकर केन्द्र सरकार तक पहल करने की बात कही है। उन्होंने मैथिल विद्वानों को संबोधित करते हुए संस्कृत को रोजगार से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने शरद पूर्णिमा के महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि आज हम शरद पूर्णिमा के दिन लगमा के इस पवित्र आश्रम में एकत्रित हुए हैं। हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का काफी महत्व है। विज्ञान भी मानते हैं कि इस दिन पृथ्वी चंद्रमा के सबसे नजदीक होती है। शास्त्रों के मुताबिक चंद्रमा मनुष्य के मन को शांत करता है। पूर्णिमा की रात के चांद के महत्व के बारे में बताते हुए उन्होंने देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति और मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ी कहानी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा की ''कलाम साहब कहा करते थे कि वे पूर्णिमा की रात को जरूर 2-3 घंटा खुले आसमान के नीचे में बिताते थे। इस प्रक्रिया से उनका मन काफी शांत रहता था। राष्ट्रपति बनने के बाद भी उनका यह सिलसिला जारी रहा है।

यह सीख कलाम साहब को उनके पिता ने दी थी। उनके पिता को रामेश्वर मंदिर के साधुओं ने पूर्णिमा की रात के चांद के महत्व के बारे में बताया था। कलाम साहब के पूर्वजों को रामेश्वर मंदिर के प्रथम प्रसाद ग्रहण करने का भी अधिकार प्राप्त था "! लगमा आश्रम के योगदान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भी इस आश्रम ने गुरुकुल की परंपरा को जीवंत रखा है। इस भौतिक युग में भी यह आश्रम वैदिक और संस्कृत की शिक्षा के प्रसार में जुटा हुआ है। आज भी यहां के बटुक भिक्षाटन कर अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं। उन्होंने कहा "मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि मैं आज उनके लिए एक छोटा सा प्रयास कर पाया, उनके लिए एक छात्रावास की व्यवस्था की।" संस्कृत को रोजगार से जोड़ने की अपील करते हुए श्री झा ने लोगों से इस भाषा से जुड़े पेशे को लेकर धारणा बदलने की अपील की। उन्होंने कहा, ''हमें यह समझना होगा कि संस्कृत रोजगार की एक भाषा है।

आज के समय में दिल्ली, मुंबई जैसे महानगर हो या फिर कैलिफोर्निया जैसा अमेरिका का शहर, पंडितों के पास रोजगार है। आज का जमाना टेक्नोलॉजी का है। भारत में बैठकर पंडित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विदेशों में भी पूजा कराते हैं। उनके पास नंबर लगा होता है।'' उन्होंने आगे कहा, ये पंडित कौन हैं? ये हमारे-आपके बीचे के ही लोग हैं। इसलिए हमें इनके प्रति धारणा बदलने की आवश्यकता है। यह रोजगार के एक जरिया है। इसके अलावा संस्कृत के विद्वानों से इस विषय को और भी भिन्न रोजगारों से जोड़ने के लिए मंथन करने की अपील की। उन्होंने इस क्षेत्र में रिसर्च की आवश्यक्ता पर बल दिया। उन्होंने कहा की ''सरकार आती-जाती रहती है, लेकिन विद्वानों की विद्वता स्थाई है। उनकी राय सरकारों के लिए भी काफी महत्व रखती है। अगर कुछ तथ्यात्मक बातें आपकी तरफ से निकलकर आती है तो मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि मैं अपनी शक्ति के मुताबिक इसे सरकार में रखूंगा।'' इस मौके पर उन्होंने कहा की मुझे सांस्कृतिक विरसातों के विकास को लेकर काम करने में एक अलग आनंद की अनुभूति होती है।

जैसे संस्कृत है वैसे ही मैथिली हमारे संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। मैंने मिथिलाक्षर को लेकर भारत सरकार में काफी ठोस पहल किया था। कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति पंडित शशिनाथ झा भी इसके साक्षी हैं। मैंने केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय से मिथिलाक्षर के संरक्षण और संवर्धन को लेकर एक कमिटि गठित करवायी थी। इसमें मिथिला के चार विद्धानों ने अपनी-अपनी राय दी है। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार में दे दी है। इस रिपोर्ट पर कार्रवाई का इंतजार है। जल्द ही मैं इस मामले को लेकर इस विभाग के मंत्री से मिलूंगा और इस पर ठोस कार्रवाई की कोशिश करूंगा।

