September 22, 2019

21.09.2019 (दरभंगा) : सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बिहार के राज्यपाल फागु चौहान से मिलकर उन्हें मिथिला के परंपरा अनुसार पाग, मखाना के माला, चादर से सम्मानित किया। इसके उपरांत सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र दरभंगा के विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कर विभिन्न मांग किया। श्री ठाकुर ने महामहिम जी से दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाया जाने की मांग की। वहीं श्री ठाकुर ने कहा की अपने विधायक काल में बेनीपुर विधानसभा के घोंघिया के महारानी पोखर पर सरकारी डिग्री कॉलेज का भवन बनवाया था जिसमे आज तक पढ़ाई शुरू नहीं हुई है। इसमें जल्द से जल्द पढ़ाई शुरू की जाय। श्री ठाकुर ने दरभंगा स्थित दोनों विश्वविद्यालय के जमीन को सीमांकन कराने की मांग की। उन्होंने पुअर होम के नेत्रहीनों बच्चों के लिए नए आवासीय भवन बनाने की भी मांग किया तथा पुअर होम से सम्बन्धित कई समस्याओं को महामहिम के पास रखा। उन्होंने राजयपाल से विश्वविद्यालय में जो भी कर्मचारी काम कर रहें हैं उनको संविदा पर की जाने की भी माँग की।