कोरोना अपडेट्स
March 25, 2020
(#) 24.06.2020 (दरभंगा) : डी.एम.सी.एच. लैब द्वारा जारी किये गये टेस्टिंग रिपोर्ट में आज कोरोना के और 4 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई हैं। जिला प्रशासन एवं अस्पताल प्रशासन, दरभंगा द्वारा आज मिले सभी कोरोना पॉज़िटिव मरीजों को डी.एम.सी.एच. के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया हैं। गौरतलब है कि आज मिले 4 मरीजों में केवटी प्रखंड के 03 एवं डी.एम.सी.एच. के 01 कर्मी शामिल हैं। आज 02 कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की भी सूचना हैं। इस प्रकार दरभंगा जिला में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 269 हो गयी है और इसमें से स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या 158 है। डीएम डॉ त्यागराजन एस. एम. द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को कोरोना पॉजिटिव कन्टेनमेंट एरिया को तुरंत सील करने का आदेश दिया गया है। निदेश के आलोक में सीओ केवटी द्वारा सूचित किया गया है कि कोरोना पॉज़िटिव मिले पिंडारुच के वार्ड 1, 6 एवं 12 को सील कर दिया गया है।
(#) (19.06.2020) (पटना) कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में अद्यतन जानकारी देते हुए अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, पटना, जितेन्द्र कुमार ने बताया कि 1 जून 2020 से गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गयी नई गाइडलाइन्स का अनुपालन कराया जा रहा है। 1 जून से अब तक कुल 22 एफ0आई0आर0 दर्ज की गयी हैं और 55 लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं। इस दौरान 16,093 वाहन जब्त किये गये हैं। इससे कुल 4 करोड़ 1 लाख 93 हजार 960 रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गयीहै। पिछले 24 घंटे में अवरोध पैदा करने के दौरान 669 वाहनों को जब्त किया गया है और 16 लाख 56 हजार 200 रूपये जुर्माने के रूप में वसूल किये गये हैं। कोविड-19 से निपटने के लिये उठाये जा रहे कदमों और नये दिशा निर्देशों का पालन करने में अवरोध पैदा करनेवालों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाये जा रहे हैं।
(#) (19.06.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने जिला के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दिया है कि लॉकडाउन अवधि में देश के विभिन्न हिस्सों से दरभंगा लौटे सभी व्यक्तियों की पुनः गहन स्क्रीनिंग की जाए। प्रत्येक प्रखंड क्षेत्र में लगभग 200 व्यक्तियों की रेंडम सैंपल लेकर डी.एम.सी.एच. लैब में टेस्टिंग के लिए भेजी जाए। उन्होंने कहा की डी.एम.सी.एच. लैब में प्रतिदिन 350 से अधिक सैंपल की टेस्टिंग कराई जाएगी। विगत दिनों में जहां-जहां से सैंपल लिए गए हैं उनमें से कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं, इसलिए अभी विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। जिस भी क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव लोग मिल रहे हैं, उन स्थलों को तुरंत सील कर दिया जाए। कंटेनमेंट जोन में मेडिकल टीम के द्वारा डोर टू डोर सर्विलेंस कराई जाए एवं रेंडम सैंपल निकाली जाए। जिला के बाहर से आए सभी प्रवासी लोगों पर विशेष नजर रखी जाए। यद्यपि 80 हजार से अधिक प्रवासी कामगारों का कोविड पोर्टल पर निबंधन हुआ है, लेकिन इनकी वास्तविक संख्या 1.5 लाख हो सकती है। उन्होंने यह बातें कार्यालय प्रकोष्ठ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में कही है। डीएम श्री त्यागराजन ने कहा की कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। लॉक डाउन के खुलने से काफी संख्या में लोग बाहर निकल रहे हैं। इसलिए कोरोना वायरस के कम्युनिटी स्प्रेड / फैलने से रोकने के लिए सभी लोगों को मास्क पहनना एवं एक-दूसरे के बीच कम से कम 2 गज की दूरी बनाए रखने का निर्देश सरकार द्वारा दिया गया है। सरकार के इन निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित की जाए। आम लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जाए। सार्वजनिक स्थलों, निजी एवं सरकारी कार्यालयों में कोई भी व्यक्ति अथवा कर्मी बिना मास्क के पाये जाएं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाये। यह सुनिश्चित करने की संयुक्त जवाबदेही बीडीओ एवं थाना प्रभारी की होगी। कोरोना वायरस से आसानी से संक्रमित होने वाले भेद्य ग्रुप को चिन्हित कर उन पर विशेष नजर रखी जाये। इसमें बुजुर्ग, बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं एवं छोटे बच्चे- बच्चियां शामिल हैं। भेद्य समूह के लोगों की जांच को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाए। इस कार्य को अगले 4 दिनों में पूरा कराने को कहा गया हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्रों में भी डोर टू डोर सर्वेक्षण कराने की बातें कही गई। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अपने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कॉल सेंटर स्थापित कर उसका नंबर सार्वजनिक करने को कहा गया है तथा निर्देश दिया गया की कॉल सेंटर 24 घंटे कार्यरत रहेगा। यहां से प्रतिदिन कम से कम 25 लोगों को कॉल करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जाएगी। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अस्पतालों में 24 घंटे एंबुलेंस की व्यवस्था रखने का सख्त निर्देश दिया गया। डीएम ने सिविल सर्जन, दरभंगा को कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का सतत् अनुश्रवण करने एवं अधिक से अधिक लोगों का सैंपल निकलवाकर डीएमसीएच लैब में टेस्टिंग कराने का निर्देश दिया हैं।स्वास्थ्य कार्य प्रगति की समीक्षा के क्रम में डीएम द्वारा सिविल सर्जन, दरभंगा के कार्यप्रणाली पर घोर अप्रसन्नता व्यक्त किया गया है और इसमें तुरंत सुधार लाने का निर्देश दिया है।/br>
(#) (07.06.2020) कोरोना वायरस का संक्रमण किसी गांव / समुदाय में कहीं फ़ैल न गया हो, इसे चेक करने के लिये अधिक से अधिक लोंगो की टेस्टिंग कराई जाएगी। डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने जिला के सभी एमओआईसी को मेडिकल टीम गठित कर सार्वजनिक संस्थानों, भीड़ भाड़ वाले जगहों, हाट बाजार, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोंगो के रैंडम सैंपल लेकर पुल टेस्टिंग / जाँच कराने का निर्देश दिया है। स्पष्ट किया गया कि पुल टेस्टिंग प्रणाली में एक साथ 5 लोंगो के सैंपल लेकर जाँच की जाती है। इस प्रणाली से सामान्य से 5 गुना लोंगो की जाँच हो जाती है। उन्होंने कहा कि आम लोंगो, व्यवसायिओं आदि के सैंपल निकालने के बाद उनकी मार्किंग भी कर ली जाये ताकि उनका जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आने पर उन्हें तुरंत डीएमसीएच में शिफ्ट कर के उनलोगों की समुचित चिकित्सा कराई जा सके। उन्होंने कहा हैं कि प्रवासी कामगारों के गावों में डोर टू डोर स्क्रीनिंग कराई जाये। कोरोना के लक्षण वाले लोंगो को प्रखंड आइसोलेशन सेंटर में अलग रखकर उनके सैंपल निकालकर जाँच के लिये भेजी जाये। उन्होंने कहा की कोई भी बुज़ुर्ग एवं बीमार व्यक्ति स्क्रीनिंग से छूटे नहीं, क्योंकि ये भेद्य वर्ग से वास्ता रखते हैं। उन्होंने यह निर्देश आज कार्यालय प्रकोष्ठ में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक आयोजित कर सभी एमओआईसी को दिया है।
(#) (07.06.2020) केन्द्र सरकार द्वारा कोरोना महामारी पर कारगर नियंत्रण हेतु लॉक डाउन की अवधि को 31 मई से बढ़ा कर दिनांक 30 जून 2020 तक विस्तारित किये जाने के आदेश एवं निर्देशों को बिहार सरकाऱ द्वारा राज्य में यथावत लागू करने एवं केन्द्र के आदेशों एवं निर्देशों का सभी जिलों में कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है। गृह विभाग, बिहार के उक्त आदेश के आलोक में डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, द्वारा लॉक डाउन के पाँचवे फेज में कंटेन्मेंट जोन से बाहर अवस्थित क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अंतर्गत कल दिनांक 8.06.2020 से सभी प्रकार के धार्मिक स्थल / आमजन के लिए पूजा स्थल / होटल / रेस्टोरेंट एवं अन्य अतिथि सेवाएं एवं शॉपिंग मॉल खोलने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा है कि लॉक डाउन पांचवे फेज़ में सभी उपभोक्ता दुकानें शर्तों के साथ पहले ही खोलने का आदेश जारी किया जा चुका हैं। किसी भी दुकान पर एक साथ 5 से ज्यादा व्यक्ति खड़े नहीं रह सकते हैं। सभी व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों को सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन एवं मास्क पहनना अनिवार्य किया गया हैं।
(#) (02.06.2020) बिहार के सीएम नीतीश कुमार के द्वारा दिनांक 03 जून 2020 को 12:30 बजे अप. से "जन संदेश" कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से सीएम सभी पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे। गौरतलब है कि कोरोना महामारी पर कारगर नियंत्रण हेतु सरकार द्वारा दिनांक 01 जुन 2020 से देश भर में लागू लॉक डाउन 5.0 में कंटरनमेंट एरिया को छोड़कर कुछ शर्तों के साथ अन्य सभी क्षेत्रों में आर्थिक एवं व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करने का निर्देश जारी किया गया है। मालूम हो कि कोरोना महामारी पर कारगर नियंत्रण हेतु दिनांक 24 मार्च 2020 के अर्ध रात्रि से देश भर में लॉक डाउन आदेश लागू किया गया था जिसमें फेज़ दर फेज़ निरंतर शिथिलीकरण / छूट प्रदान किये जाने के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु सरकार द्वारा सभी लोंगो को हमेशा मास्क / फेस कवर का उपयोग करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन करने का निर्देश निर्गत किया जाता रहा है। उक्त निर्देश के आलोक में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु मास्क / फेस कवर के उपयोग को बढ़ावा देने एवं व्यवहार परिवर्तन हेतु सीएम नितीश कुमार द्वारा दिनांक 03 जून 2020 को 12:30 बजे अप. से "जन संदेश" कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम में सीएम वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं निकाय प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे। इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट विभिन्न टीवी चैनलों के माध्यम से भी किया जाएगा। डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, द्वारा नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम/ कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बेनीपुर, सभी एसडीओ एवं बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित नगर निकायों के महापौर/ उपमहापौर/मुख्य पार्षद/उप मुख्य पार्षद /प्रमुख / उप प्रमुख /ग्राम पंचायत मुखिया / सरपंच एवं अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ "जन संदेश" कार्यक्रम में भाग लेने का निर्देश दिया गया है। यह कार्यक्रम कल दिनांक 03 जून को 12.30 बजे अप. से जिला मुख्यालय एवं सभी प्रखंड मुख्यालयों में आयोजित होगा। अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या को देखते हुए यह कार्यक्रम वेब स्ट्रीमिंग के माध्यम से वीडियो प्रोजेक्टर पर भी देखा जायेगा। जन संदेश कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों को मास्क पहने होने एवं सोसल डिस्टेंसिंग नियम का पालन करने को कहा गया है। डीएम द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को उक्त निर्देशों को सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।
(#) (02.06.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, द्वारा इस बैठक में प्रवासी कामगारों के कोविड पोर्टल एवं आपदा पोर्टल पर डाटा इंट्री की प्रगति संतोष जनक नही पाये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त किया गया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी को प्रवासी कामगारों का डाटा इंट्री तेजी से पूरा कराने का निदेश दिया गया। आपूर्ति विभाग की समीक्षा में गैर जीविका सर्वेक्षित परिवारों के राशन कार्ड के लिए आवेदनों का सत्यापन की प्रगति कुछ प्रखंडों का अत्यंत खराब पाया गया। जिसमें बहेड़ी, सिंहवाड़ा, तारडीह, जाले, बिरौल, बहादुरपुर, सदर प्रखंड के नाम शामिल है। डीएम द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं वरीय प्रखंड प्रभारी पदाधिकारी को अभियान चलाकर दो दिनो के अंदर गैर जीविका परिवारो के सभी सर्वेक्षित आवेदनो का सत्यापन कर आर.टी.पी.एस. पोर्टल पर इंट्री कराने का निदेश दिया गया ताकि शीघ्र उन्हें नया राशन कार्ड जारी किया जा सके।
