Dbg

20.11.2022 (दरभंगा) : 20.11.2022 (दरभंगा) : तारलाही स्थित एक निजी स्कूल के संचालक से एक लाख रूपए रंगदारी की मांग की गयी। उसी दिन एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा स्कूल में जाकर एक कर्मी को पत्र दिया गया जिसमे भी एक लाख रूपए की मांग से सम्बंधित तथ्यों का उल्लेख किया गया था। रंगदारी की मांग करने वालों ने स्कूल संचालक को रूपए जल्दी नहीं देने पर अंजाम भुगतने व गोली मार देने की धमकी दी। इस घटना की जानकारी संचालक द्वारा पुलिस को दी गयी। इस संबंध में सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया की रंगदारी मामले में पुलिस टीम ने स्कूल में लगे cctv फुटेज के आधार पर जांच शुरू किया। इस क्रम में टेक्निकल टीम की मदद से मोबाइल लोकेशन के आधार पर बहादुरपुर प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश मंडल के नेतृत्व में रेड कर गोपाल यादव, दीपक कुमार, महेश कुमार तीनो साकिन तारालाही को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया की तीनो ने अपना अपराध स्वीकार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त गोपाल यादव के अपराधी इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया की वह दिल्ली में अपने बहनोइ रौशन यादव के कायर्रत कंपनी के मैनेजर को फ़ोन कर रंगदारी मांगने, जिसको लेकर गोपाल यादव के बहनोइ रौशन यादव को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने एवं एवं उक्त काण्ड में गोपाल यादव को फरार रहने की बात सामने आयी है। इसके सम्बन्ध में सत्यापन किया जा रहा है।