DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

जिला का गजेटियर ऐसा हो, जिसे पढ़ने पर दरभंगा के इतिहास की पूरी जानकारी मिले

October 18, 2022
Dbg

15.10.2022 (दरभंगा) : डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बताया गया की राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश के आलोक में दरभंगा जिला गजेटियर का पाण्डुलिपि तैयार करने हेतु जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी, दरभंगा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति का एवं उसके अधीन विषयवस्तु के अनुरूप उप समितियों का गठन किया गया है।

समिति में रितु राज, Senior Advisor Etchers Private Limited, विपुल किरण सिंह, M.D Etchers Private Limited एवं संजय कुमार सिंह, वरीय शोध पदाधिकारी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा दरभंगा के डॉ. मंजर सुलेमान, सहायक प्रध्यापक, डॉ. जाकिर हुसैन टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, दरभंगा, डॉ. अमिताभ कुमार, प्रध्यापक, विश्वविद्यालय इतिहास विभाग, एवं डॉ. अनुरंजन कुमार, प्रध्यापक, विश्वविद्यालय, भूगोल विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा शामिल हैं। समिति में जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता सहित 20 अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। बैठक में रितु राज द्वारा बताया गया कि दरभंगा का प्रमाणित गजेटियर 1964 का है, बिहार सरकार समयानुकूल अद्यतन गजेटियर प्रकाशित कराना चाहती है, इसके लिए पटना एवं दरभंगा को पायलट जिला के रूप में लिया गया है। इसके लिए जिला स्तरीय समिति के साथ-साथ राज्य स्तरीय समिति भी बनायी गयी है।

जिला से प्रारूप का अनुमोदन हो जाने पर राज्य स्तरीय समिति इस पर अध्ययन करेंगी, तत्पश्चात् अनुमोदन करेंगी। उन्होंने गजेटियर की विषयवस्तु एवं रूपरेखा प्रस्तुत की। डीएम ने कहा की जिला का गजेटियर ऐसा हो, जिसे पढ़ने पर दरभंगा के इतिहास की पूरी जानकारी मिले। एक नजर में किसी भी विषय की बातें शुरू से अब तक की समझ में आ जाए और इसका आधार 1964 हो, इस गजेटियर का डाटा शामिल रहे। गजेटियर में इतिहास के चित्रण के साथ-साथ क्रमानुसार विकास एवं बदलाव को रेखांकित किया जाए।

उन्होंने कहा की इसके लिए दरभंगा के अन्य विद्वानों द्वारा दरभंगा पर लिखित पुस्तक की भी सहायता ली जा सकती है। बताया गया कि गजेटियर तैयार करने के लिए 13 महीने का समय निर्धारित किया गया है। बैठक में उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस, अपर समाहर्त्ता (राजस्व)-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, वरीय उप समाहर्त्ता टोनी कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

एक्साइज एक्ट के तहत एक अभियुक्त को मिला 05 वर्ष का कारावास

October 18, 2022
Dbg

14.10.2022 (दरभंगा) : जिला अभियोजन कार्यालय, दरभंगा द्वारा बताया गया है कि श्री सत्यभूषण आर्य, माननीय विशेष न्यायाधीश (उत्पाद-1), दरभंगा द्वारा आज 14 अक्टूबर 2022 को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2016(संशोधित - 2022) की धारा 30(a) के अन्तर्गत अभियुक्त दिनेश सहनी, पिता - महेश्वर सहनी, बेंता चौक, थाना - लहेरियासराय, दरभंगा को उत्पाद पी.आर संख्या - 59/2018 (जी.ओ - 240/2018) में दोषी करार दिया गया तथा पाँच वर्ष का कारावास एवं एक लाख रुपये जुर्माना की सजा दी गयी। उन्होंने कहा कि उक्त अभियुक्त द्वारा जुर्माना की राशि नहीं देने पर अतिरिक्त 06 माह का साधारण कारावास की सजा भुगतना पड़ेगा। इस मुकदमे के अभियोजन पदाधिकारी विशेष लोक अभियोजक, उत्पाद, दरभंगा, हरे राम साहू हैं।