(#) (02.06.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने सिविल सर्जन दरभंगा एवं सभी एम.ओ.आई.सी.दरभंगा जिला को बी. एवं सी. केटेगरी सिटी से आये हुए प्रवासी कामगारों का कल से दैनिक स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा की लो रिस्क जोन के बी. एवं सी. केटेगरी सिटी से आने वाले प्रवासी कामगारों को सीधे होम क्वारंटाइन में भेजा गया था। उन लोगो के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाना जरूरी है, ताकि उसमें अगर किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखेगे तो इसको आगे फैलने से रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा है कि सभी एम.ओ.आई.सी. मेडिकल टीम गठित कर होम क्वारंटाइन में भेजे गये सभी व्यक्तियों की स्क्रीनिंग कराकर डेली रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करेंगे। ए. कैटेगरी सिटी से आये प्रवासी लोग अभी भी विभिन्न प्रखंड क्वारंटाइन कैंप में ठहरे हुए है। इनमें से जिस किसी व्यक्ति का 14 दिन हो गया है, उसकी स्वास्थ्य परीक्षण कर घर भेज दिया जाये। जो व्यक्ति अभी भी प्रखंड क्वारंटाइन में ठहरे हुए हैं उन लोगो की भी डेली स्क्रीनिंग की जाये। उन्होंने कहा है कि विभिन्न हाट बाजारों में रहने वालें अथवा व्यवसाय करने वाले लोगो की भी रैण्डम सैंपल निकाल कर जॉच कराई जायेगी। निर्देश दिया गया कि कल सुपौल बाजार में रैण्डम सैपलिंग कऱ लक्षण वाले व्यक्तियों की जाँच कराई जाये। लक्षण दिखने वाले लोगो को तुरंत आइसोलेट कर दिया जाये। बहेड़ी बाजार में रैण्डम सैंपल टेस्टिंग में 03 व्यक्ति कोरोना पोजिटिव पाये गये हैं। उन लोगो के सपर्क में आये 135 व्यक्तियों की पहचान कर उनका सैपल लिया गया है और जॉच हेतु डी.एम.सी.एच. के लैब में भेजा गया है। उन्होंने कहा है कि बहेड़ी बाजार को कंटेनमेंट जोन घोषित कर बाजार को सील कर दिया गया है। उस जोन में सभी प्रकार की गतिविधियां 28 दिनों तक बंद रहेगी।
(#) (02.06.2020) जीविका परियोजना द्वारा सम्पोषित विभिन्न जीविका उत्पादक समूहों द्वारा स्थानीय स्तर पर बड़ी मात्रा में मास्क का निर्माण किया जा रहा है। कोरोना महामारी से बचाव हेतु आजकल सभी लोंगो के लिये मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है। इसको देखते हुए जिले में मास्क का डिमांड बढ़ गया है। इसमें मिथिला पेंटिंग किया हुआ मास्क आम लोंगो में ज्यादा लोकप्रिय हो रहें है। बिहार के सीएम नितीश कुमार द्वारा भी मिथिला पेंटिंग किया हुआ मास्क की प्रशंसा की गयी है।
(#) (01.06.2020) कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये सभी लोंगो को अपने अपने हाथों को बराबर अच्छी तरह से साबुन से साफ करने अथवा सैनिटाइज़र का उपयोग करने का सलाह दिया गया है। सार्वजनिक स्थलों एवं कार्य स्थलों पर साबुन पानी से हाथ की सफाई में व्यवहारिक कठिनाई को देखते हुए डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने आईटीआई रामनगर के प्राचार्य को ऑटोमेटिक सैनिटाइज़र का निर्माण करने का निर्देश दिया था। उक्त निर्देश के आलोक में आईटीआई के प्राचार्य ने लॉक डाउन अवधि में अपने सहयोगियों के साथ फूल बॉडी ऑटोमेटिक सैनिटाइज़र एवं पेडेस्टल हैंड सैनिटाइज़र का निर्माण कर आज समाहरणालय में डीएम के समक्ष इसका डिमोंस्ट्रेशन कराया गया। डीएम ने आईटीआई रामनगर के नवोन्मेषी प्रयोग पर प्रसन्नता जाहिर की और शाबासी भी दी।
(#) (01.06.2020) डीएम ऑफिस में आयोजित एक बैठक में डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने कहा कि प्रथम फेज में धार्मिक स्थल/आमजन के लिए पूजा स्थल/ होटल/ रेस्टोरेंट एवं अन्य अतिथि सेवाएं एवं शॉपिंग मॉल जून 08, 2020 से खोलने की अनुमति दी जाएगी। इस हेतु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा आदर्श मानक प्रक्रिया(SOP) जारी किया जाएगा जो इस पर प्रभावी होगा। दूसरे फेज में राज सरकार के स्तर से माता-पिता एवं अन्य भागीदारी रखने वाले समूहों से वार्ता/सलाह के उपरांत स्कूल/ कॉलेज/प्रशिक्षण संस्थान/कोचिंग संस्थान आदि का संचालन किया जाएगा। तीसरे फेज में कोरोना संक्रमण के फैलाव की स्थिति के समीक्षोपरांत निम्नांकित गतिविधियों को पुनः संचालन हेतु आगे निर्णय लिया जा सकेगा। वर्तमान में यह गतिविधि प्रतिबंधित रहेगी।
01. सिनेमा हॉल/जिमनेजियम/स्विमिंग पूल/ मनोरंजन पार्क/ थिएटर एवं सभागार/ असेंबली हॉल एवं अन्य समान प्रकार के स्थान।
02. सामाजिक/राजनीतिक/खेलकूद/ मनोरंजक/शैक्षणिक/ सांस्कृतिक/धार्मिक समारोह एवं अन्य बड़े समागम आदि।
उपरोक्त के आलोक में कोविड-19 के प्रबंधन हेतु निम्नांकित का अनुपालन किए जाने का निर्देश डीएम द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है।
01. फेस कवर - सभी सार्वजनिक स्थलों/कार्य स्थलों एवं यात्रा के समय पर फेस कवर/मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
02. सोशल डिस्टेंसिंग- सभी व्यक्ति को सार्वजनिक स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन हेतु आपस में कम से कम 6 फीट(दो गज) की दूरी का अनिवार्य रूप से अनुपालन किया जाना है।
03. सभा/सम्मेलन/जमावड़ा - सभी बड़े सार्वजनिक सभा/सम्मेलन/जमावड़े पर पूर्व की भांति रोक जारी रहेगी।
वैवाहित संबंधित समारोह - मेहमानों की संख्या 50 से अधिक नहीं होगी।
अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 20 से अधिक नहीं होगी।
04. सार्वजनिक स्थलों पर थूकना दंडनीय अपराध होगा तथा जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।
05. सार्वजनिक स्थलों पर शराब/पान/ गुटखा/ तंबाकू आदि का सेवन (consumption) पूर्णतया वर्जित रहेगा। मद्य निषेध को पूर्णतः लागू किया जाएगा।
(A) कार्य स्थलों के लिए अतिरिक्त दिशा निर्देश :-
06. घर से कार्य करना(WFH)- जहां तक संभव हो घर से कार्य करने की कार्य प्रणाली का पालन किया जाएगा।
07. सभी कार्यस्थल/कार्यालयों/प्रतिष्ठानों/दुकानों/वाणिज्यिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्य व्यवस्था की अवधि को क्रमानुसार निर्धारित(stagger) किया जाएगा।
08. स्क्रीनिंग एवं स्वच्छता - सभी प्रवेश व निकास द्वार और कॉमन एरिया में थर्मल स्कैनिंग/ हैंड वॉश एवं सैनिटाइजर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
09. संपूर्ण कार्य स्थल, कॉमन एरिया एवं ऐसे सभी चीजें जो लगातार मानव संपर्क में आ रहे हैं, यथा- दरवाजे का हैंडल आदि का विभिन्न शिफ्टों में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन किया जाएगा।
10. सोशल डिस्टेंसिंग - कार्यस्थल के सभी कर्मियों को विभिन्न शिफ्टों के बीच पर्याप्त अंतराल में तथा अलग-अलग लंच ब्रेक अवधि के जरिए कार्य स्थलों पर सामाजिक दूरी सुनिश्चित कराएंगे।
(B) कंटेनमेंट जोन :-
01. लॉक डाउन 30 जून 2020 तक कंटेनमेंट जोन में लागू रहेगा।
02. समय-समय पर कोरोना संक्रमण की स्थिति के अनुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के द्वारा अधिसूचित किया जाएगा।
03. कंटेनमेंट जोन में मात्र अनिवार्य सेवा को ही अनुमति दी जाएगी तथा पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर मात्र चिकित्सकीय कार्य अथवा अनिवार्य वस्तुओं/सेवाओं की आपूर्ति के लिए आने जाने की अनुमति दी जायेगी।
04. कंटेनमेंट जॉन के बाहर बफर जोन(Buffer Zone) भी चिन्हित किया जाएगा। जहां नए मामलों के आने की संभावना हो तथा वहां जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर आदेश निर्गत कर आवश्यक विनियमन जारी किया जाएगा।
(C) 01. व्यक्तियों तथा सामानों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं रहेगी तथा अन्तर्राजीय एवं राज्य के अंदर आवागमन के लिए कोई भी अनुमति/ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी।
02. दरभंगा रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेन एवं श्रमिक स्पेशल ट्रेन के आने जाने के दौरान मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार मेडिकल स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच सिविल सर्जन, दरभंगा द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।
(D) 65 वर्ष के ऊपर के व्यक्ति, घातक रोग से संक्रमित व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं एवं 10 वर्ष के नीचे के बच्चों को अनिवार्य एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को छोड़कर घर पर रहने की सलाह दी गई है।
(E) जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा, सिविल सर्जन दरभंगा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दरभंगा जिला के द्वारा सभी व्यक्तियों को आरोग्य सेतु अपने मोबाइल फोन में प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया किए जाने तथा आवश्यक सहयोग करने का निर्देश दिया गया है।
(F) उपयुक्त निर्देश के अनुपालन हेतु प्रभारी पदाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा विशेष टीम गठित की जाएगी तथा प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी एवं सिटी एसपी दरभंगा द्वारा सभी थानाध्यक्षों/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को उपयुक्त निर्देश के अनुपालन हेतु समुचित निर्देश दिए जाएंगे तथा कोविड-19 के नियंत्रण हेतु निर्धारित प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
(G) अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन, दरभंगा से प्राप्त सूचनानुसार कोविड पोजिटिव मामलों के संबंध में कंटेनमेंट जॉन चिन्हित किया जायेगा तथा नगर निगम/ कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल दरभंगा/ स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से पूरे क्षेत्र के बैरिकेडिंग सुनिश्चित कर दंडाधिकारी/बल प्रतिनियुक्त कर पेरिमीटर कंट्रोल सुनिश्चित किया जाएगा।
सिविल सर्जन, दरभंगा के द्वारा कंटेनमेंट जोन तथा बफर जोन में गृह सर्वेक्षण कर संभावित मामलों के संक्रमण की जांच विहित प्रोटोकॉल के आधार पर कराई जाएगी।
(H) सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी दरभंगा जिला अपने-अपने क्षेत्र में कोविड पोजेटिव मामले पाए जाने की स्थिति में सैनिटाइजेशन का कार्य संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के मार्ग निर्देशन में कराई जाएगी।
(I) दंड का प्रावधान :-
उपरोक्त प्रावधानों का किसी व्यक्ति के द्वारा उल्लंघन किए जाने की स्थिति में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 तथा भारतीय दंड विधान की धारा 188 एवं अन्य सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
उक्त के आलोक में पूर्व से इस कार्यालय के विभिन्न आदेशों द्वारा प्रारंभ की गई गतिविधियां और प्रतिदिन संध्या 9:00 बजे तक संचालित हो सकेगी तथा संध्या 9:00 बजे से प्रात 5:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। बैठक में उपस्थित सिटी एसपी ने लॉक डाउन 5.0 में सरकार के सभी निर्देशों का अक्षरसः अनुपालन कराने का निर्देश सभी एसडीपीओ एवं एसएचओ को दिया है।
(#) (01.06.2020) केन्द्र सरकार द्वारा कोरोना महामारी पर कारगर नियंत्रण हेतु लॉक डाउन की अवधि को 31 मई से बढ़ा कर दिनांक 30 जून 2020 तक विस्तारित किये जाने के आदेश एवं निर्देशों को बिहार सरकाऱ द्वारा राज्य में यथावत लागू करने एवं केन्द्र के आदेशों एवं निर्देशों का सभी जिलों में कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है। गृह विभाग, बिहार के उक्त आदेश के आलोक में डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, द्वारा उपरोक्त लॉक डाउन के पाँचवे फेज में कंटेन्मेंट जोन से बाहर अवस्थित क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के आलोक में प्रतिबंधित गतिविधियों को 03 फेज में खोलने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा है कि लॉक डाउन पांचवे फेज़ में सभी दुकानें खुलेंगे लेकिन किसी भी दुकान पर एक साथ 05 से ज्यादा व्यक्ति खड़े नहीं रह सकते हैं। सभी व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों को सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन एवं मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
(#) (01.06.2020) दरभंगा जिला में 18 नये व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये सभी लोग पूर्व से ही क्वारंटाइन केन्द्रों में ठहरे हुए हैं। इन लोगो के सैंपल की जांच में कोरोना पोजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुआ है। डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने कहा है कि कोरोना पोजिटिव सभी मरीजों को डी.एम.सी.एच. के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर समुचित चिकित्सा की जा रही है। उन्होंने कहा है कि जिला में कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 111 हो गई है। इसमें एक अच्छी बात यह भी है कि इस जिला में 12 मरीज कोरोना को हराने में सफल हुए हैं और होम क्वारंटीन में भेजे गये हैं। डी.एम.सी.एच. के आइसालेशन वार्ड के नोडल पदाधिकारी सह- डीपीजीआरओ दरभंगा आर.आर. प्रभाकर द्वारा बताया गया है कि इस जिला में कोरोना बीमारी को हराकर स्वस्थ्य हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर अब 60 हो गई है। वहीं एक्टिव कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की संख्या 51 है।
