07.09.2020 (दरभंगा) : एसएसपी ने बताया की पुलिस मुख्यालय के निर्देश के आलोक में सभी थाना को निर्देश दिया गया है कि 30.4.20 तक के sc st एक्ट के प्रतिवेदित केस का निष्पादन इसी माह करेंगे। आगे से केस दर्ज होने के 60 दिन के अंदर इन केसेस का अनुसन्धान पूरा करना होगा। साथ ही लम्बित मामलों में मुआवजा प्रस्ताव तुरंत समर्पित करेंगे। सभी थाना को निर्देश दिया गया है कि आसन्न चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक गांव, पंचायत, वार्ड के अनुसार असामाजिक तत्वों की सूची तैयार करें। यह सूची पहले भी तैयार की गई थी। इसे अद्यतन करना है। जो भी लोग शराब के धंधे से जुड़े हैं, अथवा जिनके विरुद्ध वारंट लम्बित है अथवा मारपीट या सम्पतिमुल्क केस दर्ज है या अरोपपत्रित है, या गुंडा पंजी में नाम दर्ज है या साम्प्रदायिक दंगों में संलिप्त रहे हैं, ऐसे लोगों के नाम इस सूची में अवश्य शामिल करने है। इन लोगो के विरुद्ध कड़ी निरोधक कारवाई की जाएगी तथा इनकी गतिविधियों पर नज़र भी रखी जायेगी। निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया में अवरोध उतपन्न करने वालों से कड़ाई से निपटा जाएगा। साथ ही सभी थाना को आर्म्स सत्यापन का भी निर्देश दिया गया है। जो लोग समयावधि के अंदर अपने शास्त्र का सत्यापन नही कराएंगे, उनके लाइसेंस को रद्द करने हेतु प्रतिवेदन भेजने हेतु निर्देश दिया गया है। सभी थाना, प्रत्येक गांव, वार्ड के जनप्रतिनिधियों तथा आम जनता से फरार अपराधियों के विषय में जानकारी लें ताकि उनके विरुद्ध कारवाई की जा सके।