October 03, 2020

02.10.2020 (दरभंगा) : इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (IJU) के रास्ट्रव्यापी आह्वान पर महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन(BWJU) दरभंगा की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्री मांग पत्र डॉ० त्यागराजन एस.एम को सौपा गया। शिष्टमंडल में यूनियन के जिलाध्यक्ष अमरेश्वरी चरण सिन्हा, शशि मोहन "भारद्वाज", सुभाष चन्द्र सिंह, विशाल भंडारी, दीपक कुमार झा, मो.फिरदौस अली, अनिल कुमार मिश्रा, प्रकाश झा, विनय कुमार ठाकुर, विष्णुकांत चौधरी,राजकुमार गणेशन,सज्जाद अहमद खान,सुनील कुमार मिश्रा,अनिल कुमार सिंह आदि थे। माँगो में पत्रकारों को कोरोना योद्धा मानने और अन्य कोरोना योद्धा की तरह सभी सुविधा मुहैया करने, राज्य में सभी कार्यरत पत्रकारों को 50 -50 लाख का बीमा करने, सभी अस्पतालों में पत्रकारों एवं उनके परिवारों को निःशुल्क एवं बेहतर सुविधा देने, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने आदि मांगे शामिल हैं।