मरीजों को दवा एवं जांच सुविधा अस्पताल उपलब्ध कराएगी
April 25, 2021
23.04.2021 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम ने डीएमसीएच का भ्रमण कर कोरोना मरीजों के इलाज का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि डीएमसीएच में इलाजरत मरीजों को कोई भी दवा बाहर से लेना न पड़े, सभी आवश्यक दवाएं अस्पताल उपलब्ध कराएगी। उन्होंने डीएमसीएच के अधीक्षक को यह निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी मरीज को एंबुलेंस की सुविधा मिलनी चाहिए। एम्बुलेंस की कहीं कोई कमी न रहे। यदि आवश्यकता है तो अतिरिक्त एंबुलेंस रख ली जाए। उन्होंने डीएमसीएच में भी अतिरिक्त एंबुलेंस रखने के निर्देश दिए ताकि किसी भी मरीज को परेशानी न हो सके। डीएमसीएच में इलाजरत कोरोना मरीजों की सारी जांच सुविधा डीएमसीएच उपलब्ध कराएगी। इसके लिए अतिरिक्त पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी की व्यवस्था करने को कहा गया है। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त टेक्नीशियन रख लेने का निर्देश भी डीएम श्री त्यागराजन ने दिया। यदि कोई जाँच अस्पताल के बाहर करने की आवश्यकता है, तो वह जांच डीएमसीएच कराएगा और भुगतान भी अस्पताल द्वारा किया जाएगा। उन्होंने डीएमसीएच में कार्यरत ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया तथा ऑक्सीजन गैस आपूर्ति की भी समीक्षा की। भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, सहायक समाहर्त्ता अभिषेक पलासिया, डीएमसीएच के अधीक्षक डॉ मणिभूषण शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

















































04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।



























