Dbg

07.06.2022 (दरभंगा) : 13585 करोड़ की लागत से 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास हेतु पटना पहुंचे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का पटना एयरपोर्ट आगमन पर दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने मिथिला परंपरा अनुसार पाग, चादर व मखान माला से स्वागत एवं अभिनंदन किया। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि बिहार में एनएच सड़कों के समुचित विकास हेतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा 55000 करोड़ रुपया पीएम पैकेज से दिया गया है, वहीं सड़क एवं परिवहन नितिन गडकरी जी के विजनरी नेतृत्व में लगभग एक लाख करोड़ से अधिक का कार्य प्रगति पर एवं प्रक्रियारत है। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गडकरी जी के कर कमलों द्वारा 1742 करोड़ के महात्मा गांधी सेतु सुपरस्ट्रक्चर रिप्लेसमेंट परियोजना का लोर्कापण एवं उमगांव से भेजा तक दो लेन पेब्ड शोल्डर सड़क परियोजना सहित ग्यारह परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है।

वहीं केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी सेतु हिंदुस्तान का सबसे लंबा स्टील ब्रिज है, जो लगभग छः किलोमीटर लंबा है और इसमें 67 हजार टन लोहे का इस्तेमाल किया गया है। सांसद डॉ ठाकुर ने दरभंगा में 217 करोड़ की लागत से पांच आरओबी के निर्माण, रिंग रोड निर्माण, भारत माला परियोजना के लगभग 7500 करोड़ की लागत 200 किलोमीटर लंबा बिहार के पहले आमस - दरभंगा एक्सप्रेस वे सड़क, भारत माला धार्मिक संपर्क योजना के तहत उमगांव (उच्चैठ भगवती) से महिषी (तारास्थान) तक बनने वाली सड़क और इस परियोजना के तहत देश का सबसे लंबा पुल का निर्माण, 500 करोड़ की लागत से लहेरियासराय से रोसड़ा पथ को एनएच सड़क में परिवर्तित करने (एनएच 527E), दरभंगा हवाई अड्डा से जयनगर सड़क को एनएच फोर लेन सड़क में परिवर्तित करने, मझौली से चिरौत फोर लेन सड़क निर्माण को मंजूरी प्रदान करने हेतु केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार प्रकट किया।

वहीं सांसद डॉ ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी से कई एनएच सड़क एवं लिंक पथों का भी मांग किया, जिसमे आज उमगांव (उच्चैठ भगवती) से महिषी तारा स्थान तक भारतमाला परियोजना से दो लेन सड़क का शिलान्यास हुआ है, उक्त सड़क में भेजा के पास कोसी नदी पर देश का सबसे लंबा पुल निर्माणाधीन है। सांसद ने मंत्री से आग्रह किया है कि निर्माणाधीन पुल से एक लिंक रोड वाया किरतपुर, गंडौल (एसएच17) होते हुए महिषी तारा स्थान तक बनाया जाए, जिसकी लंबाई लगभग 32 किमी है। जिसके बन जाने से चार जिला एवं चार लोकसभा क्षेत्र का आपस में जुड़ाव हो जाएगा और लाखों लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने वरूणा-रसियारी (S.H-88) सड़क जो निर्माणाधीन है, उसे एनएच सड़क में परिवर्तित करने एवं रसियारी से लगभग 12 किलोमीटर भेजा, जहां से उमगांव (उच्चैठ)- तारास्थान महिषी सड़क जा रही है, उसमें मिलाने का आग्रह किया। सांसद ने लहेरियासराय (रामनगर आईटीआई) से रोसडा एनएच सड़क में बहेडी बाजार को लगभग 8 किलोमीटर लिंक रोड से जोड़ने का आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने प्रस्तावित गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे सड़क के एलाइनमेंट में दरभंगा को भी शामिल करने का अनुरोध किया। सांसद डॉ ठाकुर ने दरभंगा- सहरसा - पूर्णिया नए ग्रीन फील्ड फोरलेन सड़क निर्माण को भी स्वीकृति देने का आग्रह किया।

उन्होंने दरभंगा शहर में पिछले महीने स्वीकृत पांच आरओबी के पश्चात बचे पांच अन्य आरओबी को जल्द स्वीकृति देने का भी अनुरोध केंद्रीय मंत्री से किया। सांसद ने इसके अलावा सकरी एनएच57 से कुशेश्वरस्थान- खगड़िया प्रस्तावित 135 किलोमीटर सड़क को धरौडा से दोनार दरभंगा, लगभग 22 किलोमीटर लंबे लिंक पथ से जोड़े जाने का भी आग्रह किया। सांसद ठाकुर ने कहा कि दरभंगा सहित मिथिला में एनएच एवं एनएचएआई सड़कों का अधिक से अधिक निर्माण हो इस दिशा में प्रारंभ से ही प्रयासरत रहे हैं और इसको लेकर कई बार केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं मांग कर चुके हैं तथा लोकसभा पटल पर भी मांग करते रहे हैं। सांसद डॉ ठाकुर ने दरभंगा सहित मिथिला में आरओबी, एनएच एवं एनएचएआई की कई परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को आठ करोड़ मिथिलावासियों की ओर से धन्यवाद दिया।