मिथिला की धरती को उर्वर बताते हुए उन्होंने इस मौके पर कई विद्वानों को याद किया। इस धरती पर उदयनाचार्य, मंडन मिश्र, वाचस्पति मिश्र, भारती, कुमारिल भट्ट, गंगेश उपाध्याय, विद्यापति, शंकर मिश्र, पक्षधर मिश्र, खंडवाला राजवंश के पहले महराजा महेश ठाकुर, बच्चा झा जैसे विभूतियों ने जन्म लिया। उनकी विद्वता आज भी हमारे बीच ग्रंथों के रूप में मौजूद हैं। उन्होंने कहा की ये नाम अंतिम नहीं हैं। और भी कई विद्वान इस धरती ने दी है। यहां की जमीन इस मामले में काफी उर्वर है। इसे यहीं नहीं थमने देना चाहिए। आवश्यकता है इसे नई पीढ़ि में ट्रांसफर करने की। संस्कृत विश्वविद्यायल के कुलपति पं. डॉ. शशिनाथ झा, जदगीश नारायण ब्रह्मचर्य आश्रम लगमा के आचार्य और कार्यक्रम के आयोजक श्री कृष्ण मोहन दास ब्रह्मचारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

शमादेश याचिका के लंबित वादों की समीक्षा की गई

October 11, 2022
Dbg

07.10.2022 (दरभंगा) : जिलाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में माननीय उच्च न्यायालय पटना में दरभंगा जिला के विभिन्न कार्यालयों के लंबित समादेश याचिका (सी.डब्ल्यू.जे.सी) एवं अवमानना वाद (एम.जे.सी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कार्यालयवार शमादेश याचिका (सी.डब्ल्यू.जे.सी) के लंबित वादों की समीक्षा की गई। वैसे कार्यालय जहां समादेश याचिका से जुड़े लंबित वादों की संख्या अधिक हैं तथा उनके विरुद्ध शपथ दायर नहीं की गई है, उनसे कारण पृच्छा करते हुए उनके वेतन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। जिनमें अंचलाधिकारी सदर, अंचलाधिकारी बहेड़ी, अंचलाधिकारी घनश्यामपुर, अंचलाधिकारी कुशेश्वरस्थान पूर्वी, अंचलाधिकारी बिरौल, प्रखंड विकास पदाधिकारी बहेड़ी का वेतन स्थगित किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी बेनीपुर का लगातार बैठक से अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लिया गया है तथा उनसे कारणपृच्छा की गई है। इसके साथ ही अपर समाहर्ता कार्यालय, जिला प्रोग्राम कार्यालय, समेकित बाल विकास योजनाएं, दरभंगा, जिला भू-अर्जन कार्यालय दरभंगा, जिला पंचायत कार्यालय दरभंगा, अनुमंडल कार्यालय सदर, बेनीपुर एवं बिरौल, डीसीएलआर कार्यालय सदर, बिरौल एवं बेनीपुर, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय, पीएचईडी कार्यालय दरभंगा, नगर निगम कार्यालय, दरभंगा, नगर परिषद बेनीपुर, राज्य खाद्य निगम, सिविल सर्जन कार्यालय, जिला खनन कार्यालय, डीएमसीएच कार्यालय, बिहार राज्य आवास बोर्ड कार्यालय, जिला कृषि कार्यालय दरभंगा, कोषागार कार्यालय दरभंगा एवं जिला भविष्य निधि कार्यालय के लंबित वादों की समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित पदाधिकारी को एक सप्ताह के अंदर समादेश याचिका (सी.डब्ल्यू.जे.सी) के लंबित मामले में जिले के किसी विद्वान अधिवक्ता से जवाब तैयार करवा कर माननीय उच्च न्यायालय में दायर कर शपथ संख्या उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किसी भी विद्वान अधिवक्ता से जवाब तैयार करवाया जा सकता है। इसके लिए 1500 रुपये मानदेय निर्धारित है।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, अपर समाहर्ता राजेश झा राजा, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन अनिल कुमार, डीसीएलआर सदर राकेश कुमार रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल संजीव कुमार कापर, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर शंभू नाथ झा, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा ललित राही, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

