Dbg

05.07.2018 (दरभंगा) : एसएसपी मनोज कुमार ने बताया की दरभंगा पुलिस का सोशल मीडिया मॉनिटरिंग यूनिट स्थापित हो गया है।

इस यूनिट की यह खासियत होगी की कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट करनेवालों पर आसानी से कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी। एसएसपी श्री कुमार ने बताया की किसी भी तरह के अफवाह फैलने पर एक साथ डेढ़ लाख मोबाइल नंबर पर सीधा संदेश जाएगा, और लोग मुझसे जुड़ जाएंगे। उन्होंने बताया की जिस एरिया में अफवाह फैलेगा उस एरिया के सभी व्हाट्सएप यूजर मेरा सीधा संदेश प्राप्त कर पाएंगे। सभी टावर के सभी मोबाइल नंबर का स्कैनिंग हो चुका है, तथा उसका डेटा बेस भी बन चुका है।

एसएसपी मनोज कुमार ने बताया की सोशल मीडिया का सहारा लेकर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले 07 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने तथा ग्रुप एडमिन को थाने में उपस्थित करने का आदेश संबंधित थाना प्रभारी को दिया गया हैं। यह सभी लोगो ने आपत्तिजनक वीडियो को व्हाट्सएप्प ग्रुप के जरिये फैलाने का कार्य किया हैं। उन्होंने बताया की सोशल मीडिया यूनिट के द्वारा जागरूकता को लेकर लगातार कुछ इलाकों में व्हाट्सएप्प के जरिये पुलिस अपनी बात पहुँचा रही है। अभी तक 01 लाख से ज्यादा लोगो तक यूनिट सेल का मैसेज पहुचा दिया गया हैं, जिसमे साफ शब्दों में अपील की गई है की कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट अगर आपको कही से भी मोबाइल में प्राप्त होता है तो बिना कुछ सोचे-समझे उसे अन्य व्यक्ति को शेयर न करें। क्योकि अगर देश मे कही भी उक्त मैसेज के कारण कोई समस्या आती है, तो आप भी जिम्मेदार माने जाएंगे एवं आपके विरुद्ध भी कार्यवाही की जा सकती हैं। अतः सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाटसअप, ट्विटर आदि का प्रयोग जिम्मेदारी पूर्वक करें।

दरभंगा यूनिट सेल द्वारा ग्रुप एडमिन से अपील :- ग्रुप एडमिन ध्यान रखें, कृपया आप अपने जान-पहचान वाले लोगों को ही ग्रुप में जोड़े। अगर आपके ग्रुप में कोई व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट डालता है, तो सवर्प्रथम उसे ग्रुप से बाहर कर इसकी सूचना पुलिस को दें। अगर ग्रुप एडमिन ऐसा नही करते है एवं उस आपत्तिजनक पोस्ट से कोई भी समस्या उतपन्न होती है तो इसका जिम्मेदार ग्रुप एडमिन स्वंम होगा, एवं ग्रुप एडमिन के खिलाफ व उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। यह निर्देश व्हाट्सएप्प सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी मान्य होगा।

सोशल मीडिया यूनिट द्वारा भेजे जा रहे मैसेज, सूचना :- यह मैसेज दरभंगा पुलिस के सोशल मीडिया यूनिट सेल से है। आपसे अपील है कि कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट अगर आपको कही से भी मोबाइल में प्राप्त होता है तो बिना कुछ सोचे-समझे उसे अन्य व्यक्ति को शेयर न करें, क्योकि अगर देश मे कही भी उक्त मैसेज के कारण कोई समस्या आती है, तो आप भी जिम्मेदार माने जाएंगे एवं आपके विरुद्ध भी कार्यवाही की जा सकती हैं। अतः सोशल मीडिया (फेसबुक, व्हाट्सएप्प, ट्विटर) आदि का प्रयोग जिम्मेदारी पूर्वक करें।