(#) (21.05.2020) बाबू राम, एसएसपी, दरभंगा ने कहा की लॉकडाउन के कारण काफी लोग उनसे अपनी समस्या को लेकर नही मिल पा रहे है। उन्होंने कहा की सरकारी मोबाइल नंबर 9431822992 पर उपलब्ध whatsapp अथवा दरभंगा पुलिस के फ़ेसबुक पेज पर लोग अपनी बात लिखकर भेज सकते हैं। पेटिशन से भी ज्यादा तेज गति से करवाई होती है।
(#) (21.05.2020) बिहार सरकार के मुख्य सचिव द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में प्रवासी मजदूरों के लिए संचालित क्वारंटाइन केन्द्रों में प्रदान की जा रही सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा किया गया। उन्होंने बताया कि बहुत बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों / कामगारों का बिहार में आगमन हो चुका है और आगे के दिनों में भी बड़ी संख्या में प्रवासियों के अपने अपने घर वापस लौटने की सूचना प्राप्त है। उन्होंने कहा है कि देश के कुछ बड़े शहरों में कोरोना संक्रमण के ज्यादा केस बढ़े है। लिहाजा उन शहरों से आने वाले प्रवासी कामगारों पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उनके द्वारा निर्देश दिया गया कि अहमदाबाद, सूरत, मुम्बई, पूणे, दिल्ली, कोलकाता, बैगलोर से आने वाल प्रवासी कामगारों को प्रखण्ड क्वारंटाइन में रखा जाए एवं देश के अन्य हिस्सो/राज्यों से आने वाले प्रवासी कामगारों को थर्मल स्क्रीनिंग करने के उपरांत सीधे उन्हें होम क्वारंटाइन में भेजा जाए।
(#) (21.05.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, के निर्देशानुसार आज सभी वरीय प्रखण्ड प्रभारी, अनुमण्डल पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों द्वारा 100 से अधिक प्रखंड / पंचायत क्वारंटाइन केन्द्रों एवं जन वितरण प्रणाली की दुकानों का औचक निरीक्षण कर क्वारंटाइन केन्द्रों में आवासित प्रवासी मजदूरों को प्रदान की जा रही भोजन, आवासन, चिकित्सा सुविधा, जन वितरण प्रणाली की दुकानों में लाभार्थियों के बीच खाद्यान्न का वितरण की स्थिति का जायजा लिया गया। डीएम व एसएसपी द्वारा नगर क्षेत्र में अवस्थित डी.पी.एस.पब्लिक स्कूल, दिल्ली मोर क्वारंटीन केन्द्र में आवासित प्रवासियों से पूछ-ताछ कर यह पता लगाया गया कि उस केन्द्र में समय पर नाश्ता खाना मिल रहा है, डिग्निटी एवं सैनिटरी किट्स प्राप्त हुआ है कि नहीं। इस केन्द्र में आवासित सभी प्रवासियों द्वारा जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रहीं सुविधाओं पर ख़ुशी जाहिर किया गया।
(#) (20.05.2020) दरभंगा जिला में कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या 16 से बढ़कर 30 हो गई है।इसमें से 05 मरीज स्वष्थ होकर घर जा चुके है. इस प्रकार जिला में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 25 है। सभी नए कोरोना मरीजों के यात्रा इतिहास एवं इनके सम्पर्क में आये हुए व्यक्तियों की पहचान की जा रहीं है। तदनुसार उनके सैंपल की जाँच कराकर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी : डीपीआरओ, दरभंगा
(#) (20.05.2020) लॉक डाउन 4.0 में उपभोक्ता वस्तुओं की दुकानों को खोलने एवं कतिपय वाहनों के परिचालन हेतु अनुमति प्रदान करने के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने कहा की केन्द्र सरकार द्वारा कोविड -19 पर कारगर नियंत्रण हेतु लॉक डाउन अवधि को 31 मई तक विस्तारित कर दिए जाने के बाद गृह विभाग, बिहार के द्वारा जारी की गयी अनुवर्ती आदेश के आलोक में आम लोंगो की आवश्यकता को देखते हुए दरभंगा जिला क्षेत्र में सभी प्रकार के उपभोक्ता वस्तुओं की दुकानों / प्रतिष्ठानों को सशर्त खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है।
(#) (20.05.2020) वर्तमान समय में प्रवासी श्रमिकों के बड़ी संख्या में बाहर से लगातार आगमन होने के कारण राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण में वृद्धि होने का खतरा बरकरार है। राज्य के बाहर से आने वाले सभी प्रवासी मजदूरों को प्रखण्ड स्तरीय क्वारंटाइन केन्द्रों में रखा जा रहा है। इसलिए सभी प्रखण्ड मुख्यालयों (जिला मुख्यालय को छोड़कर ) को रेड जोन के रूप में चिन्ह्ति एवं घोषित किया गया हैं : डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा
(#) (20.05.2020) गृह विभाग के उक्त प्रावधानों को दृष्टिगत रखते हुए दरभंगा जिला के चिन्हित सभी कन्टेन्मेंट जोन एवं सभी प्रखण्ड मुख्यालय (रेड जोन) के बाहर सभी प्रकार की उपभोक्ता वस्तुओं कपड़ा की दुकान एवं रेडिमेट वस्त्र दुकान सहित को निम्न प्रकार से खोलने की अनुमति दी गई है। इसके तहत दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर - 01 से 24 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को तथा वार्ड नम्बर - 25 से 48 तक प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को सोशल डिस्टेसिंग नियम का पालन करते हुए सभी उपभोक्ता जनित दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान की गई है ताकि बाजार में कहीं भीड़ का जमावड़ा न हो। दुकानों को खोलने की अवधि 11:00 बजे पूर्वाह्न से 04:00 बजे अपराह्न तक नियत की गई है। हिदायत दिया गया हैं कि 04:00 बजे अपराह्न से 11:00 बजे पूर्वाह्न के बीच ये सभी उपभोक्ता वस्तुओं की दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही ओला/उबेर तथा अन्य टैक्सी मात्र चिकित्सीय कारणों से तथा विशेष रेलगाड़ियों के यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन तक जाने और आने के लिए अनुमान्य होगी। साइकिल रिक्शा के परिचालन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा लेकिन उसमें मात्र एक सवारी के बैठने की अनुमति होगी। जिला में ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा का परिचालन में ऑड एवं ईवेन नंबर का फार्मूला लागू होगा. प्रत्येक सप्ताह के सोमवार, बुधवार एबं शुक्रवार को ऑड नंबर के वाहन तथा मंगल, गुरु, शनि एवं रवि को ईवेन नंबर के वाहन चलेंगे. जिस वाहन का निवंधन संख्या का अंतिम अंक 1,3,5,7,9 होगा वह ऑड एवं जिसका अंतिम अंक 0,2,4,6,8 होगा वह नंबर ईवेन होगा। टैक्सी, कैब, ओला, उबेर आदि का परिचालन जिला के अंदर मात्र दो सवारी के साथ ही अनुमान्य किया गया हैं, वहीं जिला के बाहर टैक्सी, कैब, ओला, उबेर आदि का परिचालन स्पेशल ट्रेन के टिकट अथवा अंतरजिला पास के आधार पर किया जा सकेगा. बाइक टैक्सी का परिचालन पूर्णतः प्रतिवंधित रहेगा। जिले के अंदर विभिन्न मार्गो पर ई - रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी आदि के किराया का निर्धारण डीटीओ द्वारा किया जायेगा। ऊपर वर्णित परिवहन के साधनों में चालक एवं यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। कन्टेनमेंट जोन की सीमा में पूर्ब से लागू सभी प्रतिबंध आगे भी जारी रहेगा। प्रखण्ड मुख्यालय रेड जोन में केवल उन्हीं सामग्रियों के दुकानों को खोलने की अनुमति होगी, जिनका स्पष्ट निर्धारण पुर्ब में गृह विभाग के द्वारा दिया जा चुका है। कन्टेन्मेंट जोन में भारत सरकार द्वारा लगाये गये सभी प्रतिबंध यथावत् लागू रहेगे। उक्त जानकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा द्वारा दिया गया।
(#) (17.05.2020) बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कहा की कोरोना संक्रमण की गंभीरता को समझना होगा, लोग धैर्य बनाये रखें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, हमलोग सभी के हित में सोचते हैं। सरकार द्वारा लोगों की हरसंभव मदद की जा रही है। उन्होंने कहा की बिहार के बाहर फंसे जो भी मजदूर बिहार आने को इच्छुक हैं, उन सभी को बिहार लाया जायेगा। सरकार पूरी क्षमता से सभी प्रवासी मजदूरों को जल्द से जल्द बिहार लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।
(#) (17.05.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने कहा की प्रवासी मजदूरों के क्वारंटाइन केन्द्रों में आगमन होने के 24 घंटे के अंदर आपदा विभाग द्वारा प्रस्वीकृत डिगनिटी किट्स एवं सैनिटारी किट्स उपलब्ध करा दी जाये। क्वारंटाइन केन्द्रों में सभी आवासितों के लिये भोजन/आवासन / चिकित्सा की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध हो। चेतावनी दिया गया कि कहीं से शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाइ की जायेगी।
(#) (15.05.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, द्वारा बताया गया कि प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में बिहार राज्य के अन्दर लॉकडाउन के पूर्व से फंसे हुए लोगों को बिहार के अन्दर गंतव्य जिले में जाने के लिए अन्तर-जिला पास निर्गत करने हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी, दरभंगा जिला को प्राधिकृत किया जाता है। अनुमंडल पदाधिकारी पास निर्गत करने के क्रम में गंतव्य जिला के जिला पदाधिकारी को अनिवार्य रूप से सूचित करेंगे। ऑन लाईन आवेदन प्राप्त करने एवं निष्पादन हेतु https://serviceonline.bihar.gov.in/ में आवश्यक संशोधन कर दिया गया है। अन्तर-राज्यीय पास पूर्व की भांति जिला पास कोषांग, दरभंगा द्वारा निर्गत किया जाएगा।
(#) (15.05.2020) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के द्वारा कोरोना वायरस/वर्ड फ्लू/स्वाइन फ्लू आदि के संक्रमण से बचाव/लक्षण/रोकथाम की जानकारी प्रदान करने हेतु दरभंगा जिला के 18 प्रखण्डों में पारा विधिक स्वयं सेवकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ये स्वयं सवेक आवंटित क्षेत्रों में भ्रमण कर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
(#) (13.05.2020) कोरोना का जंग जीत लौटे व्यक्तियो को गाँव में प्रवेश करने से रोकने का मामला संज्ञान में आते ही डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, एवं बाबू राम, एसएसपी, दरभंगा, ने इसे गंभीरता से लेते हुए कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है की दिनांक 12 मई 2020 को एक साथ तीन व्यक्तियों के द्वारा कोरोना की जंग जीतने की खबर पर जिला में एक तरफ जहां खुशी की लहर दौड़ गई थी वहीं दूसरी तरफ कोरोना बीमारी को हरा कर अपने घर लौटने वाले उसी जंग बहादूरों को उनके अपने गाँव/मोहल्ले के कुछ लोगो के द्वारा गाँव में प्रवेश करने पर रोक लगा दिया गया। जो अत्यंत अशोभनीय वाकया है।
(#) (13.05.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, एवं बाबू राम, एसएसपी, दरभंगा, द्वारा जिला में अतिरिक्त आपदा राहत केन्द्र संचालित करने हेतु नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित विभिन्न भवनों का निरीक्षण किया गया। इसमें मिथिला विश्वविद्यालय अन्तर्गत बहुउदेशीय भवन, लॉ कॉलेज दरभंगा, श्यामा मंदिर परिसर में अवस्थित विवाह भवन आदि शामिल है। ये सभी भवन आपदा राहत केन्द्र संचालन हेतु उपयुक्त पाया गया है। जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रावधानों के तहत उक्त भवनों का अधिग्रहण करने की कार्रवाई की जा रही है। सदर अंचलाधिकारी को संबंधित भवनों के प्रभारी पदाधिकारी को विधिवत अधियाचना भेजने का निदेश दिया गया है।
(#) (12.05.2020) ऑटोमोबाइल के मरम्मति के प्रतिष्ठान/सर्विस सेंटर को सशर्त खोलने संबंधी आदेश में कुमार रवि, डीएम, पटना, ने आंशिक संशोधन किया है जो निम्नवत है। ऑटोमोबाइल के सभी मरम्मति के प्रतिष्ठान/सर्विस सेंटर को प्रतिदिन संध्या 6:00 बजे तक पूर्व के शर्तों पर खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। इस संबंध में डीएम द्वारा निर्गत शेष आदेश पूर्ववत लागू रहेंगे।
(#) (12.05.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने कहा है कि सभी क्वारंटाइन केन्द्रों में कल अभियान चलाकर सोडियम हाइपोक्लोराइट सोलयूशंस का छिड़काव कराई जाये। वहीं क्वारंटाइन केन्द्रों में काम करने वाले कर्मी/रसोईया/सफाई कर्मी को सुरक्षा किट्स उपलब्ध कराई जाये। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी को खासकर मास्क, ग्लब्स एवं शू-कवर जरूर पहननी चाहिए।