प्रोफेसर डॉली सिन्हा (प्रति कुलपति) को किया गया सम्मानित

October 01, 2022
Dbg

30.09.2022 (दरभंगा) : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉली सिन्हा के प्रति कुलपति के रूप में 2 वर्ष पूरा होने पर कुलपति कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त स्वागत- सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा पाग- चादर, मखान- माला, पुष्पगुच्छ, फूल- माला व स्मृति- चिह्न आदि से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रति कुलपति ने केक काटकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी उपस्थित व्यक्तियों का मुंह मीठा कराया। वहीं विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो अशोक कुमार मेहता के नेतृत्व में कर्मियों ने स्मृतिचिह्न के रूप में बुद्ध का छायाचित्र प्रदान कर प्रति कुलपति का सम्मान किया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉली सिन्हा को 2 वर्षों का कार्यकाल पूरा करने हेतु बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनके द्वारा संपादित कार्यों की सराहना की। उन्होंने कोरोना काल में ऑनलाइन वर्ग- व्यवस्था तथा स्नातक व स्नातकोत्तर छात्र- छात्राओं के लिए केन्द्रीय कृत ऑनलाइन वर्ग व्यवस्था, नैक की तैयारी तथा परीक्षा संचालन आदि कार्यों हेतु प्रति कुलपति का धन्यवाद किया। कुलपति ने प्रति कुलपति सहित सभी पदाधिकारियों से इसी तरह अपनी पूरी क्षमता एवं उत्साह से विश्वविद्यालय के कार्यों में सहयोग देने की बात कही। कुलपति सहित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए प्रति कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देशानुसार 2 वर्षों की तरह ही हमलोग आगे भी बेहतरीन कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कुलसचिव को कर्मठ एवं अच्छे कार्यों के कर्ता के रूप में प्रकाश डालते हुए अपने 2 वर्षों के कार्यकाल में संपादित शैक्षणिक कार्यों, स्नातक तृतीय खण्ड के जीएस वर्ग संचालन तथा केन्द्रीयकृत ऑनलाइन वर्ग व्यवस्था की विस्तार से चर्चा की। कुलसचिव प्रोफेसर मुश्ताक अहमद ने सबके सार्थक सहयोग से विश्वविद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए विश्वविद्यालय में बेहतरीन कार्यों के सम्पादन हेतु सबको बधाई एवं धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन दूरस्थ शिक्षा के निदेशक प्रो अशोक कुमार मेहता ने किया। इस अवसर पर वित्त पदाधिकारी सह वित्तीय सलाहकार कैलाश राम, कुलानुशासक प्रो अजयनाथ झा, डॉ अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो बिमलेन्दु शेखर झा, डॉ अवनि रंजन सिंह, आइक्यूएसी के निदेशक डा जिया हैदर, परीक्षा नियंत्रक डा आनंद मोहन मिश्र, विकास पदाधिकारी प्रो सुरेन्द्र प्रसाद, प्रेस एवं मीडिया प्रभारी डा आर एन चौरसिया, मानविकी संकाय के डीन प्रो ए के बच्चन, पेंशन पदाधिकारी डा सुरेश पासवान, सीसीडीसी डा महेश प्रसाद सिन्हा, चिकित्सा पदाधिकारी डा गीतेन्द्र ठाकुर, उप कुलसचिव प्रथम डा कामेश्वर पासवान, अभियंता मो इकबाल, कुलपति के निजी सचिव मो अली अशरफ जमाल, प्रति कुलपति के निजी सहायक प्रणव कुमार तथा मुरारी झा सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित थे। तत्पश्चात उप कुलसचिव प्रथम डा कामेश्वर पासवान के नेतृत्व में स्थापना शाखा के कर्मी- प्रमोद कुमार ठाकुर, सुरेश कुमार मंडल, डा नरेश राम, डा नरेश कुमार महतो, विश्वनाथ ठाकुर, माधव नारायण झा, शंकर पासवान, सुरेन्द्र मंडल, चन्द्र कुमार, सुमित कुमार तथा राजा कुमार आदि ने प्रति कुलपति कार्यालय जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ, फूल- माला आदि से सम्मानित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया तथा प्रति कुलपति के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अपने कार्यकाल का 2 वर्ष पूरा करने हेतु बधाई दिया।

दुर्गा पूजा को लेकर हुई बैठक, प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पुरी चुश्ती एवं मुश्तैदी के साथ ड्यूटी करेंगे

