February 14, 2021

14.02.2021 (पटना) : डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पाटलिपुत्रा बस टर्मिनल की तैयारी का निरीक्षण किया। गौरतलब है की प्रथम चरण में गया एवं जहानाबाद के लिए पाटलिपुत्र बस टर्मिनल की शुरुआत की जा रही है। सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही बसें मीठापुर बस स्टैंड तथा गया एवं जहानाबाद से खुलेगी किंतु सभी बसें उस दिन टर्मिनल पर ही टर्मिनेट होगी। साथ ही मंगलवार से टर्मिनल से ही बसें गया एवं जहानाबाद के लिए नियमित रूप से खुलेगी एवं टर्मिनेट भी होगी। टर्मिनल पर यात्रियों की सुचारू व्यवस्था हेतु ऑटो एवं सिटी बस की सुविधा प्रदान की गई है तथा उसके किराया का निर्धारण भी किया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा वाहन संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक जानकारी प्रदान की गई है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जीरो माइल मोड़ तथा टर्मिनल की ओर जानेवाले मार्ग पर आवागमन की सुचारू व्यवस्था रखने तथा जाम की समस्या ना हो इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश पुलिस उपाधीक्षक यातायात को दिया गया है। टर्मिनल के सुचारू कार्य संचालन तथा समन्वय हेतु जिला प्रशासन एवं बुडको की ओर से एक-एक पदाधिकारी की तैनाती भी की गई है। उल्लेखनीय है कि टर्मिनल से चरणबद्ध तरीके से बस सेवा शुरू कराने हेतु डीएम द्वारा कई बार स्थलीय निरीक्षण तथा अधिकारियों के साथ बैठक एवं सतत मानिटरिंग कर कार्य में प्रगति लाया गया जिसके उपरांत टर्मिनल के प्रथम चरण की शुरुआत कल से होने जा रही है।