(#) (12.05.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, द्वारा बताया गया कि इनलोगों के जिला में प्रवेश करते ही क्वॉरेंटाइन किया गया था। इसलिए इनसे किसी दूसरे व्यक्ति के संक्रमित हो जाने की संभावना नहीं हैं। इन्हें डी.एम.सी.एच. के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर चिकित्सा की जा रही है। इसके साथ ही उनके निकट संपर्क में आए सभी व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।
(#) (12.05.2020) पूर्व में दिल्ली से यहां आये तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने कोरोना का जंग जीत लिया है। वे सभी पूर्ण स्वस्थ हो गए हैं। आज 24 घंटे के अंदर 2 बार इनलोगों की जांच कराई गई, दोनों बार की जांच रिपोर्ट निगेटिव आया है। इस प्रकार डी.एम.सी.एच. प्रशासन द्वारा उक्त तीनों मरीजों के पूर्ण स्वस्थ होने की घोषणा कर दिया गया। इनलोगो को होम क्वारंटीन में भेजा जायेगा। डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने उक्त तीनों कोरोना मरीजों के द्वारा कोरोना बीमारी को हरा देने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने डी.एम.सी.एच. के सभी चिकित्सकों / पारा मेडिकल स्टाफस, सभी कर्मियों सहित तीनों मरीजों को बधाई दिया है। इस बीच जांच के क्रम में जिला में दो और व्यक्तियों में कोरोना बीमारी की पुष्टि हुई है। इसमें एक व्यक्ति हनुमाननगर के गोधैला पंचायत के हैं जो 3 मई को ट्रक से यहां आए थे एवं दूसरे व्यक्ति बेनीपुर प्रखंड के हैं जो 7 मई को ट्रेन से मुंबई से आए थे। इन लोगों का रेंडम सैंपल लिया गया था और आज जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आया है।
(#) (11.05.2020) क्वॉरेंटाइन कैंपों की निगरानी, नियंत्रण एवं निरीक्षण की व्यवस्था सुदृढ़ करें तथा कैंपों में तिथिवार ग्रुप के रूप में आ रहे मजदूरों के लिए सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित कार्य प्रणाली के तहत कार्य करें ताकि संक्रमण की संभावना को प्रभावी तरीके से रोका जा सके। उक्त बातें कुमार रवि, डीएम, पटना, ने हिंदी भवन स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में कोविड-19 से संबंधित कोषांग के अधिकारियों की उपस्थिति में प्रखंडों एवं अनुमंडलो के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई बैठक में कही।
(#) (11.05.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, द्वारा बताया गया कि महाराष्ट्र के मुबई से लौटे प्रवासी मजदूरो में 03 मजदूर कोरोना पोजिटिव पाये गये है। मुंबई से जिला में आगमन के वक्त ही इनलोगों का किरतपुर प्रखण्ड मुख्यालय में क्वारंटाइन किया गया था और इनलोगों का रैण्डम सैंपलिंग किया गया था। जांच में 03 व्यक्तियों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इस प्रकार जिला में 03 कोरोना मरीजों की और वृद्धि दर्ज हो गई है।
(#) (11.05.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने उप विकास आयुक्त से कहा है कि सभी क्वारंटाइन केन्द्रों में भी वर्षा जल संचयन सयंत्र का निर्माण, सोख्ता का निर्माण एवं अन्य आवश्यक निर्माण कार्य शुरू कराया जाये। इसमें क्वारंटाइन केन्द्रों में आवासित मजदूरों को ही कार्य पर लगाया जाये। उन्हें नया जॉब कार्ड दिया जाये। इससे ग्रामीण आर्थिक गतिविधियां में तेजी आयेगी।
(#) (11.05.2020) कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु देश भर में लागू लागू लॉक डाउन के कारण अद्योग/धंधे बंद हो जाने के चलते बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों का अपने जिला/गांव में लगातार आगमन हो रहा है। इसमें कई स्किल्ड एवं सेमी स्किल्ड वर्कर भी शामिल है। इन लोगों के हुनर का उपयोग करने हेतु उद्योग विभाग एवं श्रम विभाग को संयुक्त रूप से सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया गया है। डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने कहा की कुशल, अर्धकुशल एवं अकुशल सभी वर्ग के मजदूरों को गांव में ही रोजगार देने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य योजना बनाई जा रही है। उन्होंने क़हा कि सरकार के सात निश्चय योजनाएं, जल-जीवन-हरियाली अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि में इन मजदूरों को रोजगार प्रदान किया जायेगा।
(#) (11.05.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, द्वारा सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को क्वारंटाइन केन्द्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने का निदेश दिया है। साथ ही सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को प्रत्येक दो दिन पर सभी क्वारंटीन केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने का निर्देश दिया गया है।
(#) (11.05.2020) बाबू राम, एसएसपी, दरभंगा, ने कहा की क्वारंटाइन केन्द्रों में आवासित व्यक्तियों के द्वारा भी सरकारी कर्मियों के विरूद्ध दुर्व्यवहार किये जाने की शिकायतें मिली है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा की ऐसे लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाये। ऐसे लोगों पर सरकारी कार्य में व्यवधान का मामला दर्ज की जायेगी। उन्होंने कहा कि अभी क्वारंटाइन केन्द्रों की सुरक्षा को सर्वोंच्च प्राथमिकता दी जाये।
(#) (11.05.2020) बाबू राम, एसएसपी, दरभंगा, ने सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी से कहा है कि सभी क्वारंटाइन केन्द्रों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रखी जाये। सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी प्रतिदिन क्वारंटाइन केन्द्रों का निरीक्षण करें। वहां प्रतिनियुक्त पुलिस बल, होमगार्ड, चौकीदार आदि के गतिविधि की जांच करें। सुरक्षा में वहां कोई भी लापरवाही पाये जाने पर तुरंत कार्रवाई करें। लापरवाह पुलिस अधिकारी/कर्मियों के विरूद्ध रिपोर्ट भेजें।
(#) (11.05.2020) कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु देशभर में लागू लॉक डाउन में छूट दिये जाने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों का लगातार जिला में आगमन हो रहा है। इसमें रेड जोन जिला के प्रवासी भी शामिल हैं। डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने रेड जोन एवं ग्रीन जोन जिला से आने वाले प्रवासियों को अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटरों में रखने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया हैं।
(#) (11.05.2020) आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार के प्रधान सचिव द्वारा क्वारंटीन कैंपों में आवासित प्रवासी लोंगो को व्यक्तिगत उपयोग के लिये डिग्निटी किट्स के साथ दरी, बाल्टी, मग एवं मच्छरदानी भी गिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि दरभंगा जिला के क्वारंटीन केंद्रों में ठहराए गये प्रवासियों को पहले से ही व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री के साथ दरी, मच्छरदानी भी उपलब्ध कराया जा रहा है। डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, द्वारा आपदा प्रबंधन बिभाग से इस आशय का विधिवत प्रावधान जारी हो जाने के बाद सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को आपदा विभाग के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा की क्वारंटीन केंद्रों में ठहराए गये प्रवासियों का पूरा ख्याल रखा जाये।
(#) (10.05.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, द्वारा बताया गया कि दरभंगा जिला में दो और कोरोना पॉज़िटिव मरीज पाए गये हैं, इसमें से एक व्यक्ति दिनांक 5 मई 2020 को मुंबई से आया था और दूसरा व्यक्ति गौरा बौराम प्रखंड के कन्हई गांव का रहने वाला हैं। इस प्रकार दरभंगा जिला में कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की संख्या 9 से बढ़कर 11 हो गयी हैं। उन्होंने कहा है कि किसी भी व्यक्ति को घबराने की जरूरत नहीं हैं। सभी लोग लॉक डाउन का पालन करें और अपने घर में ही रहें। अत्यावश्यक कार्यवश अगर घर से बाहर निकलें तो हर हमेशा एक दूसरे से सामाजिक दुरी बनाये रखें। यह सभी के लिएअत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिये सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य है।
(#) (06.05.2020) स्पेशल ट्रेन के माध्यम से बंगलुरु से बुधवार को लगभग 1203 श्रमिक दानापुर स्टेशन पहुंचे। मजदूरों को कोई कठिनाई न हो इसका ध्यान रखते हुए कुमार रवि, डीएम, पटना, ने दानापुर स्टेशन पर श्रमिकों के लिए कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की । इस क्रम में श्रमिकों का निबंधन , सैनिटाइजेशन , खान पान, मेडिकल जांच एवं बस की सुविधा के द्वारा उनके गंतव्य स्थान तक भेजने की व्यवस्था की गई । विधि व्यवस्था संधारण हेतु डीएम द्वारा पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
(#) (06.05.2020) गृह विभाग द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में कुमार रवि, डीएम, पटना, ने लाकडाउन की अवधि में निम्न बिंदुओं पर निर्णय लेते हुए कार्यान्वयन का निर्देश दिया है। गृह विभाग के पत्रांक 303 दिनांक 6/5/2020 में कंडिका (i) से (vii) में अंकित दुकानें मात्र सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को ही खुलेगी।
(1) शॉपिंग कंपलेक्स ,मार्केट कंपलेक्स और शॉपिंग मॉल में अवस्थित कोई भी दुकाने नहीं खुलेगी।
(2) सोशल डिस्टेंस का अनुपालन दुकानदार द्वारा किया जाना आवश्यक होगा।
(3) दुकान के आगे वृत्त आकार में ‘दो गज की दूरी’ पर निशान लगाया जाएगा।
(4) सोशल डिस्टेंस का अनुपालन सुनिश्चित नहीं करने पर दुकानदार के विरुद्ध कार्यवाई करते हुए दुकान को तुरत बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।
(5) दुकान के लोगों का तथा ग्राहक का मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
(6) पटना के 14 कंटेनमेंट जोन में इन दुकानों के खुलने की अनुमति नहीं होगी।
(7) अब प्राइवेट ऑफिस 33% उपस्थिति के साथ सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी।
(#) (06.05.2020) गृह मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा दिनांक 03 मई 2020 को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के संबंध में निर्गत किये गये नये आदेश के अलोक में बिहार राज्य में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं अनिवार्य सेवाओं के संचालन के साथ साथ निर्माण कार्य शुरू किये जायेंगे। डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, द्वारा दरभंगा जिला अंतर्गत निर्माण सामग्री के भंडारण एवं बिक्री से संबंधित प्रतिष्ठान यथा सीमेंट, स्टील, बालू स्टोन, गिट्टी सीमेंट ब्लॉक, ईंट, प्लास्टिक पाइप, हार्डवेयर, सैनिटरी फिटिंग, लोहा, पेंट, शटरिंग सामग्री को प्रतिदिन खोलने का निदेश दिया है। वहीं सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को इलेक्ट्रिकल गुड्स, पंखा, कूलर, एयर-कन्डीशनर्स (बिक्रय एवं मरम्मत), ऑटोमोबाईल्स, टायर एवं ट्यब्स, Lubricant (मोटर वाहन /मोटर साईकिल/स्कूटर मरम्मत सहित) एवं ऑटोमोबाईल, स्पेयर पार्ट्स की दूकानें खुलेंगी, लेकिन गैरेज एवं वर्कशॉप प्रति दिवस खोला जा सकता हैं। सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक गुड्स यथा - मोबाईल, कम्प्यूटर, लैपटॉप, यू.पी.एस. एवं बैट्री (बिक्रय एवं मरम्मत), हाई सिक्योरटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की दूकान (प्रमण्डलीय मुख्यालय स्तर पर दो एवं जिला स्तर पर एक दुकान खोली जा सकती है) एवं प्रदूषण जांच केन्द्र खोला जाएगा। दुकानों को खोलने का समय प्रातः 10:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। गृह मंत्रालय के आदेश अंतर्गत निम्नलिखित प्रकार के सभी गतिविधियां 17 मई 2020 तक प्रतिबंधित रहेगी जिसमें,
01. बस एवं सार्वजनिक परिवहन।
02. अंतरजिला/अंतर्राज्यीय आवागमन, केवल चिकित्सीय कारणों/कार्यों को छोड़कर
03. समस्त शैक्षणिक संस्थान प्रशिक्षण एवं कोचिंग इंस्टिट्यूट बंद रहेंगे।
04. हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज की अनुमति नहीं रहेगी केवल जिनको विशेष अनुमति हो वही चलेगी।
05. टैक्सी, ऑटो रिक्शा एवं साइकिल रिक्शा एवं साइकिल सेवाएं
06. सिनेमा हॉल, मॉल, शॉपिंग कंपलेक्स, जिमनेजियम, खेल परिसर, स्विमिंग पूल, इंटरटेनमेंट पार्क, थियेटर, बार एवं ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल एवं अन्य बंद रहेंगे।
07. सामाजिक/ राजनीतिक/ खेल/ मनोरंजन/ शैक्षणिक/ सांस्कृतिक/ धार्मिक कार्यक्रम/ अन्य समारोह नहीं होंगे।
08. सभी धार्मिक स्थल आमजन के लिए बंद रहेंगे एवं धार्मिक कार्यों से कोई इकट्ठा नहीं होंगे।