October 01, 2022
Dbg

29.09.2022 (दरभंगा) : समाहरणालय अवस्थित सभागार में अपर समाहर्त्ता (राजस्व)-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’ द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को ब्रिफिंग की गयी। वहीं सभी प्रखण्ड स्तरीय प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी ने संबंधित प्रखण्ड कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से ब्रिफिंग में भाग लिया।बैठक को सम्बोधित करते हुए अपर समाहर्त्ता (राजस्व)-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी द्वारा बताया गया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार द्वारा जिला संयुक्तादेश निर्गत किया गया है।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारित रखने हेतु जिले के सभी संवेदनशील स्थलों सहित 396 स्थलों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष दुर्गापूजा का त्योहार 26 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। उक्त पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु विशेष चौकसी एवं सतर्कता बरतने की आावश्यकता है। उन्होंने बताया कि जिला संयुक्तादेश में कहा गया है कि नगर निकाय आम निर्वाचन, 2022 के मद्देनजर आमलोगों के बीच आपसी एवं राजनीतिक द्वेष तथा वर्चस्व के कारण भी विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि जिला दण्डाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से सभी अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना/ओ.पी. अध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सतर्कता बरतते हुए उक्त पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अपराधी एवं उग्रवादी तत्वों की गतिविधियाँ भी इस पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न कर सकती है। इसके अतिरिक्त धार्मिक संस्थानों की गतिविधियाँ विशेषकर साम्प्रदायिक तनाव को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सकती है। इसलिए उग्रवादी/उपद्रवी तत्वों एवं गुण्डा तत्वों एवं साम्प्रदायिक अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए, आवश्यकता पड़ने पर उनके विरूद्ध तत्काल कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिला संयुक्तादेश में वर्ष 2006 से विभिन्न प्रखण्डों में घटित संप्रदायिक विवाद का उल्लेख करते हुए, वैसे स्थलों पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने का निर्देश संबंधित थाने को दिया गया।उन्होंने कहा है कि इन अवसरों पर यदि कोई व्यक्ति धर्म, नस्ल, भाषा वगैरह के आधार पर नफरत फैलाने की कोशिश करते हुए पाये जाते है, किसी दूसरे वर्ग या समुदायक के धर्म को अपमानित करने के उद्देश्य से धार्मिक स्थल को नुकसान अथवा अपवित्र करता है या करने की कोशिश करता है, उनके धर्म अथवा धार्मिक मान्यता को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से जानबूझकर दुर्भावना से ग्रसित होकर कोई कार्य करता है तथा कानूनी रूप से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान अथवा पूजा में बाधा पहुँचता है, तो उनके विरूद्ध भा.द.वि. की धारा 153‘‘ए’’ एवं 295, 295‘‘ए’’एवं 296 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आदेश में कहा गया है कि अफवाह फैलाने वाले तत्वों, सांप्रदायिक भावनाओं को प्रोत्साहित करने वाले समाचार प्रकाशित करने वालों के विरुद्ध भा.द.वि. की धारा 505 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी इस संबंध में सभी थानाध्यक्ष का ध्यान भा.द.वि. की धारा 153 की ओर आकृष्ट किया जाता है। उन्होंने कहा कि अनुमण्डल दण्डाधिकारी समाजिक सद्भाव बिगाड़ने तथा साम्प्रदायिक विद्वेश पैदा करने वाले तत्वों के विरूद्ध दं.प्र.सं. के सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सभी पूजा आयोजकों को निदेशित किया गया है कि पूजा पंडाल/अन्य स्थल का किसी राजनैतिक प्रचार के लिए प्रयोग न किया जाए, इसके उल्लंघन करने वाले के विरूद्ध सुसंगत अधिनियम/नियम तथा आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला दण्डाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वरा सभी थानाध्यक्ष/ओ.पी. अध्यक्ष/पुलिस निरीक्षक एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत उक्त पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु उपर्युक्त निरोधात्मक कार्रवाई का अनुपालन सख्ती से सुनिश्चित करेंगे तथा अपने क्षेत्रान्तर्गत साम्प्रदायिक घटनों की पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए पूर्ण सावधानी बरतेंगे।

