September 01, 2021

01.09.2021 (दरभंगा) : प्राप्त जानकारी के अनुसार कला, सस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार पटना के संयुक्त तत्वाधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2021-22 जारी कर दी गई है। राज्य सरकार खेलकूद स्पर्धा को सभी जिलों में आयोजित कर सूदुर गामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभा को उचित मार्गदर्शन , अवसर एवं प्रोत्साहन प्रदान कर बिहार के प्रतिभाओं को राष्ट्रीय विद्यालय प्रतियोगिता खेलो इंडिया में सहभागिता दिलाई जाती है। जिला राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता की सफलता के लिए विभाग के पदाधिकारियों के साथ जिला खेल संघ, खेल प्रर्वतक, खेल विशेषज्ञों व जिला के विशिष्ट खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षाकों आदि की सहयोग अपेक्षित है। बिहार सरकार के अन्तर्गत कला,संस्कृति एवं युवा विभाग खेल के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है। इसके अंतर्गत जहाँ एक ओर राज्य में आधुनिक खेल अवसंरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर खिलाडियों के बेहतर प्रशिक्षण के माध्यम से उनके प्रर्दशन निखारने का प्रयास भी किया जा रहा है। जिला खेल पदाधिकारी, विजय कुमार पंडित ने बताया कि जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता माह दिसम्बर 2021 के प्रथम सप्ताह में प्रारंभ हो जायेगी, क्योकि राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता माह जनवरी 2022 के प्रथम सप्ताह में प्रारम्भ हो रही है। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सभी जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 4 से 5 दिनों के अन्दर सपन्न की जायेगी।जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता की निर्धारित तिथि के एक सप्ताह पूर्व यथा सरकारी विद्यालय, सी0 बी0 एस0 ई०, आई0 सी0 सी0 एस से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय की क्यों न हो खेल कार्यालय में विहित प्रपत्र में निबंधन कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के वक्त खिलाड़ी का आधार कार्ड सलंग्न करना होगा अन्यथा पतियोगिता संभव नहीं होगी। जिला , राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 बालक / बालिका की हागी। जिला राज्य स्तरीय विद्यालय खेल पतियोगिता में विभाग द्वारा खेलों की तीन सूची जारी की गई है, प्रथम-अनिवार्य खेल / द्वितीय- चिन्हित खेल तथा तृतीय- ओपेन ट्रायल खेल| जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि जिला के खिलाड़ियों / दरभंगा जिला में पदस्थापित सभी शारीरिक शिक्षकों / प्रभारी शारीरिक शिक्षकों को खिलाड़ियों के साथ खेल का अभ्यास प्रारम्भ कर देनी चाहिए ताकि दरभंगा जिला को मेडल मिल सके ।