dbg

18.05.2018 (दरभंगा) : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार एच0आर0 श्रीनिवास की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्य से संबंधित बैठक का आयोजन जिला अतिथि गृह में किया गया। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का स्वागत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉo चंदशेखर सिंह ने किया।

उन्होनें कहा कि दरभंगा जिला में निर्वाचन कार्यालय का कार्य संतोषप्रद है। उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय मिश्र को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए जिला के निर्वाचन से संबंधित कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी देने को कहा। समीक्षा के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी को आसन् बाढ़ के पूर्व सभी कार्य पूरा कर लेने का निर्देश दिया। भी0भी0 पैट हेतु नये गोदाम का निर्माण कार्य भी अविलम्ब प्रारंभ करवाने का निर्देश दिया। बैठक के बाद स्वयं भी0भी0 पैट गोदाम के निर्माण स्थल का निरीक्षण करने की भी बात उन्होनें कही। मतदाता सूची में नियमानुसार डिलीशन को भी उन्होनें आवश्यक बताया।

ई0आर0ओ0 नेट पर ज्यादा ध्यान देने की बात भी उन्होनें कही। मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण (रैषनलेजाइषन) सही तरीके से करने का निर्देश दिया। मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में अभी से ही प्रयास करने का निर्देश दिया।

उक्त बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी, मधुबनी शीर्षत् कपिल अषोक, उप निर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय), पटना, उप विकास आयुक्त डॉo कारी प्रसाद महतो, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुमन कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर/बिरौल/बेनीपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बिरौल/सदर, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय मिश्र, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार व अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।