darbhanga

01.11.2018 (दरभंगा) : सिमरी थाना के एसएचओ अपने पुलिस टीम के साथ रात्रि में चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी क्रम में एक ट्रक को पुलिस टीम द्वारा डिटेन कर ट्रक चालक से पूछ-ताछ की गयी। चालक के संदिग्ध परिस्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने ट्रक की सघन तलाशी ली जिसमे भारी मात्रा में शराब बरामद की गयी। एसएसपी गरिमा मल्लिक ने बताया की कुल 2205 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी हुई है तथा शराब के धंधे में संलिप्त 02 लोग गिरफ्तार हुए है। एसएसपी श्रीमती मल्लिक ने बताया की इस सम्बन्ध में सिमरी थाना में बिहार मध् निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के अंतर्गत कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।