23.09.2019 (दरभंगा) : दरभंगा और आसपास के ऐसे अल्पसंख्यक उम्मीदवार जो बिहार पुलिस सेवा में अवर निरीक्षक(दरोगा) पद के लिए प्रतियोगिता परीक्षा के आवेदक है। उन के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग , बिहार सरकार , पटना के सौजन्य से स्थानीय सी०एम० कॉलेज, दरभंगा में निःशुल्क कोचिंग का संचालन होगा। अल्पसंख्यक वर्ग के इक्छुक उम्मीदवार कोचिंग के लिए दिनांक 10/10/2019 तक आवेदन दे सकते है। आवेदन पत्र कॉलेज से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। डॉ० मुश्ताक अहमद, प्रधानाचार्य ने कहा कि बिहार पुलिस सेवा में जाने वाले इक्छुक अल्पसंख्यक के छात्र-छात्रओं के लिए सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि निःशुल्क कोचिंग में 60 उम्मीदवारों का चयन जांच परीक्षा के आधार पर होगा । यह जांच परीक्षा 20 अक्टूबर 2019 को होगी एवं वर्ग संचालन 21 अक्टूबर 2019 से शुरू होगा।