उन्होंने कहा कि उक्त त्योहार के अवसर पर असामाजिक तत्वों/गुण्डा तत्वों एवं साम्प्रदायिक तत्वों के विरूद्ध पूर्व में ही निरोधात्मक कार्रवाई किया जाना आवश्यक है, इसलिए सभी थानाध्यक्ष/ओ.पी. अध्यक्ष ऐसे तत्वों के विरूद्ध द.प्र.सं. की धारा - 107/116 (3)/113 के अन्तर्गत कार्रवाई करेंगे, ताकि किसी प्रकार की अशांति अथवा तनाव होने पर ऐसे तत्वों की गिरफ्तारी सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी स्थान जहाँ पूर्व में घटना घटित हुई है, अथवा इस त्योहार के अवसर पर शांति भंग होने की आशंका है अथवा जहाँ मेला आदि लगता है, जूलूस निकालते हैं, वैसे स्थानों पर दोनों समुदायों के बीच सौहार्द/सद्भावना बनाये रखने की दिशा में प्रत्यनशील रहने की आवश्यकता है। इसलिए उन स्थानों पर मुखिया, सरपंच, दोनों समुदाय के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के अतिरिक्त क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों को भी शांति समिति के सदस्य बनाया जाए तथा शांति समिति की बैठक करते हुए दुर्गापूजा को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई किया जाए। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाये रखने की सफलता बहुत हद तक पूर्व आसूचना के संकलन पर निर्भर करती है। इसलिए उचित समय पर सही आसूचना एकचित्र करने की ठोस व्यवस्था संबंधित पदाधिकारी के साथ-साथ स्थानीय पदाधिकारी का भी महत्वपूर्ण दायित्व है। शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिकोण से सभी संबंधित पदाधिकारी आसूचना संकलन कर ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इस हेतु ग्रामीण क्षेत्र में मुखिया, सरपंच आदि की भी सहायता ली जा सकती है।

उन्होंने कहा कि पुलिस बल एवं दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति 02 अक्टूबर 2022 से 06 अक्टूबर 2022/प्रतिमा विसर्जन तक होगी। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल को 02 अक्टूबर के अपराह्न में अपना प्रतिनियुक्ति स्थल ग्रहण कर लेने का निर्देश दिया साथ ही वे अपने वरीय पदाधिकारियों के आदेश प्राप्त करने के उपरान्त ही प्रतिनियुक्त स्थल को छोड़ेगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश शांति भंग होने या तनाव होने की संभावना हो तो प्रतिनयुक्त बल तथा पदाधिकारी तब तक प्रतिनियुक्त स्थल पर बने रहेंगे, जब तकि उस स्थान विशेष की स्थिति शांत नहीं हो जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में होंगे। दुर्गा पूजा के अवसर पर दरभंगा, समाहरणालय में 02 अक्टूबर से 06 अक्टूबर तक जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी हैं, जिसका दूरभाष नम्बर - 06272-240600 है।

जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में श्रीमती अमृषा बैंस, उप विकास आयुक्त, दरभंगा (मोबाइल नंबर 94 318 18365) रहेंगी। इसके साथ ही पुलिस उपाधीक्षक रक्षित को जिला नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया तथा अश्रुगैस दस्ता एवं बज्रवाहन तैयारी हालत में जिला नियंत्रण कक्ष में रखेंगे। इसके साथ ही सभी अनुमण्डल पदाधिकारी को अपने-अपने अनुमण्डल मुख्यालय में एक-एक नियंत्रण कक्ष खोलकर उसमें दण्डाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। अग्निशाम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अग्निशाम दस्ता की एक युनिट की प्रतिनियुक्ति जिला नियंत्रण कक्ष में 02 अक्टूबर के अपराह्न से 06 अक्टूबर तक करेंगे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय स्थित भी.एच.एफ कन्ट्रोल 24 घंटे खुला रहेगा। इसके साथ ही सभी थाना/ओ.पी. अध्यक्ष 24 घंटा वितन्तु सेट को खुला रखेंगे तथा अपने-अपने थाना का खैरियत प्रतिवेदन निश्चित रूप से समर्पित करेंगे।

