December 06, 2019

04.12.2019 (दरभंगा) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा नगर छात्रा इकाई द्वारा रैली निकाली गयी। इस रैली के माध्यम से हैदराबाद में हुए महिला डॉक्टर के नृशंस हत्या व सामुहिक बलात्कार के बिरोध में आज दोषियों को फाँसी की मांग किया गया। पूजा झा के नेतृत्व में एम.आर.एम. महाविद्यालय के मुख्य द्वार से आयकर चौराहा व आयकर चैराहा से विश्वविद्यालय चौरंगी तक रैली निकाली गयी। नव निर्वाचित एम.आर.एम. छात्र संघ अध्यक्ष पूजा कुमारी ने कहा कि जिस देश मे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लाल किला के प्राचीर से दिया जाता हो, उस देश मे ऐसा कोई दिन नही घटता जब देश मे कोई लड़की की बलात्कार व हत्या न होती हो। गूंगी व लंगड़ी व्यवस्था हमारे देश मे हो रही है। आखिर बलात्कार की घटना स्वीकार करने के उपरांत भी फांसी की सजा क्यो नही दी जा रही है।
हमारे देश की संस्कृति नारायणी की रही है, और हमारे इतिहास ने बताया कि हमारे देश मे नारी रक्षा के लिए रामायण से महाभारत तक हुआ। लेकिन आज के इस दौर में ठीक हम उलट देख रहे हैं। दुनिया के कई देश मे रेप की वारदात पर सीधा फाँसी की सजा है लेकिन हमारे देश मे रेप पीड़ितों से भी दामाद की तरह वर्ताव होता है जो निन्दनीय है। महासचिव ब्यूटी ने कहा कि आये दिन इस तरह के घटना से प्रतीत होता है कि बेटी न तो गर्भ में महफूज है, न घर मे, और न घर के बाहर। हम उस देश मे रह रहे है जहाँ नारी की पूजा होती थी। आज नारी की बलात्कार व हत्या, यह तो सनातनी सभ्यता नही है।
जिस देश मे अखबार को निचोड़ा जाए तो रेप व सामुहिक दुष्कर्म के खून से पटा रहता है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री से मांग करते है की बलात्कारियों को सीधा फाँसी की सजा दी जाए। इस विरोध प्रदर्शन में पूजा कुमारी, अन्नू कुमारी, अमृता कुमारी, प्रीति कुमारी, शीतल कुमारी, अभिलाषा कुमारी, अंजलि कुमारी, पिंकी कुमारी, के साथ दर्जनों अन्य छात्राएं उपस्थित थीं।