August 17, 2019

16.08.2019 (दरभंगा) : डीएम डॉ. त्यागराजन एस. एम. ने जल संसाधन विभाग के सभी अभियन्तागणों को साफ लहज़े मेँ बता दिया गया है कि अगर दुबारा बाढ़ आती है और उससे तटबंध टुटा तो किसी को बक्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा की इनलोगो के विरुद्ध आपदा विभाग नियमों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कठोर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बार फ़्लैश फ्लड के चलते जिन तटबंधों मेँ कटाव हुआ हैं उन सभी कटाव स्थलों की शीघ्र मरम्मति की जाये। मरम्मति कार्य मेँ विभागीय मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि कार्यपालक अभियंतागण संपुर्ण निर्माण कार्य का स्वयं नियमित अनुश्रवण करें। डीएम द्वारा इसे पुनः दुहराया गया कि जमींदारी बांधों की मरम्मति भी जल संसाधन विभाग द्वारा ही कराया जाना हैं। इसमें कोई संशय की स्थति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह निर्देश कार्यालय प्रकोष्ठ मेँ आयोजित तटबंध एवं सड़क मरम्मति कार्य की समीक्षा बैठक मेँ दिया। जिला के सभी पथ प्रमंडल एवं ग्रामीण कार्य प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया हैं कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त सभी पथों की मरम्मति तेज़ी से कराया जाये ताकि बाढ़ प्रभवित क्षेत्रों मेँ आवागमन जल्द सामान्य हो जाये। पथ प्रमंडल एवं ग्रामीण कार्य प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता द्वारा बैठक मेँ जानकारी दी गयी कि क्षतिग्रस्त पथों की मरम्मति कार्य तेज़ी से किया जा रहा हैं।
ग्रामीण कार्य प्रमंडल बेनीपुर के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि 15 पथों की मरम्मति करा दी गयी हैं और उसपर आवागमन चालू हो गया हैं। डीएम ने सभी कार्यपालक अभियंता को मरम्मति किये गये पथों का प्रतिवेदन फोटो के साथ जिला आपदा शाखा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों मेँ हैंड पंप के द्वारा लोंगो को शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराने की योजना पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा हैं। इसके तहत वर्तमान मेँ मौजूद चापाकलों एबं चापाकलों की और अतिरिक्त जरूरत का सर्वेक्षण बीडीओ के द्वारा कराया गया हैं। डीएम ने कार्यपालक अभियंता PHED को बीडीओ द्वारा प्रस्तुत सर्वेक्षण प्रतिवेदन का क्रॉस एक्जामिन करा लेने का निर्देश दिया हैं।