13.04.2018 (पटना) : मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने राज्यवासियों एवं देशवासियों को बैसाखी की शुभकामना देते हुए यह कामना की कि बैसाखी त्योहार किसानो में नया जोश एवं उमंग लाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा की बैसाखी का पर्व किसानों के जीवन में उमंग और उल्लास का संदेश देता है। फसल तैयार होने पर ख़ुशी व्यक्त करने वाला यह पर्व देश के विभिन्न भागों में विविध लोक पर्वों के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा की इस पर्व पर हमें समाज में समरसता तथा पारस्परिक सौहार्द बढ़ाने और समर्पण की भावना से सेवा का संकल्प लेना चाहिए।