Patna

08.08.2019 (पटना) : डीएम कुमार रवि को India Book of Records के द्वारा Biggest Eco-Friendly Rangoli का प्रमाण पत्र मिला। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना के द्वारा पटना जिला में लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 के दौरान बनाई गई Biggest Eco-Friendly Rangoli (सबसे बड़ी इकोफ्रेंडली रंगोली) का India Book of Records द्वारा प्रमाण-पत्र डीएम श्री कुमार रवि को प्रदान किया गया। गौरतलब है कि गत चुनाव के दौरान स्वीप गतिविधि के तहत् मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से गाँधी मैदान, पटना में विश्व की सबसे बड़ी रंगोली जिसका आकार लम्बाई में 260 मीटर तथा चौड़ाई में 160 मीटर था। कुल क्षेत्रफल 41600 वर्ग मीटर में यह रंगोली बनवाई गई थी। इसमें जिला प्रशासन के कई विभागों का समन्वय एवं सहयोग रहा। मुख्य रूप से इस कार्य में पटना के आर्ट्स काॅलेज के छात्र-छात्राओं एवं आँगनवाड़ी सेविकाओं ने अपना श्रमदान किया। इस रंगोली को बनाने में लगभग 15 दिनों का समय लगा। डीएम के मार्गदर्शन में प्रतिदिन लगभग 150 की संख्या में छात्रों एवं सेविकाओं ने उपस्थित होकर समर्पित भावना से कार्य किया, जिसके कारण उक्त इकोफ्रेंडली महारंगोली बनाना सम्भव हो सका। उपरोक्त रंगोली को इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड में सबसे बड़े इकोफ्रेंडली रंगोली के रूप में दर्ज किया गया है।