October 26, 2022

25.10.2022 (दरभंगा) : दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा के तत्वावधान में आयोजित 108वी वर्षगांठ पर चार- दिवसीय चित्रगुप्त पूजनोत्सव का उद्घाटन सभा के संरक्षक तथा दरभंगा मेडिकल कॉलेज के पूर्व अधीक्षक डॉ राज रंजन प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। चार- दिवसीय चित्रगुप्त पूजनोत्सव के पहले दिन मंगलवार को चित्रांश बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताये आयोजित की गई। इसी क्रम में इस बार 109 वें वर्ष में भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना धूमधाम से की जा रही है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ राज रंजन प्रसाद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा की संकल्प शक्ति जिसकी प्रबल होती है, इच्छाशक्ति जिसकी दृढ़ होती है, और इरादा जिसका इमानदार होता है, वह उतना ही सफल होता है। उन्होंने कहा कि हम चित्रांश को ऐसा बनाएं कि कोई भी सहायता के लिए हाथ बढ़ाय तो उस हाथ को थाम लेना चाहिए। डॉ आर आर प्रसाद ने कहा कि तूफान ने कसम खाई है चिराग बुझाने की और हमें भी जिद है शमां जलाने की। इस मौके पर अध्यक्ष एवं पूर्व वार्ड पार्षद मधुबाला सिन्हा ने कहा कि चित्रांशों को एकजुट होना चाहिए, ताकि आपसी एकता बनी रहे। उन्होंने इस चार दिवसीय चित्रगुप्त पूजन उत्सव में चित्रांशों को बढ़-चढ़कर भाग लेने की बात कही। प्रधान सचिव सुजीत मलिक ने चित्रांशों से आह्वान किया कि वह एक मंच पर खड़े होकर एक दूसरे को सहयोग दें। उन्होंने चित्रगुप्त सभा के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों के साथ -साथ अन्य चित्रांशों से भी पूजा में सहयोग देने की अपील की। इस मौके पर बच्चों की कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में वर्ग 1 से 5 वर्ष तक में जहां आराध्या अरणा प्रथम, संप्रज्ञा सुरभि द्वितीय तथा आरोही श्रीवास्तव तृतीय, वहीं पांच से 10 वर्ष के लिए स्नेहा सहाय प्रथम, तृप्ति प्रिया द्वितीय तथा श्रद्धा सुरभि तृतीय हुई। वही गणित प्रतियोगिता में वर्ष 1 से 5 में आराध्या अरणा प्रथम, लक्ष्य द्वितीय तथा आरोही तृतीय हुई, जबकि वर्ग 6 से 10 वर्ष में चित्रांश प्रथम, तृप्ति प्रिया द्वितीय, आकांक्षा तृतीय तथा सेतु श्रीवास्तव चतुर्थ हुए। वहीं सेव दौर 6 से 10 वर्ष में में ही चित्रांश प्रथम, तृप्ति प्रिया द्वितीय, आकांक्षा तृतीय तथा दिव्या वर्मा चतुर्थ हुई।
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सभा के मीडिया प्रभारी पत्रकार पुनीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस चार- दिवसीय पूजा महोत्सव कार्यक्रम के तहत बुधवार 26 अक्टूबर, 2022 को महिला सम्मेलन, पुरस्कार वितरण समारोह, दरभंगा नगर पालिका से नगर निगम तक विषय पर विचार गोष्ठी, चित्रांश मिलन सह सम्मान समारोह तथा गायन व नृत्य प्रदर्शन किया जाएगा। गुरुवार 27 अक्टूबर को भगवान चित्रगुप्त की पूजा- अर्चना की जाएगी। उसके बाद प्रसाद वितरण, शाम में भगवान की संध्या आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस चार दिवसीय चित्रगुप्त पूजन उत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रतिमा शोभायात्रा निकाली जाएगी।
इस उदघाटन के अवसर पर सभा की अध्यक्ष मधुबाला सिन्हा, उपाध्यक्ष मनीष कुमार, गुंजन कुमार, प्रधान सचिव सुजीत मल्लिक, संयुक्त सचिव डॉ मनीष कुमार, प्रकाश चंद्र प्रभाकर, कोषाध्यक्ष पांडेय रितेश सहाय, संगठन सचिव साकेत कुमार श्रीवास्तव, कार्यालय सचिव मुकेश वर्मा, पूर्व अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी पत्रकार पुनीत कुमार सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष अमिताभ कुमार सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान सचिव नवीन सिन्हा, पूर्व प्रधान सचिव निर्मल कुमार सिन्हा, पूर्व प्रधान सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान सचिव राजेश कुमार सिन्हा, गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, इंद्र कुमार सुमन, विनोद कुमार लाल, मिथिलेश कुमार विवेक, श्रीमती सरोज सिन्हा, अरविंद कुमार सहित सभा के कई पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी के सदस्यगगण सहित कई चित्रांश उपस्थित थे।