(#) (06.05.2020) बिहार सरकार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा की स्थानीय स्तर पर ही छोटे-मोटे उद्योग/धंधे/कल/कारखाने खड़ी कर इन हुनरमंद श्रमिकों की सेवा ली जाये। इससे इन्हें अपने गांव एवं आसपास में ही रोजगार के अवसर मिल जायेगे। उन्होंने कहा कि अभी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता कोरोना बीमारी को फैलने से रोकना है। इसके लिए लॉक डाउन नियम का सख्ती से पालन करना, कार्य स्थलों पर सोशल डिस्टेसिंग नियम का पालन करना एवं अधिक से अधिक लोगों को कोरोना की जांच कराया जाना आवश्यक है।
(#) (06.05.2020) बिहार सरकार के मुख्य सचिव दीपक कुमार द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला में प्रवासी मजदूरों के लिए संचालित किये जा रहे क्वारंटाइन केन्द्रों में उपलब्ध कराई जा रही बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा किया गया। उन्होंने कहा की प्रवासी मजदूर राज्य के लिए एसेट / धरोहर है। हमारे राज्य के लोगों के श्रम के बदौलत ही कई राज्य आज काफी आगे निकल चुके हैं। सभी जिलों में बड़ी संख्या में प्रवासी लोग अपने-अपने गांव में लौट रहे है। ये सभी हुनरमंद है। इनके हुनर का उपयोग किया जाये।
(#) (06.05.2020) बाबू राम, एसएसपी, दरभंगा, सभी क्वारंटाइन केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और वहां प्रतिनियुक्त पुलिस फोर्स को क्वारंटाइन केन्द्रों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया ताकि कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत तौर पर वहां से बाहर नहीं जा सके।
(#) (06.05.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने देकुली क्वारंटाइन केन्द्रों में दो अतिरिक्त शौचालय का निर्माण कराने, स्कूल भवन के छत पर वर्षा जल संचयन संयत्र संस्थापित करने एवं चापाकलों के पास सोख्ता का निर्माण करवाने का आदेश प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं मनरेगा पी.ओ. को दिया। उन्होंने कहा है कि क्वारंटाइन केन्द्र्रों में आवासित मजदूरों को भी मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड निर्गत किया जाये एवं उन्हें वहीं पर काम आवंटित किया जाये। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बहादुरपुर को प्रखण्ड स्तरीय क्वारंटाइन केन्द्र सहित अन्य सभी क्वारंटाइन केन्द्रों में आवासित लोगों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहने का निदेश दिया गया।
(#) (06.05.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, बाबू राम, एसएसपी, द्वारा आज बहादुरपुर प्रखण्ड में संचालित विभिन्न क्वारंटाइन सेन्टरों का निरीक्षण किया गया। इसमें मध्य विद्यालय, देकुली एवं आई.टी.आई., रामनगर क्वारंटाइन सेन्टर शामिल है। उन्होंने क्वारंटाइन सेन्टर के सभी कमरों में रह रहे प्रवासी मजदूरों से भोजन, आवासन चिकित्सा सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूछताछ किया। सभी आवासितों द्वारा क्वारंटाइन सेन्टर में सभी सहूलियते मिलने की बातें बताई गई।
(#) (06.05.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, द्वारा जिलेवासियों से अपील किया गया हैं कि बिना पूर्व सूचना के जिला के बाहर से चोरी छुपे किसी के भी आने पर स्थानीय प्रशासन को अवश्य सूचित किया जाये ताकि वैसे व्यक्तियों की स्वास्थ्य परीक्षण कराई जा सके। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिये यह अत्यंत आवश्यक हैं।
(#) (05.05.2020) राज्य के बाहर फंसे हुए छात्रों और श्रमिकों का दरभंगा आना शुरु हो गया है। मेयर बैजंती खेड़िया ने अपने हाथों से बनाए गये मास्क भी आगंतुकों को भेंट किया| दरभंगा नगर निगम के कर्मियों ने रेलवे स्टेशन परिसर मे बाहर से आने वाले सभी लोगों के सामानो को भली भांति सैनिटाइज किया। इस काम के लिए पर्याप्त संख्या मे कर्मियों को लगाया गया था। मेयर बैजंती खेड़िया तथा नगर आयुक्त घनश्याम मीणा स्वयं आगंतुकों के स्वागत मे स्टेशन पर उपस्थित थे। मेयर ने बताया कि बाहर से जो लोग आ रहे हैं उन्हे सरकार के दिशा निर्देशों को पालन करते हुए एक्कीस दिनो तक क्वीरिन्टीन रहना मे चाहिए। उन्होने बताया कि आपदा की इस घड़ी मे दरभंगा के डीएम व एसएसपी अपने अधीनस्थों के साथ जिस कर्मठता और बुद्धिमता पूर्वक स्थितियों को नियंत्रित कर रहे हैं वह प्रसंशनीय है।
(#) (05.05.2020) केरल राज्य के त्रिचूर से चली स्पेशल ट्रेन का दरभंगा स्टेशन पर 4.00 बजे अप.आगमन हुआ। इस ट्रेन के यात्री भी बारी-बारी से ट्रेन से उतरे और सोशल डिस्टेसिंग नियम का बखूबी पालन करते हुए बाहर निकले। इनलोगों का भी थर्मल स्क्रीनिंग कर इनके हाथ में स्टांप लगाया गया। इनके लगेज को सैनिटाइज किया गया। इन्हें खाने का पैकेट एवं पानी का बोतल दिया गया। प्लेटफॉर्म के बाहर बनाये गये स्टॉल में इनलोगों का निबंधन किया गया और फिर बस से उनके गृह जिला में भेज दिया गया।
(#) (05.05.2020) कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु देश भर में लागू लॉक डाउन के चलते राजस्थान के कोटा में फंसे छात्र आज विशेष ट्रेन से सुबह 08:00 बजे दरभंगा स्टेशन आ गये। जिला में कदम रखते ही जिला प्रशासन के द्वारा इनलोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., एसएसपी बाबू राम एवं नगर विधायक संजय सरावगी द्वारा छात्र/छात्राओं का हाल चाल पूछा गया एवं इनलोगों को मिथिला पेटिंग किया हुआ मास्क प्रदान किया गया
(#) (03.05.2020) अपर पुलिस महानिदेशक, बिहार पुलिस मुख्यालय, जितेंद्र कुमार ने बताया की कोविड-19 से निपटने के लिए उठाये जा रहे कदमों और लॉकडाउन का पालन करने में अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाये जा रहे है। उन्होंने बताया की लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है।
(#) (03.05.2020) सुचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग के परिवहन नोडल पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार आज बिहार आने वाली 10 ट्रेन के शेडूल की सूचना है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कराकर सम्बंधित जिला मुख्यालय भेजा जायेगा, जहाॅ से उन्हें प्रखण्ड क्वारंटाइन सेंटर पर क्वारंटाइन में रखा जायेगा। सीएम नितीश कुमार ने निर्देश दिया है कि प्रखण्ड क्वारंटाइन सेंटर पर और पंचायत स्तरीय स्कूल क्वारंटाइन में भोजन आवासन एवं चिकित्सकीय सुविधा की समुचित व्यवस्था रखी जाय, जिसकी सतत् निगरानी भी होते रहे।
(#) (02.05.2020) केन्द्र सरकार के द्वारा लॉक डाउन आदेश गाइडलाइन में संसोधन किये जाने के बाद राज्य के बाहर फंसे अप्रवासी मजदूरों, विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों का यहाँ ट्रेन से आगमन शुरू हो रहा हैं। डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, एवं बाबू राम, एसएसपी, दरभंगा, द्वारा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ दरभंगा रेलवे स्टेशन पर जाकर पूरी व्यवस्था का जायजा लिया गया।
(#) (02.05.2020) क्वारंटाइन सेन्टर के आवासितों को डिगनिटरी किट्स उपलब्ध कराया गया है जिसमे ये सामग्री, धोती, गंजी, गमछा, लूंगी, थाली, कटोरा, ग्लास, साबुन कपड़ा, साबुन स्नान, शैम्पु, तेल, ब्रश, पेस्ट, दर्पण, कंघी, मास्क शामिल हैं। सभी क्वारेंटीन सेंटर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं। वहां पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी हैं तथा क्वारेंटीन सेंटरों पर निगरानी रखने हेतु सीसीटीवी कैमरे भी इनस्टॉल किये गये हैं। पहचान हेतु गेट पर बड़ा बैनर लगाया गया हैं। डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, द्वारा वरीय प्रशासनिक एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों को इन केंद्रों का नियमित विजिट कर वहां अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया हैं।
(#) (30.04.2020) केन्द्र सरकार द्वारा गाइड लाइन में संशोधन किये जाने के बाद जिला में अधिकाधिक संख्या में अप्रवासी लोंगो के आने की संभावना बढ़ गयी हैं। जिले के बाहर से आने वाले सभी लोंगो को पहले क्वारेंटीन सेंटर में रखा जायेगा. उसके बाद वे अपने अपने घरों को जा सकेंगे। सभी क्वारेंटीन सेंटर नगर निगम क्षेत्र एवं प्रखंड मुख्यालयों में संस्थापित किये जा रहे हैं। डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने आज देर शाम कार्यालय प्रकोष्ठ में एक बैठक आयोजित कर सभी एसडीओ, एसडीपीओ, एसएचओ, एमओआईसी, बीडीओ, सीओ को सभी चिन्हित क्वारेंटीन सेंटरों में सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में उत्तम व्यवस्था करने का निर्देश दिया हैं।
(#) (30.04.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, द्वारा इस बाबत आज तड़के पुरबाहन कार्यालय प्रकोष्ठ में एक बैठक आयोजित करके ई - पी.डी.एस.पोर्टल पर जिला के निबंधित राशन कार्ड धारियों में से फैल हुए सभी ट्रांजेक्शन के त्रुटिपूर्ण डाटा का आज ही भौतिक सत्यापन कराने हेतु सख्त निदेश दिया हैं।
(#) (30.04.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने बड़ी संख्या में जिला के राशन कार्ड धारियों के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से एक-एक हजार रूपये का ट्रांजेक्शन फैल हो जाने मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया है। कहा कि तीसरे चरण में इस जिला के और एक लाख से अधिक राशन कार्डधारियों के खाते में देय राशि का ट्रांजेक्शन फैल हो गया है, जिसका त्रुटि निवारण अनिवार्य हैं।
(#) (29.04.2020) बाबू राम, एसएसपी, दरभंगा, द्वारा जनप्रतिनिधियों से प्रशासन को सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया गया। उन्होंने कहा की कोरोना बीमारी किसी को संभलने का मौका नहीं देता है। थोड़ी सी असावधानी होगी और कईयों की जिंदगी खतरे में चली जायेगी। इसलिए सभी लोग लॉक डाउन का पालन करें। किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाये जाते हैं तो प्रशासन के हेल्पलाइन नम्बर - 06272-245055 एवं ट्रॉल फ्री नम्बर - 104 पर तुरंत सूचना दें। सभी थाना द्वारा भी व्हाट्सएप नम्बर जारी किया गया है। उस नम्बर पर भी सूचना दी जा सकती है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए हर एक व्यक्ति को सतर्क रहना होगा। सरकार के निदेशों का पालन करनी होगी।
(#) (29.04.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा ने त्रिस्तरीय पंचायत/निकाय के जनप्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग पर वार्ता करके उन्हें अपने-अपने वार्डों/पंचायतों /गांवो में निगरानी समिति का गठन करने का आग्रह किया है। जिला के जनप्रतिनिधियों द्वारा डीएम के प्रस्ताव पर सहर्ष सहमति व्यक्त किया गया और उनलोगों ने कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन को पूरा-पूरा सहयोग प्रदान करने का वायदा किया है।
(#) (29.04.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा ने बताया की लॉक डाउन आदेश का उल्लंघन कर अनाधिकृत तौर पर जिला में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को क्वारंटाइन सेन्टर में अनिवार्य रूप से रहना होगा। अब यह अवधि 14 दिनों से बढ़ाकर 21 दिन कर दी गयी है. क्वारेंटीन सेंटर में उन लोंगो की स्क्रीनिंग की जायेगी और चिकित्सकों के सलाह पर उनके सैंपल लेकर डी.एम.सी.एच. में जांच कराई जायेगी।
(#) (29.04.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, द्वारा बताया गया है कि कोरोना महामारी कि रोकथाम हेतु देशभर में लागू लॉक डाउन आदेश का उल्लंघन कर जिला के बाहर से चोरी-छिपे आने वाले लोगों को ट्रैक कर प्रशासन को सूचित करने के लिए निगरानी समितियाँ गठित की जा रही है। इस समिति के वोलंटियर द्वारा जिला के बाहर से आने वाले लोगों से पूछ-ताछ कर प्रशासन को सूचित किया जायेगा।
(#) (29.04.2020) जिला में कोरोना के 04 पोजिटिव मरीज और मिले। दिनांक 22 अप्रैल को दिल्ली से एम्बुलेंस में लौटे एक युवक, जो जांच में कोरोना पोजिटिव पाया गया था। उनके निकट सम्पर्क में आये 13 लोगों में से 04 व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट भी पोजिटिव आया है और 05 अन्य व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट निगेटिव आया है। बाकि लोगों की जांच रिपोर्ट पेंडिग है। इस तरह जिला में कोरोना पोजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 05 हो गई है। डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, द्वारा बताया गया है कि सभी मरीज डी.एम.सी.एच. के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं और उनकी चिकित्सा की जा रही है।गौरतलब है कि आज जिन चार व्यक्तियों के जांच रिपोर्ट पोजिटिव आया है, उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। वे सभी स्वस्थ दिख रहे हैं। वे सभी चिकित्सकों की निगरानी में है। जिला प्रशासन द्वारा इन लोगों के निवास स्थान के 03 कि.मी. एरिया को सील कर दिया गया है। उक्त क्षेत्र को बराबर सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों के द्वारा घर-घर जाकर सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण/स्क्रीनिंग किया जा रहा है।
