
26.07.2017 (पटना) : आज सुबह 10:00 बजे बामेती, फुलवारी शरीफ, पटना में गृह रक्षा वाहिनी के प्रमण्डलीय समादेष्टाओं / जिला समादेष्टाओं के दो दिवसीय सम्मलेन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश राज्य के गृह रक्षा वाहिनी के महासमादेष्टा (डॉo) सूर्य कुमार, भाoपुoसेo द्वारा किया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम को (डॉo) सूर्य कुमार महासमादेष्टा , उत्तर प्रदेश गृह रक्षा वाहिनी , पीoएनo राय, महानिदेशक सह महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं बिहार, रविन्द्र कुमार महानिदेशक-सह-आयुक्त नागरिक सुरक्षा, बिहार एवं एसo केo भारद्धाज, (सेoनिo), महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, बिहार द्वारा सम्बोधित किया गया।
पीoएनo राय ने अपने अभिभाषण में गृह रक्षा वाहिनी तथा अग्निशमन सेवा का विस्तार गाँव-गाँव तक होने के कारण इन्हें आपदा प्रबंधन के कार्य से जुड़ने की आवश्यकता बताया।
डाo सूर्य कुमार ने होमगार्ड संगठन में अनुशासन, ड्रिल, टर्न-आउट तथा प्रशिक्षण की आवश्यकताओं तथा गृह रक्षा वाहिनी के नए भूमिकाओं पर चर्चा किया।
सम्मलेन के प्रथम दिन होम गार्ड्स के भविष्य एवं जिला समादेष्टा की भूमिका पर परिचर्चा, जिला समादेष्टाओं को अग्निशमन विभाग के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी होने पर आने वाले चुनौतियों, ग्रामीण अग्नि के कारण सुरक्षा के उपाय एवं अपेक्षित व्यवस्थाएं विषय पर परिचर्चा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी में ई-कमान योजना की प्रगति इत्यादि विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
उक्त सम्मलेन में पारस नाथ राय, भाoपुoसेo, महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, बिहार पटना, रविन्द्र कुमार भाoपुoसेo, महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा, बिहार, पटना, एसoकेo भारद्धाज, भाoपुoसेo (सेoनिo), महानिदेशक-सह महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएँ, बिहार, पटना, उपेन्द्र प्रसाद सिंह, भाoपुoसेo, पुलिस महानिरीक्षक के सहायक-सह राज्य अग्निशमन पदाधिकारी, बिहार, पटना, हर किशोर राय, भाoपुoसेo, समादेष्टा, मुख्यालय, बिहार, गृह रक्षा वाहिनी, पटना, शेखर कुमार, भाoपुoसेo, समादेष्टा, मुख्यालय, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, पटना मंच पर उपस्थित थे।
पहले दिन उद्घाटन के अंतिम सत्र में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व्यास जी बाढ़, भूकंप, अग्नि जनित एवं अन्य आपदाओं में बिहार गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा की भूमिका पर व्याख्यान दिया। व्यास जी ने सेनडाई रोड मैप तथा विभिन्न आपदाओं के प्रभाव पर विचार व्यक्त किया।
दूसरे दिन के सम्मलेन सत्र में पीoएनo राय, भाoपुoसेo, महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएँ, बिहार, पटना, दुखी साह, मुख्य तकनीक परामर्शी, पुलिस भवन निर्माण लिमिटेड, संजीव मित्तल, उप-सचिव, वित्त विभाग, बिहार, पटना, शेखर कुमार, भाoपुoसेo, समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, मुख्यालय, पटना, हरकिशोर राय, भाoपुoसेo, समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, मुख्यालय, पटना एवं हरीनाथ झा, (सेoनिo) प्रमण्डलीय समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी ने गृह रक्षा वाहिनी के आधारभूत संरचना के निर्माण एवं आधुनिकीकरण, बजट निर्माण, मांग निवारण, क्रय-विक्रय की प्रक्रिया, भत्तों की निकासी, सेवा-पुस्तिका का संचारण एवं रख-रखाव, पेंशन निर्धारण, गृहरक्षकों की प्रतिनियुक्ति एवं नियंत्रण इत्यादि विषयों पर विचार-विमर्श किया।
पीoएनo राय, भाoपुoसेo, ने कहा की बिहार गृह रक्षा वाहिनी में पदाधिकारियों एवं कर्मियों के सेवानिवृत्ति के उपरांत सेवांत लाभ ससमय पर देना सुनिश्चित करें।
महासमादेष्टा ने बिहार गृह रक्षा वाहिनी में आधारभूत संरचना की तेजी से विकास तथा आवश्यकताओं के अनुसार भवन तथा व्यवस्थाओं का विकास सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
दो दिवसीय सम्मलेन के समापन सत्र में महासमादेष्टा ने प्रमण्डलीय समादेष्टाओं तथा जिला समादेष्टाओं को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया।