Dbg

01.12. 2019 (दरभंगा) : जिला प्रशासन दरभंगा के द्वारा लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में दो दिवसीय मिथिला लोक उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से स्टेडियम परिसर में कई तरह के सरकारी योजनाओं से सम्बंधित जैसे जल जीवन हरियाली, जीविका, कन्या उत्थान योजना आदि से सम्बंधित स्टाल लगाए गए। जीविका दीदियों की और से लगाए गए स्टाल पर खूबसूरत झोले और बैग मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। लोगों ने खरीदारी भी की। इस दो दिवसीय लोक उत्सव में स्थानीय कलाकार और बाहर से आये कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गायकी का प्रदर्शन किया। लोग झूमने पर मजबूर हुए। नटराज डांस एकेडमी व सृष्टि फाउंडेशन द्वारा भी एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति की गयी जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। इस दो दिवसीय मिथिला लोक उत्सव के उद्धाटन के मौके पर जन प्रतिनिधियों ने डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की खूब तारीफ़ की। उनके कार्यशैली की प्रशंसा की गयी। पुलिस प्रशासन भी अपने कर्तव्य पथ पर सुबह से लेकर कार्यक्रम में देर शाम तक डटे रहे।