December 06, 2019

03.12.2019 (दरभंगा) : भाकपा माले और एपवा के संयुक्त तत्वावधान में पोलो मैदान से समाहरणालय होते हुए लहेरियासराय टावर तक कैंडल व नागरिक मार्च निकाला गया जहाँ कैंडल जलाया गया और नारा लगाया गया संघ - भाजपा शर्म करो , बलात्कार का साम्प्रदायिकीकरण करना बंद करो। हैदराबाद के महिला डॉक्टर और रांची के पीड़िता को न्याय दो। रानी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए माले के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी पासवान ने कहा कि एक तरफ जीडीपी गिर रहा है वही दूसरी तरफ बलात्कार हत्या की घटनाओं में बेतहाशा बृद्धि हो रही है, जो कि बेहद चिंता की बात है भाजपा की सरकार कठोर कानून बनाकर सजा देने की बात कर रही है। एपवा जिला अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि भाजपा का बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा की धज्जी उर रही है। न्याय के बजाय विभाजन की बात निंदनीय है सभा मे जमालुद्दीन, केशरी यादव ,रंजीत राम, पप्पू पासवान, गजेंद्र नारायण शर्मा, सदीक भारती, शिवन यादव, आदि मौजूद थे।