Dbg

15.07.2018 (दरभंगा) : लहेरियासराय चट्टी चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में चट्टी गुमटी से पूरब रहने वाले स्थानीय नागरिकों ने दरभंगा आर.ओ.बी. निर्माण निर्माण को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता गोपाल झा ने की वहीँ बैठक का क्रियान्वयन और मंच संचालन निखिल आशा ने किया।

बैठक में प्रसिद्द कवि प्रभात प्रखर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. वहीँ राकेश चौधरी, राहुल ठाकुर, अविनाश झा, गोविन्द आचार्य, जय शंकर गुप्ता सहित दर्जनों लोगों ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में उपस्थित दर्जनों स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए निखिल आशा ने ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर पूर्व में हुए आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि चट्टी चौक पर आर.ओ.बी. बनाए जाने की मांग स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार कई वर्षों से किया जा रहा है। पूर्व में हस्ताक्षर अभियान और रेल रोको आन्दोलन के बाद रेल प्रशासन और स्थानीय प्रशासन द्वारा यथाशीघ्र ओवरब्रिज का निर्माण करने के साथ-साथ शंटिंग को रात्रि के समय पंडासराय की तरफ करने का आश्वासन भी दिया गया था। चट्टी चौक पर लगने वाले जाम से निजात के लिए ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था करने की भी मांग स्थानीय नागरिकों के द्वारा उठाया गया था। निखिल ने बताया की रेलवे लाइन के पूरब लाखों की आबादी रहती है जिन्हें अपने दैनिक कार्यों के लिए प्रतिदिन रेलवे लाइन को पार कर दरभंगा आना पड़ता है। दरभंगा सिर्फ जिला नहीं, 4 जिलों की कमिश्नरी है। ऐसे में लाखों की आबादी का लगातार दरभंगा आना बना रहता है। पूर्व में जिला प्रशासन, समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय सहित प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल तक स्थानीय नागरिकों द्वारा आर.ओ.बी. के नहीं बनने से उत्पन्न समस्याओं की फोटो प्रति और आवेदन भेजा गया। रेलवे ओवरब्रिज नहीं होने के कारण घंटों जाम का नजारा चट्टी चौक पर देखने को मिलता है। निखिल ने बताया की प्रतिदिन स्कूल जाने वाले बच्चे रेलवे फाटक को पार करते देखे जा सकते हैं। कई बार रुकी हुई रेल गाड़ी के डिब्बे के नीचे से भी बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों को रेलवे ट्रैक पार करते हुए देखा गया है। चट्टी चौक गुमती पर लगने वाले जाम से निजात के लिए हुए इस बैठक में सभी आगंतुक नागरिकों ने अपना विचार रखा। बैठक के अंत में उपस्थित दर्जनों नागरिकों ने एक स्वर में यथाशीघ्र ओवरब्रिज का निर्माण शुरू करने की मांग का समर्थन करते हुए आन्दोलन को तेज करने का आह्वान किया। बैठक में निर्णय लिया गया की 20 दिन के अंदर अगर ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तो ओवरब्रिज निर्माण तक आमरण अनशन किया जायेगा।

उक्त बैठक में राकेश चौधरी, आशुतोष कुमार झा, रमण कुमार पासवान, सुबोध कुमार, संजय कुमार पोद्दार, मिथुन कुमार मंडल, बैजनाथ झा, राहुल ठाकुर, गिरीन्द झा, पप्पू झा, अमरकांत चौधरी, अश्विनी कुमार झा, पवन कुमार झा, कमल सहनी, विजय शर्मा, राजेंद्र राम सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।