Dbg

02.10.2020 (दरभंगा) : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के लिए स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक भागीदारी) अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज अंबेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम ने जिला स्वीप लोगो का अनावरण किया। स्वीप लोगों में दरभंगा जिले की पहचान पान, माछ, मखान एवं मिथिला पेंटिंग को शामिल किया गया है। सबसे ऊपर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, जो दरभंगा की पहचान है, को एक खूबसूरत घेरा में रखते हुए उसके नीचे कोविड-19 के लिए अनिवार्य मास्क को रखा गया है। मास्क पर मिथिला पेंटिंग से दो खूबसूरत सूर्यमुखी का फूल लगाया गया है, एक तरफ एक महिला मास्क पहनी हुई है तथा दरभंगा जिले के नक्शे में भारत निर्वाचन आयोग का लोगो तथा मतदाता की अंगुली दर्शायी गयी है। लोगो में संदेश दिया गया है जागरूक मतदाता, सशक्त लोकतंत्र तथा कोई मतदाता न छूटे। इस अवसर पर उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा स्वीप के महत्व से सबको अवगत कराया।