darbhanga

31.10.2018 (दरभंगा) : जिला के सभी अंचलों में ऑनलाइन दाखिल खारिज की गति को तेज करने के लिए सभी अंचल अधिकारी, राजस्व कर्मचारी एवं डाटा इंट्री ऑपरेटरों का प्रशिक्षण समाहरणालय स्थित सभागार में दिया गया। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देशानुसार हुए इस प्रशिक्षण में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को बताया गया कि समय सीमा के भीतर दाखिल खारिज से संबंधित आवेदनों का किस प्रकार निष्पादन करना है। इसके सभी तकनीकी पहलुओं, प्राप्त आवेदनों की जांच एवं उसे स्वीकृत अथवा रिजेक्ट करने के तरीकों के बारे में भी बताया गया। अपर समाहर्ता मो. मोबीन अली अंसारी ने सभी अधिकारियों को खासतौर से हिदायत दी कि ऑनलाइन दाखिल खारिज के बाद निर्गत किए जाने वाले शुद्धि पत्रों को वेबसाइट पर अपलोड करें जिससे कि संबंधित व्यक्ति को कार्यालय आकर उसे लेने की जरूरत ना पड़े एवं वह घर बैठे ही अपना शुद्धि पत्र डाउनलोड कर ले। ऑनलाइन दाखिल खारिज की सुविधा होने के बाद लोगों को काफी राहत होगी। यह सिस्टम जब पूरी तरह से काम करने लगेगा तो दाखिल खारिज में होने वाली सारी गड़बड़ियां एवं कार्यालयों का चक्कर लगाने से भी निजात मिलेगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचल अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, संबंधित डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि उपस्थित थे।