bihar

18.04.2018 (पटना) : 1996 बैच तेलंगाना कैडर की ips सुश्री चारु सिन्हा ने आज पुलिस महानिरीक्षक बिहार सेक्टर CRPF का पदभार ग्रहण किया। इनका दिनांक 11/04/2018 को CRPF में अधिष्ठापन हुआ है। इससे पूर्व निदेशक एoसीoबीo तेलंगाना पुलिस के रूप में कार्यभाल संभाल रहीं थी। वर्तमान समय में CRPF की कुल 35 कंपनियों में से 29 कंपनियां बिहार राज्य में नक्सल विरोधी अभियान के लिए अतिनक्सल प्रभावित इलाके में तैनात की गयी है।

आज एमoएसo भाटिया (IPS) पुलिस महानिरीक्षक को भावभीनी विदाई दी गयी। इनका स्थानंतरण पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) के पद पर महानिदेशालय CRPF नई दिल्ली में हुआ है।