दुर्गापूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के शहर में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए दरभंगा शहरी क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन हेतु 02 अक्टूबर 2022 के प्रातः से 06 अक्टूबर 2022 तक दरभंगा शहरी क्षेत्र में निम्नानुसार यातायात व्यवस्था रहेंगी। 01.शिवधारा मोड़ से कादिराबाद बस स्टैण्ड तक कोई बस, ट्रक, ट्रैक्टर या व्यवसायिक वाहन की आवाजाही नहीं होगी। 02.दरभंगा शहर में बहेड़ा (बेनीपुर) की ओर से आने वाले व्यवसायिक वाहन किसी भी स्थिति में दिलावरपुर दाल मिल से आगे नहीं आयेगी। 03.बहेड़ी की ओर से दरभंगा शहर में आने वाली सभी प्रकार के व्यवसायिक/चार पहिया वाहनों का परिचालन रामनगर आई.टी.आई. तक होगा। आवश्यकतानुसार देकुली मोड़ से बहादुरपुर थाना होते हुए चट्टी चौक तक। 04.समस्तीपुर से दरभंगा आने वाले बड़े व्यवसायिक वाहन लहेरियासराय बस स्टैण्ड से आगे नहीं जायेंगा। 05.दारु भट्टी से किलाघाट की ओर किसी भी प्रकार का व्यवसायिक वाहन नहीं जाएगा। 06.सभी प्रकार के वाहनों (ऑटो सहित) का परिचालन शहर क्षेत्र में 03 बजे अपराह्न से 04 बजे पूर्वाह्न तक बन्द रहेगा। 07.भंडार चौक से कोई भी वाहन कटहलवाड़ी मुहल्ला की ओर नहीं जाएगा, वाहन ऊपर से ब्रीज होकर जाएगी। 08.आयकर चौक से कोई भी वाहन हसन चौक की ओर नहीं जाएगा। 09.विद्यापति चौक से भारी वाहन कटहलवाड़ी मुहल्ला की ओर नहीं जाएगा। 10.मधुबनी से मुजफ्फरपुर जाने वाली बसें सीधे फोरलेन से जाएगी तथा मुजफ्फरपुर से दरभंगा आने वाली बसें दिल्ली मोड़ तक ही परिचालित होगी। 11.मधुबनी से दरभंगा होते हुए समस्तीपुर की ओर जाने वाली बसें 02 अक्टूबर से 06 अक्टूबर तक दिल्ली मोड़ से भाया - शोभन चौक, एकमी रोड, विशनपुर होते हुए समस्तीपुर जायेगी। 12.दरभंगा रेलवे स्टेशन के बाहरी भाग, अल्लपट्टी, दोनार चौक, कादिराबाद बस स्टैण्ड के सामने सड़क पर एवं बेंता चौक पर किसी भी परिस्थिति में ऑटो का ठहराव नहीं होगा। इसके साथ ही थानाध्यक्ष, यातायात यह सुनिश्चित करेंगे कि 02 अक्टूबर से लेकर 06 अक्टूबर तक शहर के अन्दर बड़ी वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारूढ़ंग से संचालित करने हेतु स्वंय भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारित करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिला संयुक्तादेश में उक्त त्योहार के अवसर पर सभी प्रकार के अवकाश सभी पदाधिकारी/पुलिस कर्मी के लिए स्थगित किया गया है, विशेष परिस्थिति में जिला दण्डाधिकारी द्वारा अवकाश स्वीकृत किया जायेगा। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले वैसे ग्रामों का निश्चित रूप से भ्रमण कर लेने का निर्देश दिया गया, जहाँ दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जा रही है तथा पूजा अर्चना की जाती है। इसे साथ ही वे पूजा आयोजकों से विचार विमर्श कर सूचना प्राप्त कर लेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सभी प्रतिनियुक्त बल एवं पुलिस पदाधिकारी को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, केन शिल्ड आदि की आपूर्ति करेंगे। साथ ही सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पुरी चुश्ती एवं मुश्तैदी के साथ ड्यूटी करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर मुख्यालय द्वारा प्रतिनियुक्ति नहीं की गयी है, वहाँ पर संबंधित थानाध्यक्ष आवश्यकतानुसार अपने अधीनस्थ बल, चौकीदार, दफादार आदि की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि भीड़-भाड़ वाले पूजा पंडालों में अवांछनीय तत्वों की निगरानी हेतु पूजा समितियों के आयोजकों से समन्वय स्थापित कर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी दुर्गापूजा त्योहार के अवसर पर अपने क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा अपने दिशा-निर्देशन में प्रतिनियुक्ति करते हुए सुरक्षा व्यवस्था/विधि-व्यवस्था बनाये रखते हुए पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सभी प्रखण्ड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपने आवंटित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/थानाध्यक्ष से समन्वय करते हुए उक्त पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे, यदि कोई घटना होने की सूचना प्राप्त होती है, तो तुरन्त उस स्थल पर पहुँचकर उसे नियंत्रित करते हुए पूर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करायेंगे।

