Dbg

07.08.2019 (दरभंगा) : डीएम एवं एसएसपी ने जिला के वासियों से आगामी सोमवारी व्रत एवं बक़रीद का त्यौहार आपसी सद्भाव एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मेँ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा हैं की इस वर्ष बक़रीद का त्यौहार श्रावण मास के अंतिम सोमवारी के दिन ही पड़ रहा है। दोनों धर्मावलम्बियों के लोग अपने-अपने तरीके से इस अवसर पर अपने-अपने आराध्य की प्रार्थना/अर्चना करते हैं। इसलिए इस पर्व त्यौहार को हंसी ख़ुशी के साथ सम्पन्न किया जाये। उन्होंने उक्त बातें हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत मोरो पंचायत मेँ आयोजित शांति समिति की बैठक मेँ दोनोँ पक्षों के आम लोंगो को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शांति व्य्वश्था बनाये रखने के लिये हर सम्भव कार्रवाई किया जा रहा है। अपराधी प्रविर्ती के व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही हैं। उनसे बंध पत्र भरवाया जा रहा है। सभी थानों को सतर्क कर दिया गया हैं। वाहनों की चेकिंग का आदेश दिया गया है।

उन्होंने कड़े शब्दों मेँ दुहराया कि कानून को हाथ मेँ लेने वाले एवं विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध प्रशासन पूरी सख्ती से पेश आएगा। हर स्थिति पर नज़र रखने के लिए जगह-जगह चौक-चैराहों, मंदिर व मस्जिद मेँ cctv कैमरा लगाया जा रहा हैं। साथ ही भीड़ भाड़ वाले स्थलों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। डीएम एवं एसएसपी द्वारा शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतनिधियों से इस पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने मेँ पूर्ण सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है।