September 28, 2019

27.09.2019 (दरभंगा) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् दरभंगा एस. एफ. डी का राष्ट्रव्यापी अभियान विकास चेतना सप्ताह जिसके तहत प्लास्टिक बहिष्कार अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार एस. एफ. डी के कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत कुमार ने किया। इस अवसर पर दरभंगा के टावर चौक पर बने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की स्मारक परिसर में साफ सफाई कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सफाई अभियान के अंतर्गत बापू की प्रतिमा को साफ करते हुए पुरे परिसर की भी सफाई की गई। इस कार्यक्रम में दरभंगा में One time use plastic, को पूरी तरह बहिष्कार करने का शपथ लिया गया। इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित सिंह, पिंटू भण्डारी, सी. एम. कॉलेज छात्रसंघ से दीपक कुमार, अनंत कुमार, निशांत कुमार आदि मौजूद थे।