darbhanga

26.12.2017 (दरभंगा) : दिनांक 10.12.2017 को शरद ऋतू की गुनगुनी धुप एवं प्राकृतिक सौंदर्य के बीच BMP-13 के ग्राउंड से सैकड़ों नवनियुक्त पुलिस के जवानों ने दीक्षांत समारोह में भाग लिया। ये वो पुलिस के जवान हैं, जो अपने परिवार से दूर रहकर कठिन परिश्रम से 02 साल की अवधि को पार कर ट्रेनिंग प्राप्त किया।

हिन्दुस्तान बैंड की सुरमई धुन के साथ ही मंच पर COMMANDENT [BMP-13] Smt.Natasha Guria(IPS), SSP Satyaveer singh(IPS), दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि DIG Vinod kumar का आगमन हुआ। बीर तुम बढे चलो गीत एवं जवानों के मार्च पास्ट से पुरे ग्राउंड का वातावरण गूंज उठा।

मंच पर उपस्थित SSP ने अपने शब्दों में सभी प्रशिक्षु जवानों को सम्बोधित करते हुए कहा की सभी जवानों ने उत्कृष्ट परेड का प्रदर्शन किया। ये परेड दर्शाता है की आप लोगों में टीम के रूप में काम करने व चलने की कुशलता प्राप्त हो चुकी है। आप लोगो ने इंडोर आउटडोर दोनों ट्रेनिंग प्राप्त की है। विगत दो सालों में विधि-व्यवस्था में भी आपलोगों का डिप्लॉयमेंट किया गया जहाँ आप लोगों ने बेहतर कार्य किया। SSP ने कहा की आपलोगों ने ट्रेनिंग के दौरान बहुत कुछ सीखा और आगे भी सीखेंगे। अब जब आपलोग यहाँ से अपने-अपने जिले में जायेंगे और जहाँ कही भी पोस्टिंग होगी वहां रोल मॉडल के रूप में समाज के बीच अपने आप को रखना होगा। पुलिस पब्लिक के बीच अच्छे सम्बन्ध स्थापित हो इसका पूरा ख्याल रखना है। आगे चुनौतियाँ बहुत हैं, हर कदम पर अपने आप को बेहतर साबित करना है। कुछ विशेष ट्रेनिंग होती है जो समय-समय पर आप प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। SSP Satyaveer singh ने सभी नवनियुक्त जवानों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा की आप सभी स्वस्थ रहें, सुरक्षा का विशेष ख्याल रखें ,फिजिकल फिटनेस पर ध्यान देते रहें, साथ ही इस बात का हमेशा ध्यान रखें की आपको पुलिस विभाग में किस उद्देश्य से नियुक्त किया गया है, या आप अपनी स्वेक्षा से क्यों पुलिस में आये हैं। उन्होंने कहा की हमें उम्मीद है आप सभी सरकार द्वारा दिए गए कार्यों का बखूबी निर्वाहन कर पुलिस व पुरे देश का नाम रौशन करेंगे।

COMMANDENT [BMP-13] Smt. Natasha Guria ने अपने शब्दों में नवनियुक्त पुलिस के जवानों को सम्बोधित करते हुए कहा की विगत दो सालों में आप लोगो को जो ट्रेनिंग मिला हमारे पुलिस पदाधिकारी व कर्मीगण द्वारा वो आज इस परेड को देखकर काफी ख़ुशी हो रही है। उन्होंने कहा की सिपाही के जीवन में ट्रेनिंग का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है इसके लिए ट्रेनिंग डिपार्टमेंट से जुड़े सभी पदाधिकारी व कर्मीगण बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने रात-दिन मेहनत कर आप सभी को ट्रेंड किया है। उन्होंने कहा की मैं आप सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देती हूँ और ये उम्मीद करती हूँ की आप सभी हमेशा अनुशासन में नजर आएं तथा भविष्य में अगर किसी जिले में मिले तो हमें गर्व हो की आपने [BMP-13], दरभंगा से ट्रेनिंग प्राप्त किया है। इस बात का हमेशा ख्याल रहे की जाति-धर्म से उठकर अपने कर्तव्य का निर्वाहन करना है। उन्होंने कार्यक्रम में आये सभी नवनियुक्त जवानों के परिजन एवं मीडिया को धन्यवाद दिया।

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि DIG Vinod Kumar ने परेड का निरिक्षण करने के उपरान्त सोल्डर बैच और कैप बैच का अनावरण कर जवानों को शपथ दिलाया। "शपथ" "मैं शपथ लेता हूँ की सरकार तथा अपने वरीय एवं साथ काम करनेवाले पुलिसकर्मियों का विश्वासपात्र बना रहूँगा। मैं अपने कर्तव्य का पालन ईमानदारी, परिश्रम और नम्रता के साथ करूँगा।"

अपने शब्दों में जवानों को सम्बोधित करते हुए कहा की आप सभी ने 2 वर्ष के कठिन परिश्रम के बाद आज यहाँ से पासआउट हुए हैं। ये आप सबों के लिए गौरव का क्षण है। मैं आप सभी को बधाई देता हूँ। परेड का रिव्यु करते हुए उन्होंने कहा की 07 प्लाटून BMP के व 05 प्लाटून जिला बल के थे। जिला बल में पूर्णिया एवं नौगछिया जिला बल के जवान सम्मिलित थे। BMP का परेड रिव्यु के दौरान थोड़ा अच्छा लगा और जिला पुलिस के जवानो से ये अपेक्षा रहेगी की आने वाले दिनों में भी वो हमेशा मेहनत करते रहेंगे। उन्होंने कहा की आप सभी ने जो इंडोर आउटडोर ट्रेनिंग प्राप्त किया है उसका बखूबी पालन करेंगे। आप सभी सेवाकाल में टर्न आउट का विशेष ख्याल रखेंगे। आप कभी भी सहकर्मी या पब्लिक से अशिष्ट व्यवहार नहीं करेंगे, इस बात का हमेशा ख्याल रहे। हमेशा अनुशासन में रहेंगे व धैर्य से काम करेंगे। DIG Vinod Kumar ने सभी जवानों को एक बार पुनः शुभकामना देते हुए कहा की आप सभी आकाश की जितनी ऊंचाई को छू सके छुएं। अंत में पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमे हिन्दुस्तान बैंड की सुरमयी ध्वनि का नेतृत्व कर रहे नरेश निराला को भी पुरुष्कृत किया गया। मंच संचालन पुलिसिंग की भाग दौर की जिंदगी से थोड़ा समय निकालकर कविता एवं प्लांटेशन में ख़ास रूचि रखने वाले कमतौल सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार झा द्वारा किया गया। मंच संचालन के दरमियाँ कुछ कविता के शब्द भी पढ़ते रहे जिसपर वहां उपस्थित लोगो ने खूब तालियां बजायी।

घनी अँधेरी रात हो, और तेरे ना कोई साथ हो
मुमकिन है की तू डर भी जाए
जब अपना साया तुझे डराए
एक पल के लिए तू कुछ सोच ले
पीछे मुड़ के भी देख ले
अपना डर जीत ले, अपना डर जीत ले
जब बात कुछ नया करने की हो
नए क्षेत्र में मुकाम हासिल करने की हो
समस्या का समाधान ढूंढने की हो
या कौशल नया सिखने की हो
मुमकिन है की तेरे पैर थम जाए
अपना डर जीत ले, अपना डर जीत ले
अनिश्चितता के बादल तुझे डराएँ
शुरुआत से पहले अभ्यास कर ले
अज्ञानता अपनी थोड़ी दूर कर ले
अपना डर जीत ले, अपना डर जीत ले !!