विधि-व्यवस्था संधारण हेतु *अपर समाहर्त्ता(राजस्व)-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’ (मो-9473191318) सदर अनुमण्डल के, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्व नियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण गणेश कुमार (मो-9431818422/9304096651) बेनीपुर अनुमण्डल के तथा जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार (मो-8084572525/6202751046) बिरौल अनुमण्डल के सम्पूर्ण वरीय प्रभार में रहेंगे*। वे संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी से समन्वय एवं क्षेत्र भ्रमण कर उक्त पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। दूर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के भीड़ के मद्देनजर दरभंगा शहर अन्तर्गत ट्राफिक व्यवस्था संधारण हेतु विभिन्न प्रवेश मार्गों में बैरिकेटिंग/ड्रॉप गेट की व्यवस्था करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता (भवन) को दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी बैरिकेटिंग/ड्राप गेट पर 01 पुलिस पदाधिकारी एवं 01-03 गृहरक्षक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, जो दिये गये निर्देशों के अनुसार अपराह्न 03:00 बजे से पूर्वाह्न 04:00 बजे तक बड़ी वाहनों को शहर में प्रवेश से रोकेंगे एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने कहा कि रामनगर आई.टी.आई. से पुरब मोड़ पर, चट्टी, लहेरियासराय रेलवे गुमटी के पूरब त्रिमुहानी के पास, एकमी घाट, शिवधारा मोड़, एन.एच - 57 से सटे बाजार समिति वाली रोड, दिल्ली मोड़, बेला मोड़, नाका नम्बर - 08 के पास मोड़, बी.एम.पी. - 13 के आस-पास बैरिकेटिंग/ड्राप गेट की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के भीड़ के मद्देनजर शरी क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था संधारण हेतु 02 अक्टूबर से 06 अक्टूबर/प्रतिमा विसर्जन तक शहरी क्षेत्र में 07 सेक्टर का गठन करते हुए सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार, मद्यनिषेध कोषांग को 04 लाठी बल के साथ हाजमा चौक, दारू भट्ठी चौक, गायत्री मंदिर, इमामबाड़ी, उर्दू बाजार, नीम चौक एवं किलाघाट का सेक्टर पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं इन्द्रकान्त झा, मानवाधिकार शाखा को 04 लाठी बल के साथ पंडासराय, हाजमचा चौक, दारू भट्ठी चौक, नाका नम्बर - 06, रहमगंज, मौलागंज, नाका नम्बर - 05 एवं मिलान चौक का सेक्टर पदाधिकारी, रामप्रकाश सिंह, सेशन प्रभारी व्यवहार न्यायालय, दरभंगा को 04 लाठी बल के साथ बंगलागढ़, बड़ी बाजार, दरभंगा टावर, इनकम टैक्स, हसनचक, नगर थाना एवं किलाघाट का सेक्टर पदाधिकारी, चन्द्रमा यादव, कोर्ट सुरक्षा प्रभारी को 04 लाठी बल के साथ दोनार चौक, भठियारी सराय, नाका नम्बर - 05, मिलान चौक एवं किलाघाट का सेक्टर पदाधिकारी, महेन्द्र राय, सेवा पुस्तिका प्रभारी को 04 लाठी बल के साथ लहेरियासराय टावर, बेंता चौक, कर्पूरी चौक, अल्लपट्टी, दोनार, रेलवे स्टेशन एवं हराही पोखर का सेक्टर पदाधिकारी, नरेन्द्र मिश्रा, र.अ.नि. द्वितीय को 04 लाठी बल के साथ बेला गुमटी, कैदराबाद, शिवधारा एवं बाजार समिति का सेक्टर पदाधिकारी तथा रंजन कुमार, त्वरित विचारण कोषांग को 04 लाठी बल के साथ नाका नम्बर - 05, खनका चौक, मिर्जापुर चौक, इनकम टैक्स गोलम्बर, रेडिया स्टेशन एवं हराही पोखर का सेक्टर पदाधिकारी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि सेक्टर में प्रतिनियुक्त सेक्टर प्रभारी, थानाध्यक्ष, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक का यह दायित्व होगा कि वे जहाँ पूजा पंडाल स्थापित हुआ है, खासकर पूरी रात्रि में जिन पुलिस पदाधिकारी एवं सिपाहियों की ड्यिटी लगायी गयी है, वे पूजा पंडाल में बने हुए है या नहीं से सम्पर्क कर उन्हें पूजा पंडाल में उपस्थित कराएगें तथा अनुपस्थित पाये जाने वाले के संबंध में वरीय पदाधिकारी को प्रतिवेदन समर्पित करेंगे।

उक्त बैठक में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी सत्यम सहाय, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सदर राकेश कुमार रंजन, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा नेहा कुमारी, सहायक कोषागार पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी व दण्डाधिकारीगण उपस्थित थे।

दरभंगा एयरपोर्ट के गुणवत्ता एवम सुख सुविधा पर प्रश्न चिन्ह, डिवीज़नल चैंबर* ऑफ़ कॉमर्स ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन

