August 06, 2021

06.08.2021 (दरभंगा) : जनता के दरबार में मुख्यमंत्री बिहार के कार्यक्रम में दरभंगा जिला के चयनित परिवादी को समाहरणालय परिसर अवस्थित योजना भवन में जिला प्रशासन द्वारा उन्हें टीकाकरण कराने एवं उनका आर.टी.पी.सी.आर के माध्यम से कोरोना जाँच हेतु बुलाया गया था। डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम ने योजना भवन में उपस्थित चयनित परिवादियों से मुलाकात की एवं की जा रही व्यवस्था का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक महीने के प्रथम तीन सोमवार को जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री,बिहार द्वारा लोगों की शिकायतों को सुनी जाती है। जनता के दरबार कार्यक्रम में शामिल कराने के लिए लोगों को पटना ले जाने के पूर्व जिला प्रशासन द्वारा सभी परिवादी को, यदि किसी को टीका नहीं लगा है, कोविड-19 का टीका लगवाया जाता है, एवं आरटीपीसीआर जाँच करायी जाती है। इसके साथ ही संबंधित परिवादियों को जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित वाहनों में दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की देख-रेख में उन्हें जनता के दरबार कार्यक्रम में शामिल कराने हेतु पटना ले जाया जाता है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी विभा कुमारी, कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) संजय देव "कन्हैया" एवं डी.पी.एम (हेल्थ) विशाल कुमार उपस्थित थे।