(#) (29.04.2020) डीएम ने कहा है किसी को पैनिक / घबराने की कोई जरूरत नहीं है. सभी लोग सतर्क रहें और अपने घर में ही रहें. प्रशासन द्वारा आवश्यक सामग्रियों की डोर डिलीवरी कराने की व्य्वश्था की गयी है. इस महामारी से निबटने में सभी लोंगो के सहयोग की जरूरत है।
(#) (28.04.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाये जायें तो बेहिचक इसकी सूचना टॉल फ्री नम्बर 104 पर अथवा जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या - 06272-245055 पर दें। उनको तुरंत जरूरी चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जायेगी। आवश्यकता पड़ने पर जांच भी कराई जायेगी।
(#) (28.04.2020) कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने कहा की दिनांक 27 अप्रैल 2020 को एक संदिग्ध मरीज की कोरोना पोजिटिव की पुष्टि होने पर प्रशासन द्वारा तत्परता बरतते हुए उनके सम्पर्क में आये कुल 13 लोगों को डी.एम.सी.एच. के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। इनलोगों के सैंपल कलेक्ट कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कल तक जांच रिपोर्ट प्राप्त हो जाने की संभावना है।
(#) (28.04.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने कहा की सभी पी.डी.एस. डीलरों को स्टैटिक एक्जिक्यूटिव के साथ छूटे हुए पात्र राशन कार्ड लाभार्थी से आधार एवं बैंक खाता संख्या प्राप्त कर पॉश मशीन के माध्यम से डाटा का सत्यापन करने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा की कतिपय लाभार्थियों के डाटा में त्रुटि रहने के चलते उनके खाते में एक हज़ार रुपए नहीं जा पा रहे हैं, इसलिए मिसमैच डाटा का फिज़िकल वेरिफिकेशन युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है।
(#) (28.04.2020) केन्द्र सरकार के गाइड लाइन के अनुसार कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु देश भर में लागू लॉक डाउन अवधि में दिनांक 20 अप्रैल से बुनियादी निर्माण कार्य प्रारम्भ करने, ग्रामीण आर्थिक गतिविधियां संचालित करने आदि हेतु सीमित छूट प्रदान की गई है। इस हेतु निर्माण कार्य में प्रयुक्त किये जाने वाले सामग्री, यथा गिट्टी, बालू, छड़ आदि के क्रय / बिक्रय पर रोक नहीं है। डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, द्वारा बताया गया की स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सुरक्षा मानकों एवं सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन करते हुए निर्माण सामग्री की खरीद / बिक्री की जा सकती है. डीएम द्वारा ऐसे सभी कार्य एजेंसी को संबंधित दुकानों / प्रतिष्ठानों एवं सामग्री की ढ़ुलाई हेतु वाहन पास निर्गत करने हेतु पहले ही प्राधिकृत कर दिया गया है।
(#) (27.04.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने कहा की दरभंगा में एक कोरोना पोजिटिव मरीज पाये जाने की पुष्टि हुई है। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखकर उनकी प्रोपर चिकित्सा की जा रही है। उनके सम्पर्क में आये लोगों की भी पहचान कर उन्हें आइसोलेट किया गया है। उनके सैपंल की भी जांच की जायेगी। कोरोना पोजिटिव होने की पुष्टि होते ही डीएम एवं एसएसपी द्वारा एक आपातकालीन बैठक की गई जिसमे ये बताया गया की कोरोना के उक्त मरीज के दोनों निवास स्थल क्षेत्र को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की 50 टीमें शोभन गांव में एवं 20 टीमें शिकार टोला में कल से सभी घरों में जा-जाकर स्क्रीनिंग करेगी।दरभंगा नगर एवं शोभन गांव में माइकिंग कराई जा रही है कि लोग अपने-अपने घर में ही रहें। आवश्यक कार्यवंश घर से बाहर निकलने पर मास्क एवं ग्लब्स का अवश्य उपयोग करें।
(#) (27.04.2020) बाबू राम, एसएसपी, दरभंगा, ने कहा है कि घर से निकलने पर सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। बिना मास्क पहने घर से बाहर निकलने पर दंड का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन करायें।कोई भी लोग अत्यंत आवश्यक कार्यवश मास्क पहनकर ही घर से निकलेगे।
(#) (27.04.2020) बाबू राम, एसएसपी, दरभंगा, ने कहा है कि कोरोना महामारी का खतरा बरकरार है। इसलिए सभी अधिकारी/कर्मी को ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्राधीन कार्यरत क्वारंटाइन सेन्टर का नियमित जांच करने एवं वहां दो-दो सिपाही की तैनाती करने का निदेश दिया गया। साथ ही चेक पोस्ट पर तैनात सिपाहियों एवं वहां पर संधारित पंजी की भी जांच करने को कहा गया है।
(#) (23.04.2020) डाकघर के माध्यम से आधार से जुड़े किसी भी बैंक खाते से अधिकतम ₹10000 की निकासी एवं पेंशन धारियों के भुगतान की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। सभी लाभार्थी इसका लाभ ले सकते हैं।इस आशय का पत्र निर्गत करते हुए कुमार रवि, डीएम, पटना, ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को जनहित में व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया है।
(#) (23.04.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने कहा की लॉक डाउन का उललंघन होने से कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ रहा है. इसलिए अनधिकृत वाहनों के परिचालन पर तत्काल रोक लगानी होगी तथा उन्होंने सभी एसडीओ, बीडीओ, सीओ को लॉक डाउन अवधि में अप्रवासियों को लेकर आने वाले गाड़ियों को जब्त कर एपिडेमिक एक्ट के तहत गाड़ी मालिक एवं संचालक के विरुद्ध थाने मे प्राथमिकी दर्ज़ करने का निर्देश दिया है।
(#) (23.04.2020) जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा बताया गया है कि 24 अप्रैल 2020 से कालाजार से आक्रांत सभी ग्रामों में सिंथेटिक पायरेथाइरॉयड दवा का छिड़काव किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग के निदेश के आलोक में सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को कालाजार रोग के प्रसार को फैलने से रोकने हेतु विभागीय गाइडलाइन के अनुसार कालाजार से आक्रांत सभी गाँवो में दवा का छिड़काव कराने हेतु निदेशित किया गया है।
(#) (23.04.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, द्वारा आज दिनांक 23 अप्रैल 2020 को समाहरणालय परिसर से लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल के चलन्त चापाकल मरम्मति दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह दल सभी प्रखण्ड क्षेत्रों में घूम-घूम कर खराब चापाकलों की मरम्मति करेगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल दरभंगा जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गंभीर जल संकट की स्थिति उत्पन्न हुई थी। उसी के मद्देनजर ऐहितियात के तौर पर यह कार्य शुरू किया गया है।
(#) (22.04.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, द्वारा आज एम.एल.एस.एम. कॉलेज आपदा राहत केन्द्र में आवासित व्यक्तियों के बीच अंग वस्त्र, खाने पीने का बर्तन एवं अन्य जरूरी सामाग्रियों का वितरण किया गया।
(#) (22.04.2020) महाराजा कामेश्वर सिंह चैरेटेबुल ट्रस्ट के अधीन चल रहे चैरिटेबल अस्पताल महाराजा कामेश्वर सिंह मेमोरियल द्वारा कोविड- 19 से पीड़ित मरीजों एवं अन्य गंभीर मरीजों के उचित ईलाज हेतु सिमेन्स कम्पनी के दो ए.भी.जी. मशीनों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज को प्रदान किया गया है।
(#) (21.04.2020) पीडीएस दुकानों पर सरकारी मापदंडों के अनुरूप राशन का वितरण सुनिश्चित कराने तथा कालाबाजारी पर शत प्रतिशत रोक लगाने हेतु कुमार रवि, डीएम, पटना, ने अधिकारियों की टीम के साथ पटना सदर प्रखंड सोनामा पंचायत के सोनामा गांव में दो जन वितरण प्रणाली की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान पर आपूर्ति कार्य से संबंधित प्रावधानों का फ्लेक्स एवं कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव हेतु क्या करें क्या नहीं करें से संबंधित फ्लैक्स लगाने का निर्देश दिया।
(#) (21.04.2020) कुमार रवि, डीएम, पटना, ने धान अधिप्राप्ति की भांति गेहूं अधिप्राप्ति का कार्य सफल एवं सुचारु रुप से संपन्न कराने तथा उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर ससमय राशन उपलब्ध कराने हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक की तथा आवश्यक निर्देश दिया।
(#) (21.04.2020) आम जन की आशा और आकांक्षाओ को ध्यान मे रखते हुए जरूरत मंद लोगों को जैसे वृद्धा व्यक्ति, महिला, पेंशनर, दिव्यांग लोगों के लिए POST OFFICE ON WHEEL-III का शुभारंभ डॉ. के . पी. महतो, उप विकास आयुक्त, दरभंगा द्वारा डाक प्रशिक्षण केंद्र के प्रांगण से किया गया।
(#) (21.04.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने सभी सीओ को आज आंधी वारिश ओलावृष्टि के चलते हुए नुकसान का सर्वेक्षण कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया हैं ताकि क्षति के लिये मुआवज़ा प्रदान किया जा सके। वहीं डीएम के निर्देशानुसार आंधी में क्षति ग्रस्त हुए झोपडी, छपर आदि से संबंधित परिवारों को पॉलिथीन शीट उपलब्ध कराया जा रहा हैं और कहा कि क्षति का विस्तृत प्रतिवेदन प्राप्त होने पर नियमानुसार मुआवज़ा प्रदान किया जायेगा।
(#) (21.04.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने कहा कि सरकार द्वारा लॉक डाउन अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन हेतु निर्माण कार्य शुरू करने की सिमित छूट प्रदान की गयी हैं, इसमें मनरेगा योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना, नल जल योजना, शौचालय निर्माण, गली नाली पक्कीकरण, विभिन्न सिंचाई परियोजनाएं, सड़क निर्माण, फ्लड प्रोटेक्सन आदि कार्य प्राथमिकता के तौर पर किये जायेंगे। इस हेतु सभी कार्य एजेंसी एवं नियंत्री अधिकारियों को कार्य स्थल पर सामाजिक दुरी का पालन, मास्क का उपयोग, प्रॉपर सैनीटाइज़ेशन की व्य्वश्था के साथ कार्य कराने का निर्देश दिया गया हैं। इससे बेरोज़गार लोंगो को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और ग्रामीण अर्थ व्यवस्था में सुधार आयेगा।
(#) (21.04.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने सभी एसडीओ एवं प्रखंड पणन पदाधिकारियों को ज्यादा संख्या में कार्यपालक सहायकों को लगाकर सभी लंबित एवं अस्वीकृत आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कर लेने, नया राशन कार्ड निर्गत करने तथा लाभुकों के आधार से सीडिंग करा लेने को कहा हैं।
(#) (21.04.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को सभी पैक्सों में गेहूं की अधिप्राप्ति अविलम्ब प्रारम्भ करने का निर्देश दिया हैं. कहा हैं कि जिला में गेहूं फसल की कटनी लगभग पूरी होने जा रहीं हैं. इसलिए पैक्सों के माध्यम से किसानों से गेहूं क्रय का कार्य अविलम्ब प्रारम्भ किया जाना आवश्यक है ताकि किसानों को उनके फसल का बाज़िब कीमत प्राप्त हो सके।
(#) (19.04.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने कहा कि सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को कार्यालय में साफ-सफाई, सोशल डिस्टेसिंग का कड़ाई से पालन करने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा की जन वितरण प्रणाली बिक्रेताओं के माध्यम से माह अप्रैल का समूल्य नियमित खाद्यान्न के साथ एक माह का मुफ्त खाद्यान्न का वितरण सभी पात्र लाभार्थियों के बीच पूरी पारदर्शिता से कराई जाये तथा जीविका समूह की दीदीयों के माध्यम से सभी घरों में सर्वे कराकर राशन कार्ड से वंचित लाभार्थियों का डाटा बेस तैयार की जाये। वहीं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को घर-घर सर्वेक्षण कर कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान करने एवं उनका जांच कराने को कहा गया।
(#) (19.04.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा, ने कहा कि केन्द्र सरकार के गाइड लाइन के अनुसार कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु देश भर में लागू लॉक डाउन में दिनांक 20 अप्रैल से बुनियादी निर्माण कार्य प्रारम्भ करने, ग्रामीण आर्थिक गतिविधियां संचालित करने आदि हेतु सीमित छूट प्रदान की जायेगी, लेकिन आमलोग 03 मई 2020 तक अभी लॉक डाउन में ही रहेंगे।
(#) (19.04.2020) बाबू राम, एसएसपी, दरभंगा, ने कहा है कि सभी पुलिस पदाधिकारी सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन के अलोक में लॉक डाउन आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करेंगे। आपातकालीन एवं अनिवार्य सेवाएँ पूर्ववत जारी रहेंगी। उन्होंने कहा है कि सरकार के निर्देशानुसार 20 अप्रैल से कुछ नये निर्माण कार्य शुरू की जायेगी। इसलिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी/कर्मी टीम भावना से अपने दायित्वों का निर्वह्न करें।