October 01, 2022
Dbg

29.09.2022 (दरभंगा) : डिवीज़नल चैंबर* ऑफ़ कॉमर्स ने दरभंगा हवाई अडडे को किसी खडयंत्र का शिकार बनाये जाने की अटकलों के बीच एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस वार्ता में चैंबर के अध्यक्ष अजय कुमार पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका, प्रधान सचिव सुशील कुमार जैन, सचिव अभिषेक चौधरी एवम कोषाध्यक्ष मुकेश खेतान उपस्थित थे। अध्यक्ष अजय कुमार पोद्दार ने विस्तार से बतलाया कि उड़ान योजना के तहत स्थापित सभी हवाई अड्डों में सर्वाधिक सफल हवाई अडडे के रूप में विकसित दरभंगा हवाई अडडे से शुरु के काल में यात्रियों की विशाल संख्या के कारण उड़ानों में वृधि करनी पड़ी। एक-एक उड़ान से शुरु होकर बंगलूरू और दिल्ली के लिए तीन तीन और मुंबई तथा कलकत्ता के लिए दो दो उड़ानें करनी पड़ी और इतनी अधिक उड़ानों के बाद भी प्रति विमान यहां से यात्रियों की औसत संख्या 160 बनी रही। यात्रियों की इतनी विशाल संख्या को देखकर इस क्षेत्र की जनता कहां तो विभिन्न जन सुविधाओं मे सुधार और विकास की मांग कर रही थी और कहां ना जाने किन कारणों से यहां से हर उड़ान में यात्री किराये में पटना के मुकाबले मनमाने ढंग से किराया बढ़ाकर यात्रियों को पटना से यात्रा के लिए विवश किया जाने लगा और इस नाम पर उड़ानों की संख्या को 20 उड़ान प्रति दिन से गिराकर 8 उड़ान पर ले आया गया।

पवन कुमार सुरेका ने बताया कि इस सन्दर्भ में सारी बातों का जिक्र करते हुए एक पत्र भारत के नागरिक एवम उड्डयन मन्त्री को लिखा गया है। लिखे गये पत्र में इस बात पर भी कड़ा विरोध जताया गया है कि जब दरभंगा और देवघर दोनों हवाई अड्डों को उड़ान योजना के अधीन ही स्थापित किया गया है तब इन दोनों अड्डों की गुणवत्ता एवम सुख सुविधा में इतना विभेद क्यों किया गया है। इस क्षेत्र की जनता इस भेद भाव का प्रबल विरोध करती है। चैंबर के उपाध्यक्ष कृश्नदेव सह ने बताया कि आने वाले समय में कुहासा से एक भी उड़ान रद्द नहीं हो इसकी समय से पहले ही समुचित व्यवस्था की जानी चाहिये। यहां से रात्रिकालीन सेवा भी प्रारंभ होनी चाहिये तथा वर्तमान अडडे पर तत्काल अच्छी क्वालिटी की पर्याप्त कुर्सी की व्यवस्था होनी चाहिये तथा टूटी हुई ट्रॉली सेवा से हटानी चाहिये। नये निर्मित टर्मिनल पर सर्व सुविधा सम्पन्न लाउंज की भी स्थापना होनी चाहिये। सुशील कुमार जैन ने दरभंगा हवाई अडडे के खिलाफ चल रहे किसी भी खड़यंत्र को अविलंब रोकने और दरभंगा से पुणे, सुरत, मद्रास, गुवाहाटी, जयपुर आदि शहरों के लिए भी शीघ्र उड़ान प्रारंभ करने की मांग की।

अभिषेक चौधरी एवम मुकेश खेतान ने दरभंगा के लिए सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाओं के साथ दरभंगा के अपने नये टर्मिनल भवन के शीघ्र निर्माण की मांग की। चैंबर ने यह भी जानकारी दी कि हमने उड्डयन मन्त्री से यह भी मांग की है कि दरभंगा से अन्य सेवा प्रदाता कम्पनियों यथा INDIGO, GO AIR, AIR INDIA आदि को उड़ान प्रारंभ करने के लिए प्रोत्साहित किया जाये ताकि SPICE JET की मनमानी पर अंकुश लगाया जाये। अगर इस ओर समुचित ध्यान नहीं दिया गया तो जनता कठोर कदम उठाने पर विचार करेगी। दरभंगा हवाई अड्डे के सम्बंध में जो पत्र चैंबर ने भारत सरकार के नागरिक एवम् उड्डयन मन्त्री को भेजा है उसकी प्रति दरभंगा के जन प्रतिनिधियों को भी भेजते हुए उनसे अनुरोध किया है कि वे भी इस मामले में इसके सर्वांगीण विकास और समस्याओं के निराकरण का अपने स्तर से प्रयास करें।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।