रोक सूची की जमीन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी

October 11, 2022
Dbg

11.10.2022 (दरभंगा) : मुख्य सचिव, बिहार, आमिर सुबाहनी की अध्यक्षता में उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मल्होत्रा, उत्पाद आयुक्त-सह-निबंधन महानिरीक्षक, बिहार, बी. कार्तिकेय धनजी एवं सभी जिलाधिकारी की उपस्थिति में निबंधन के लिए रोक सूची की जमीन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सभी जिलाधिकारी से बारी-बारी से अपने-अपने जिले के रोक सूची में शामिल जमीन के सत्यापन एवं रोक सूची से हटायी गयी जमीन की संख्या के संबंध में आँकड़े लिये गये तथा उन्हें जल्द से जल्द रोक सूची की सभी जमीनों का सत्यापन कर लेने तथा दोहरी प्रवृष्टि वाले जमीनों का सत्यापन कर लेने तथा वैसे जमीन जो रोक सूची से मुक्त किये जाने योग्य है, उस भू-खण्ड की रोक सूची मुक्त करने की कार्रवाई करने के निदेश दिए। मुख्य सचिव ने कहा की यदि कोई व्यक्ति अपनी जमीन को रोक सूची से हटवाने का दावा करता है, तो वह साक्ष्य के साथ जिला स्तरीय समिति के समक्ष अपना दावा कर सकता है। उन्होंने कहा कि लोक भूमि एवं वक़्फ़ बोर्ड/धार्मिक न्यास की जमीन बेची नहीं जा सकती, रोक सूची के सत्यापन के समय इस पर ध्यान देने की जरूरत है। बैठक में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मल्होत्रा ने कहा कि रोक सूची से जमीन निबंधन हेतु विमुक्त करते समय यह ध्यान देने की जरूरत है कि टोपो लैंड का सर्वे नहीं हुआ है, इसलिए यह भूमि अहस्तांतरणीय है। बन्दोबस्त की भूमि अहस्तातरणीय होती है। सीलिंग में निहित जमीन भी रोक सूची से नहीं हटायी जा सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार में कुल 28 लाख 84 हजार 891 भूमि रोक सूची में शामिल है, जिनमें सत्यापन कर 02 लाख 32 हजार 887 भूमि को रोक सूची से हटाया गया है। दरभंगा एन.आई.सी. से जिलाधिकारी-सह-जिला निबंधन पदाधिकारी राजीव रौशन ने बताया कि जिले की 46 हजार 769 भूमि रोक सूची में शामिल है, जिनमें से सत्यापन के उपरान्त 06 हजार 265 भूमि को रोक सूची से हटाया गया है। जिले में 04 हजार 851 दोहरी प्रविष्टि वाली जमीन थी। उन्होंने कहा की दरभंगा में रोक सूची की जिला स्तरीय कमिटी प्रत्येक माह में एक बार बैठक करती है। जहाँ रोक सूची से अपनी भूमि को हटवाने ले लिए दावा करने वाले आवेदकों के आवेदन पर भी सुनवाई की जाती है।

बैठक में जिला अवर निबंधन पदाधिकारी निगम प्रकाश ज्वाला, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, अवर निबंधन पदाधिकारी, बहेड़ा सोहैल अख्तर, अवर निबंधन पदाधिकारी, कमतौल अम्बुज कुमार कुणाल एवं अवर निबंधन पदाधिकारी, बिरौल भास्कर ज्योति एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

हवाई अड्डा के लिए लगभग 07 एकड़ जमीन हस्तांतरित किया गया

October 11, 2022
Dbg

10.10.2022 (दरभंगा) : दरभंगा हवाई अड्डा को जिला प्रशासन दरभंगा की ओर से जल्द ही 24 एकड़ जमीन मिल जाएगी इस कड़ी में जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा आज 10 अक्टूबर 2022 को मंत्रीमंडल सचिवालय, बिहार पटना-सह-अधियाची विभाग को दरभंगा हवाई अड्डा के लिए लगभग - 07 एकड़ जमीन हस्तांतरित किया गया। जिसमें ग्राम - बेला, (टुकड़ा नम्बर - 01 एवं 02) थाना - दरभंगा सदर, थाना नम्बर - 516, अंचल - दरभंगा सदर में से 6.65 एकड़ तथा ग्राम - बेलादुल्ला, थाना - दरभंगा सदर, थाना नम्बर - 513, अंचल - दरभंगा सदर में से 0.25 एकड़ जमीन शामिल है, जिसे अधिघोषण संख्या - 387 एवं 389 दिनांक - 09 मई 2022 के द्वारा अधिग्रहित किया गया है। उक्त अवसर पर संयुक्त सचिव, मंत्रीमंडल सचिवालय, बिहार पटना (अधियाची पदाधिकारी), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, दरभंगा एवं अन्य जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

बिहार जाति आधारित गणना 2022 के सफलता पूर्वक एवं ससमय निष्पादन हेतु जिला स्तर पर हुआ 10 कोषांगों का गठन

October 11, 2022
Dbg

10.10.2022 (दरभंगा) : जिलाधिकारी-सह-प्रधान गणना पदाधिकारी, राजीव रौशन द्वारा आदेश निर्गत करते हुए कहा है कि बिहार जाति आधारित गणना, 2022 के सफलता पूर्वक एवं ससमय निष्पादन हेतु जिला स्तर पर 10 कोषांगों का गठन करते हुए वरीय पदाधिकारी, नोडल/सहायक नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार जाति आधारित गणना, 2022 हेतु 10 कोषांग बनाये गये है, जिनमें कार्मिक कोषांग, प्रिटिंग कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सामग्री वितरण/वापसी कोषांग, गणना किट प्रबंधन कोषांग, आई.टी. कोषांग, विधि-व्यवस्था कोषांग, वित्तीय प्रबंधन कोषांग, अनुश्रवण कोषांग तथा प्रचार-प्रचार कोषांग शामिल है। उन्होंने सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी को अपने-अपने आवंटित कोषांग के कार्य दायित्व को अच्छी तरह से पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि कार्मिक/प्रिटिंग/प्रशिक्षण/वित्तीय प्रबंधन कोषांग का वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्त्ता-सह-अपर प्रधान गणना पदाधिकारी, दरभंगा राजेश झा ‘‘राजा’ को बनाया गया है। वहीं सामग्री वितरण-वापसी/गणना किट प्रबंधन/प्रचार-प्रसार कोषांग का वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत)-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अजय कुमार तथा आई.टी. कोषांग एवं अनुश्रवण कोषांग का वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस को बनाया गया है। उन्होंने आदेश में कहा है कि विधि-व्यवस्था कोषांग सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, दरभंगा जिला द्वारा गठित किया जायेगा।
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।