(#) (18.04.2020) कुमार रवि, डीएम, पटना ने लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने हेतु पटना शहरी क्षेत्र के 10 महत्वपूर्ण क्षेत्रों को चिन्हित कर उन क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी करने का निर्देश दिया है।
(#) (18.04.2020) लॉक डाउन में दरभंगा जिला के फेकला ओपी की पुलिस ने आगे आकर जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री वितरण किया।
(#) (18.04.2020) डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र लिखकर सरकार के विभिन्न योजनाओं का भुगतान सभी डाकघर के माध्यम से कराने का आदेश दिया है एवं आवश्यक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी भी जनप्रतिनिधियों को दिया गया है। डाकघर द्वारा संचालित पोस्ट ऑफिस ऑन व्हील की सेवा ग्राहकों को आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।
(#) (17.04.2020) कोरोना महामारी की इस विकट समय में डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा के द्वारा समाहरणालय परिसर में हरी झंडी दिखाकर “चलंत डाक आधार एटीएम-II” का शुभारंभ पूरे दरभंगा जिले के लिए किया गया। चलंत एटीएम के माध्यम से डाक घर की सभी सेवाएं जैसे स्पीडपोस्ट, रजिस्टर्ड लेटर और आवश्यक पार्सेल बुकिंग, डाकघर बचत खाता से जमा निकासी आईपीपीबी खाता से या किसी भी बैंक के खाता से निकासी ग्राहकों के द्वारा उनके अपने घर पर ही की जा सकेगी।
(#) (15.04.2020) बाबू राम, एसएसपी, दरभंगा ने लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने एवं सरकारी कार्यों एवं आवश्यक सेवाओं से संबद्ध वाहनों के स्मूथ फंकशनिंग कराने का निर्देश पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को दिया है।
(#) (15.04.2020) डीएम डॉ.त्यागराजन एस.एम. ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, थाना प्रभारी आदि को 18 मार्च 2020 के बाद विदेश यात्रा कर यहाँ लौटने वाले सभी व्यक्तियों का घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर लेने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति में अगर कोरोना के कोई लक्षण पाये जाते है तो तुरंत उस व्यक्ति के सैंपल लेकर जाँच की जायेगी। सर्वे का काम पहले भी हुआ है, फिर भी ऐहितियात के तौर पर पुनः सर्वे करा लेना जरूरी है।
(#) (15.04.2020) परिवहन सचिव, बिहार द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं
1.सरकारी वाहनों अथवा सरकारी कार्य हेतु प्रयोग में लगे अन्य वाहनों में कोई पास की जरूरत नहीं है।
2.उच्च न्यायालय, जिला व्यवहार एवं अन्य न्यायालय, केन्द्र एवं राज्य सरकार के अनुमान्य कार्यालयों/उपक्रमों, राज्य के विभिन्न बोर्ड, निगम, सोसाइटी, विभिन्न आयोगों के पदाधिकारी/कर्मी अगर कार्यालय आने जाने के लिये निजी वाहन यथा दो पहिया/चार पहिया आदि का उपयोग करते हैं तो इन वाहनों को भी पास की जरूरत नहीं होगी बशर्ते उनके पास अपने कार्यालय का आईडी कार्ड हो।
3.सभी आवश्यक सेवाओं यथा विद्युत् आपूर्ति, दूर संचार, मोबाइल नेटवर्क, डेयरी उद्योग, बैंक ए.टी.एम.,नगर निकाय/म्युनिसिपल कर्मी, डाक विभाग, रेल, एयरपोर्ट, एल.पी.जी., चिकित्सा क्षेत्र, पेट्रोल पंप, बैंकिंग एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से संबद्ध पदाधिकारी/कर्मी के निजी वाहनों को भी पास नहीं चाहिए होगी। सिर्फ आईडी कार्ड दिखानी पड़ेगी।
4.मीडिया कर्मी को वैध पहचान पत्र के आधार पर पूर्ववत जाने की इज़ाज़त दी जाएगी।
5.सरकारी एवं निजी अस्पतालों के डॉक्टर, चिकित्सा कर्मी, लैब टेक्नीशियन, दवा दुकान के डॉक्टर एवं कर्मी आदि भी परिचय पत्र के आधार पर आ जा सकेंगे।
6.सभी माल वाहक वाहन, कृषि उत्पाद, पशु उत्पाद आदि ढुलाई में प्रयुक्त वाहनों के लिये भी कोई पास की जरूरत नहीं है।
(#) (14.04.2020) आवश्यक सेवाओं को बहाल रखने तथा लोगों की दैनिक जरूरतों की पूर्ति हेतु पूर्व से निर्गत पास को 03 मई तक विस्तारित किया गया है। इसके लिए पास के रिन्यूअल की आवश्यकता नहीं है : कुमार रवि, डीएम, पटना
(#) (14.04.2020) राशन के वितरण में अनियमितता करने पर हायाघाट के एक पी.डी.एस. डीलर की अनुज्ञपति रद्द कर दी गयी है : राकेश गुप्ता, एस.डी.ओ, सदर, दरभंगा
(#) (14.04.2020) पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अपने संबोधन में कहा की लॉकडाउन की अवधि 03 मई तक बढ़ा दी गयी है, हालाँकि उन्होंने ये भी कहा की 20 अप्रैल के बाद वैसे जगहों को लॉकडाउन से थोड़ी छूट दी जाएगी, जहां कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
(#) (12.04.2020) अप्रैल माह के खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण तथा राशन कार्ड के लंबित आवेदन के त्वरित निष्पादन हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी के साथ हिंदी भवन स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की तथा आवश्यक निर्देश दिया है : कुमार रवि, डीएम, पटना
(#) (12.04.2020) आपदा की इस घड़ी में सभी अधिकारी एवं कर्मी संवेदनशील होकर पूरी जवाबदेही से मानवता की भलाई के लिए कार्य करें : कुमार रवि, डीएम, पटना
(#) (12.04.2020) कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु हाउस टू हाउस सर्वेक्षण का कार्य सतत एवं प्रभावी रूप से जारी है। इस क्रम में अभी लगभग 10,000 घरों का सर्वे किया गया है तथा गांव /टोले/ मुहल्लों को सेनीटाइज करने तथा छिड़काव कार्य को गति प्रदान करने की कार्रवाई की गई है। इसके तहत सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में आंगनवाड़ी सेविका, स्वास्थ्य कर्मी ,पुलिसकर्मी एवं अन्य कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है : कुमार रवि, डीएम, पटना
(#) (12.04.2020) सरकार के निर्देशों का अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया है की डी.एम.सी.एच. एवं अन्य अनुमंडलीय अस्पतालों / रेफरल अस्पतालों में तत्काल चिकित्सा सेवा बहाल करने, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पूर्ब की व्यवस्था की तरह डॉक्टरों को बीमार लोंगो के घर पर भेजकर उन्हें चिकित्सा सुबिधा जारी रखने एवं सभी पी.एच.सी. में कम से कम एक एम्बुलेंस सामान्य मरीजों के लिये हर हमेशा तैयार रखें। साथ ही सभी एमओआईसी को बीडीओ, सीओ, एसएचओ आदि अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर विदेश यात्रा कर आये लोंगो की दुबारा जाँच करा लेने, अप्रवासी मजदूरों को विल्लेज क्वारंटाइन मे 14 दिनों तक अनिवार्य रूप से रखने एवं उनके स्वास्थ्य पर बराबर नज़र रखने एवं गावों मे ग्राम पंचायत मुखिया के माध्यम से ब्लीचिंग पॉवडर का छिड़काव कराने को कहा गया है : डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा
(#) (12.04.2020) कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु जिले की सब्जी मंडियों में भीड़ को नियंत्रित करने तथा ग्राहकों को अनुशासन के मूल मंत्र के साथ सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन कराने मे एनसीसी केडेट्स अब महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे : जिला प्रशासन, दरभंगा
(#) (12.04.2020) कोरोना महामारी के रोकथाम के लिये अपेक्षित दायित्वों का सफलतापूर्बक निर्वहन नहीं करने के चलते कई पदाधिकारी एवं कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा है और उक्त सभी अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर अपना-अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने का निदेश दिया गया है। इसमें प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, बहेड़ी एवं बहादुरपुर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, बहादुरपुर एवं अंचलाधिकारी, बहादुरपुर एवं बहेड़ी के नाम शामिल है : डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा
(#) (11.04.2020) सरकार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने आज संध्या मे वीडियो कॉन्फ्रेंस कर लॉक डाउन आदेश को पूरी कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा की सभी पुलिस अधिकारी सड़क पर उतरें और इसे इन्फोर्स कराएं। कोरोना महामारी को काबू करने के लिये आवागमन को रोकना एवं सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन अत्यंत आवश्यक है।
(#) (11.04.2020) मिर्जापुर चौक पर अवश्थित कृषि उपकरण बिक्रेता माधवी एजेंसी को उचित मूल्य पर सभी कृषि यंत्र /उपकरण आदि किसानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है : डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा
(#) (11.04.2020) दरभंगा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रेल कोच को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। इसमें कोरोना के लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों को क्वारंटाइन किया जायेगा। रेलवे द्वारा कुल 13 कोच को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील की जा रही है। इसमें एक कोच डॉक्टर एवं चिकित्सा कर्मी के लिए सुरक्षित रहेगा : डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा
(#) (11.04.2020) सोशल डिस्टेसिंग नियम का पालन करते हुए जिला में कार्यरत सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को पूर्वीकता प्राप्त गृहस्थी एवं अत्योदय योजना के लाभार्थियों को माह अप्रैल का नियमित खाद्यान्न के साथ एक माह का अतिरिक्त मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निदेश दिया है। पीडीएस डीलरों द्वारा आज से खाद्यान्न का वितरण प्रारम्भ कर दिया गया है : डॉ. त्यागराजन एस.एम., डीएम, दरभंगा
(#) (10.04.2020) लॉकडाउन के दौरान आम लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं विशेषकर खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु छापेमारी अभियान तेज करने का निर्देश दिया है : डीएम कुमार रवि, पटना
(#) (10.04.2020) अधिसूचित आपदा एवं लॉक डाउन का प्रभावी कार्यान्वयन के आलोक में निजी विद्यालय प्रबंधकों को निम्न आदेश निर्गत किया गया है जिसमे कहा गया है की किसी भी परिस्थिति में 3 माह का फीस एक किस्त में जमा करने हेतु किसी भी अभिभावक को बाध्य नहीं किया जाए, अभी मात्र एक माह का ट्यूशन फीस ही जमा करने हेतु अभिभावकों से अनुरोध किया जाए, ट्यूशन फीस के अलावे अन्य प्रकार के चार्ज बाद में किस्त के रूप में लिए जा सकते हैं, छात्रों के हित में स्टडी मटेरियल वीडियो/ पीपीटी के रूप में अभिभावकों छात्रों को व्हाट्सएप/ ईमेल /स्कूल वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराया जाए, किताब का होम टू होम डिलीवरी कराने की व्यवस्था की जाए इसके लिए आवश्यक वाहन पास हेतु संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी से संपर्क स्थापित किया जाए, किताब का होम टू होम डिलीवरी कराने की व्यवस्था की जाए इसके लिए आवश्यक वाहन पास हेतु संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी से संपर्क स्थापित किया जाए, वर्तमान परिस्थिति में यदि कोई अभिभावक ट्यूशन फीस भी जमा करने में असमर्थ है तो उन पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाए तथा छात्र का नामांकन समाप्त नहीं किया जाए। साथ ही ऐसे छात्रों को भी स्टडी मैटेरियल अन्य छात्रों की भांति उपलब्ध कराया जाए तथा विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस अवधि में कार्यरत कर्मियों का ऑनलाइन भुगतान नियमित रूप से करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए : डीएम कुमार रवि, पटना
(#) (10.04.2020) पटना नगर निगम के द्वारा दुकानदारों को प्रेरित कर ई रिक्शा के माध्यम से आलू/ प्याज अथवा हरी सब्जी की बिक्री विभिन्न क्षेत्रों में सुनिश्चित किया जाएगा ताकि किसी भी सब्जी की कमी नहीं हो तथा आम लोगों को घर के नजदीक पैदल यात्रा कर उचित मूल्य पर सब्जी उपलब्ध हो सके : डीएम कुमार रवि, पटना
(#) (10.04.2020) पूर्व से निर्धारित सब्जी मंडियों में मात्र व्यवसाय के दृष्टिकोण से आने वाले वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे तथा अन्य किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा : डीएम कुमार रवि, पटना
(#) (10.04.2020) सब्जी मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु आदेश निर्गत किया है तथा इसका सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। लॉक डाउन के दौरान आम लोगों के द्वारा दैनिक उपयोग में आनेवाले आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए किया जाना है : डीएम कुमार रवि, पटना
