March 14, 2020

13.03.2020 (दरभंगा) : जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के छतौना गांव में हायाघाट एस. एच. ओ. अमरेंद्र कुमार अमर के नेतृत्व में शराबबंदी कानून को लेकर जन जागरण अभियान के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस जनसंपर्क अभियान में हायाघाट थाना के पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ छतौना गांव के जनप्रतिनिधि एवं आम जनता ने भी भाग लिया।
मौके पर आयोजित जनसंपर्क अभियान को संबोधित करते हुए हायाघाट एस. एच. ओ. अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि समाज के लोग एक होकर शराबी को सामाजिक बहिष्कृत करें। जब वह सुधर जाए तब समाज में आने दे ऐसे शराबी एवं शराब के कारोबारी को सामाजिक आयोजन से दूर रखें। शराबी व्यक्ति तो अपने पैरों पर ठीक से चल भी नहीं पाता है तो दूसरे का सहारा क्या बनेगा। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ योग का शिक्षा भी जरूर दें। आदर्श समाज बनाने में बच्चों का महत्वपूर्ण भूमिका होता है। शराबबंदी के लिए सरकार कानूनी प्रक्रिया कर रही है पुलिस भी अपना काम बखूबी से कर रहा है, अगर किन्ही को पुलिस से शिकायत है तो वरीय पदाधिकारी से जरूर करें। सामाजिक क्रांति अगर होती है तो शराब बंदी कानून जमीन पर उतरने से कोई नहीं रोक सकता।
एस. एच. ओ. ने आगे कहा कि गलत राह पर चलने वाला रास्ता विनाश की ओर ले जाती है। इसलिए सरकार के शराबबंदी कानून में सभी लोग मिलकर साथ दें एवं छतौना गांव से जड़ मूल से शराब को समाप्त करें। समाज में गलती करने वालों को ढके नहीं उजागर करें, तब समाज का परिवेश बेहतर होगा। किसी भी गलत काम का सामाजिक विरोध होना चाहिए।
शराबबंदी के लिए सामाजिक समर्थन जरूरी है नहीं तो पुलिस के चाहने से कभी शराबबंदी नहीं होगी।