June 19, 2020

19.06.2020 (दरभंगा) : सरकार के मुख्य सचिव द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नल जल योजना कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी। मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने नल जल योजना के बचे हुए कार्य को 10 दिनों के अंदर पूर्ण करा लेने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत सभी घरों में पाइप के जरिये शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराने हेतु सरकार प्रतिबद्ध हैं। इस साल के 15 जून तक इस योज़ना का शत प्रतिशत क्रियान्वयन करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
जल-नल योजना का कार्य वार्ड क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति द्वारा किया जा रहा है। समीक्षा में पाया गया हैं कि अभी भी कई वार्डों में यह योजना पूरी नहीं हुई हैं। डीएम श्री त्यागराजन ने नल जल के अधूरे योजना को तेज़ी से पूरा कराने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया है। उन्होंने कहा है कि नियत समय पर योजना पूर्ण नहीं होने पर दोषी अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि पर कार्रवाई होगी।