January 11, 2018

09.01.2018 (दरभंगा) : आज समाहरणालय स्थित सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक एवं 21 जनवरी 2018 को आयोजित "मानव श्रृंखला" के सफलता हेतु बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम डाo चंद्रशेखर सिंह ने अपने सम्बोधन में सभी बीडीओ से आरoटीoपीoएसo काउण्टर के अघतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। सबों ने बताया की आरoटीoपीoएसo काउण्टरों की मरम्मति, दीवार लेखन, साफ़-सफाई करवा ली गयी है। डीएम डाo चंद्रशेखर सिंह ने दाखिल-खारिज एवं शुद्धिपत्र निर्गत करने की तिथि को ही वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारीगण एवं स्वयं के चल-अचल संपत्ति के विवरणी हेतु विहित प्रपत्र में ससमय आईo टीo कोषांग को भेजने का निर्देश दिया।
21 जनवरी 2018 को आयोजित होनेवाले "मानव श्रृंखला" के सफलता हेतु वातावरण निर्माण एवं तिथिवार कार्यक्रमों के अंतर्गत जिला परिषद् एवं सभी जिला पार्षदों, प्रखंड प्रमुख, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगणों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम डाo चंद्रशेखर सिंह ने सभी से अपील करते हुए कहा की "मानव श्रृंखला" में अपना पूर्ण सहयोग करें। बाल विवाह एवं दहेज़ प्रथा को समाजिक कुरीति एवं अभिशाप बताते हुए इसके विरोध में एकजुटता प्रदर्शित करने हेतु आहुत "मानव श्रृंखला" को आज के समय की माँग बतायी। जिला परिषद् अध्यक्षा ने डीएम को आश्वस्त करते हुए कहा की उपस्थित सभी पार्षदगण पूरी तत्परता एवं मनोवेग के साथ "मानव श्रृंखला" निर्माण में शिरकत करेंगे।
उपस्थित जिला जदयू के अध्यक्ष ने भी अपने सम्बोधन में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में उपस्थित डीडीसी ने बाल विवाह एवं दहेज प्रथा को सामाजिक कलंक बताया। इसके पूर्णरूपेण समाप्ति हेतु व्यापक वातावरण निर्माण की आवश्यकता को आवश्यक बताया। सामाजिक जागरूकता से ही इस कलंक को मिटाये जाने की बात उन्होनें बतायी।
उक्त बैठक में जिला परिषद् अध्यक्षा श्रीमति गीता देवी, जिला जदयू अध्यक्ष सुनील भारती, पार्षदगण, डीडीसी डाॅ0 कारी प्रसाद महतो, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी वसीम अहमद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शत्रुधन कामती, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर/बिरौल, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बेनीपुर/बिरौल, डी पी आर ओ कन्हैया कुमार, जिला स्तरीय पदाधिकारी व प्रखण्ड विकास पदाधिकारीगण उपस्थित थे।