Dbg

06.09.2022 (दरभंगा) : आज सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने अपने आवासीय कार्यालय पर जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान ज़िले के विभिन्न प्रखंड से आए हुए आम लोगों की समस्याओं को सुना तथा उनके निदान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं बिहार की वर्तमान परिदृश्य पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में बढ़ता अपराधिक घटना चिंता का विषय है। सत्ता परिवर्तन के बाद से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए है। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि रोजगार मांगने वाले युवाओं को लाठियों से पीटा जा रहा है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त होता जा रहा है।वहीं लोगों से मिलने के दौरान सांसद डॉ ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवम केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं दरभंगा से जुड़े विभिन्न विकासात्मक कार्यों का विस्तृत जानकारी लोगों के बीच रखा तथा आम लोगों को इसका लाभ शत प्रतिशत मिले इसके लिए पंचायत से लेकर प्रखंड व अनुमंडल स्तर पर सकारात्मक प्रयास करने आग्रह किया। सांसद डॉ ठाकुर ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना,सुकन्या समृद्धि योजना, अमृत योजना सहित कई योजना से जुड़े विभिन्न जानकारी वहां उपस्थित लोगों से साझा किया। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में दरभंगा में स्वीकृत सभी विकासात्मक परियोजनाओं के पूर्ण होने के साथ, मिथिला का केंद्र दरभंगा एक नए रूप में लोगों के सामने होगा और इन विकास परियोजनाओं में स्थानीय स्तर पर लोगों के लिए रोजगार के कई नए अवसर का सृजन होगा। जिससे लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।