(#) (10.04.2020) खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग, बिहार के सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेस करके जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी एवं सभी अनुमण्डल पदाधिकारी को जिला मे निवास कर रहे सभी पात्र पूर्वीकता प्राप्त गृहस्थी ( पी.एच.एच.) एवं अत्योदय लाभार्थी को सरकार द्वारा घोषित खाद्यान्न का जल्द से जल्द वितरण सुनिश्चित कराने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने नया राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन दिया है, उन सभी आवेदनों की गहन जाँच कर नया राशन कार्ड निर्गत की जाये और उन्हें राशन उपलब्ध कराया जाय।
(#) (10.04.2020) जिला के सभी एस.एफ.सी. ट्रॉसपोटरों को गाड़ी की संख्या बढ़ाकर राज्य खाद्य निगम के गोदाम से जल्द से जल्द खाद्यान्न का उठाव कर अधिसूचित डीलरों को उपलब्ध कराने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि लॉक डाउन के चलते गरीब लोगों को प्राथमिकता के तौर पर तुरंत खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निदेश राज्य सरकार द्वारा दिया गया है : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (10.04.2020) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बहेड़ी का औचक निरीक्षण के क्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बहेड़ी को कहा गया कि किसी व्यक्ति के बीमार होने की सूचना प्राप्त होती है तो उसे तुरंत चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जाये। अगर बीमार व्यक्ति की स्थिति गंभीर जान पड़े तो उस व्यक्ति के घर पर डॉक्टरों की टीम भेजकर उनकी चिकित्सा की जाये : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (10.04.2020) 197 विल्लेज क्वारंटाइन सेंटर में 2251 व्यक्ति आवासित। सभी आवासितों को भोजन चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (10.04.2020) सुपौल बाजार, बिरौल में एक दवा दुकानदार द्वारा मास्क एवं सैनिटाइज़र निर्धारित मूल्य से अधिक बेचे जाने की सुचना मिलने पर उस मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध थाने में दर्ज की गयी प्राथमिकी : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (10.04.2020) जिला में कार्यरत सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभी छोटे बड़े मार्गों पर गहन गश्ती कर लॉक डाउन आदेश को प्रभावी तरह से लागू कराई जाये। उन्हें सीमा पर चेक पोस्ट बनाकर सख्ती से चेकिंग कराने एवं बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों पर सख्ती से निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।
(#) (10.04.2020) जिला में लॉक डाउन को प्रभावी बनाने हेतु डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा एवं एसएसपी बाबू राम ने खुद दरभंगा जिला की सीमा से लगने वाले सभी मुख्य प्रवेश एवं निकास पथों पर भ्रमण कर वहां से गुज़रने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों के आवाजाही की चेकिंग व जाँच की।
(#) (10.04.2020) जिला क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं के आवागमन बनाए रखने एवं अन्य अनिवार्य सेवाओं को जारी रखने हेतु वाहन / कर्मी का पास निर्गत करने हेतु सभी एसडीओ को प्राधिकृत किया गया है : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (07.04.2020) अभीवंचित वर्ग के लोंगो के लिये दिए जाने वाले खाद्यान्नों में जिस भी पीडीएस डीलरों के द्वारा कोई भी गड़बड़ी अथवा अनियमितता बरती जाएगी उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (07.04.2020) पी.डी.एस. दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण, 7 डीलरों की अनुज्ञप्ति रद्द करने का निर्देश : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (07.04.2020) आइसोलेशन कोषांग में नव प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारिगण डी.एम.सी.एच. के आइसोलेशन वार्ड में दैनिक रूप से आगत संदिग्ध मरीज एवं डिस्चार्ज मरीज के आवासन, भोजन, पेयजल आदि का ध्यान रखें : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (07.04.2020) जिला आइसोलेशन कोषांग राउंड द क्लॉक क्रियाशील : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (06.04.2020) विदेश यात्रा अथवा राज्य के बाहर से आए हुए व्यक्तियों का सर्वे कराना आवश्यक है ताकि कोई भी व्यक्ति छूटे नहीं : डीएम कुमार रवि, पटना
(#) (06.04.2020) नगर निगम के नगर आयुक्त एवं सभी कार्यपालक पदाधिकारी, होटल/ क्वॉरेंटाइन सेंटर /सरकारी कार्यालयों/ थाना /थाना वाहन/ एंबुलेंस /मेडिकल रिटेल दुकान/ फल सब्जी की दुकान/ किराना दुकान आदि का नियमित सैनिटाइजेशन करवाएं : डीएम कुमार रवि, पटना
(#) (06.04.2020) भीड़भाड़ वाले सब्जी मंडी एवं अन्य स्थानों की ओर आने -जाने वाले लोगों को सेनीटाइज करने हेतु डिसइन्फेक्शन टनेल का निर्माण जिला प्रशासन का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस क्रम में अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर भी टनेल स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा : डीएम कुमार रवि, पटना
(#) (06.04.2020) राजेंद्रनगर स्थित डॉक्टर्स कॉलनी सब्जी मंडी के पास कोरोना वायरस डिसइन्फेक्शन टनेल की हुई शुरुआत : डीएम कुमार रवि, पटना
(#) (06.04.2020) नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, दरभंगा नगर क्षेत्र में संचालित आपदा राहत केन्द्र एवं आइसोलेशन सेन्टर का नियमित निरीक्षण करने तथा विदेश यात्रा एवं राज्य के बाहर से यात्रा कर लौटे सभी व्यक्तियों की डेली स्क्रीनिंग कराते रहें : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (06.04.2020) सभी अनुमण्डल पदाधिकारी/प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कोरोना महामारी का प्रकोप फैलने के बाद 22 मार्च 2020 के बाद देश के संवेदनशील राज्यों/नगरों यथा केरल, कर्नाटक, दिल्ली, मुम्बई से यहाँ लौटै सभी लोगों की पहचान कर उनका हेल्थ स्क्रीनिंग करवाएं : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (06.04.2020) अगले दो दिन सभी गांवो में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। इसके तहत डी.डी.टी. का सघन छिड़काव, नाले की साफ-सफाई कराई जायेगी। इस अभियान से स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता आयेगी और वे स्वयं भी अपने परिवेश को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित होंगे : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (06.04.2020) सभी जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया गया कि इस बैठक में उनके द्वारा उठाये गये सभी बिन्दुओं पर प्राथमिकता के साथ शीघ्र कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ाई में सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (06.04.2020) कोरोना महामारी पर नियंत्रण हेतु किये जा रहे प्रयासों के संदर्भ में राजनीतिक दलों से लिया गया फीडबैक : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (04.04.2020) आत्म संयम से लॉक डाउन के नियमों का पालन करेंगे, कोरोना को हराएंगे : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, बिहार
(#) (04.04.2020) जो लोग बाहर से आएं हैं उनसे अपील है की वो अपना जांच स्वयं करवा लें : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, बिहार
(#) (04.04.2020) सोशल मीडिया पर गलत ख़बरों को पोस्ट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, बिहार
(#) (04.04.2020) लॉक डाउन आदेश का सख्ती से पालन हो, लेकिन आवश्यक एवं अनिवार्य सेवाओं के संचालन में कोई व्यवधान नहीं होनी चाहिए। गांव या शहर कहीं भी पब्लिक का जुटान या जमावड़ा न हो : एसएसपी बाबू राम, दरभंगा
(#) (04.04.2020) क्वारंटाइन सेन्टर का डेली भिजिट कर आवासित लोगों के बारे में आवश्यक जानकारी रखें : एसएसपी बाबू राम, दरभंगा
(#) (04.04.2020) सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी/थाना प्रभारी सघन पेट्रोलिंग करें तथा अपने गाड़ियों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम से आम लोगों को सोशल डिस्टेसिंग नियम का पालन करने के लिए उद्घोषणा करते रहें : एसएसपी बाबू राम, दरभंगा
(#) (04.04.2020) अप्रवासी मजदूरों के राशन कार्ड की उपलब्धता एवं अनुपलब्धता की अलग-अलग कैटेगरी तैयार की जाये : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (04.04.2020) सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी क्वारंटाइन सेन्टर में आवासित व्यक्तियों का मोबाईल एवं आधार नम्बर कलेक्ट करें : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (04.04.2020) सार्वजनिक स्थलों एवं आपातकालीन सेवा में जलाये जा रहे लाइट जैसे स्ट्रीट लाइट, सरकारी कार्यालय, अस्पताल, पुलिस लाइन, आपदा संचालन केन्द्र, क्वारंटाइन सेन्टर, आइसोलेशन सेन्टर, स्वास्थ्य केन्द्र, नर्सिग होम आदि के लाइट बंद नहीं किये जायेगे : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (04.04.2020) वैश्विक संकट की घड़ी में महावीर जयंती एवं शब-ए-बरात अपने-अपने घर पर ही मनाएं : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (03.04.2020) नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित संदिग्ध व्यक्ति यों को ट्रेस करने की कार्रवाई लगातार जारी है।
(#) (02.04.2020) आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वाले दुकानदारो को सख्त चेतावनी दिया गया है कि उनके विरूद्ध छापामारी अभियान और तेज की जायेगी। पकड़े जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज़ करके क़ानूनी कार्रवाई की जायेगी : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (30.03.2020) कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुये प्रत्येक व्यक्ति सचेत रहें। लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। इसके लिये जो जहाॅ हैं, सोशल डिस्टेंसिंग को अपनायें। आप सब लोग अपने घर के अंदर रहें, अनावष्यक रूप से बाहर न निकलें। किसी को भी समस्या नहीं होने दी जायेगी : सीएम नितीश कुमार, बिहार
(#) (30.03.2020) एक्यूट इन्सेफ्लाइटिस सिंड्रोम (ए0ई0एस0) के संदर्भ में अभी से ही पूरी तैयारी रखी जाय। ए0ई0एस0 प्रभावित संभावित क्षेत्रों में सभी प्रकार के सुरक्षात्मक उपाय करें एवं जागरूकता फैलाना सुनिश्चित करें तथा वहाॅ सम्पूर्ण स्वच्छता का ध्यान रखें : सीएम नितीश कुमार, बिहार
(#) (30.03.2020) मुख्य सचिव बर्ड फ्लू एवं स्वाइन फ्लू की स्थिति का भी लगातार अनुश्रवण करते हुये आवश्यक कदम उठाना सुनिचित करें : सीएम नितीश कुमार, बिहार
(#) (30.03.2020) कोरोना के संक्रमित मरीजों के सम्पर्क में आने वाले संदिग्ध लोगों की गहन ट्रैकिंग करायी जाय तथा उनकी सघन टेस्टिंग करायी जाय। इसके लिये आवश्यक उपकरण, टेस्टिंग किट एवं अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिष्चित करायी जाय : सीएम नितीश कुमार, बिहार
(#) (30.03.2020) जो लोग बाहर से बिहार आ गये हैं उनकी स्क्रीनिंग, भोजन, आवासन की व्यवस्था के साथ-साथ उन्हें चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायी जाय तथा इस क्रम में निर्धारित प्रोटोकाॅल का पालन किया जाय। यह सुनिष्चित किया जाय कि उन्हें किसी तरह की समस्या न हो : सीएम नितीश कुमार, बिहार
(#) (30.03.2020) स्थानीय एवं राज्य के बाहर से आये लोगों को अलग-अलग हिस्सों में रखने का निर्देश एवं मेडिकल चेकअप के बाद पंचायत में क्वारंटाइन किया जा रहा। क्वारंटाइन अविध में भोजन/पानी/दवा आदि उपलब्ध कराये जायेगे तथा 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रहने के बाद अपने-अपने घर जा सकेंगे : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (30.03.2020) लॉक डाउन से कृषि कार्य वाधित नहीं होंगे तथा किसान सोशल डिस्टेसिंग नियम का पालन करते हुए फसल कटनी का कार्य करा सकते है : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (30.03.2020) राज्य की सीमा सील, 18 मार्च के बाद विदेश से लौटे सभी लोगों की मेडिकल जाँच होगी : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (30.03.2020) सभी प्रखण्डों में एक-एक कंट्रोल रूम चालू करने का निदेश, कट्रोल रूम से संबंधित सभी लोगों को फोन करके उनकी स्थिति की जानकारी लेती रहनी होगी। किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखेगे तो तुरंत उक्त व्यक्ति को डी.एम.सी.एच. के आइसोलेशन वार्ड में लाया जायेगा : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (30.03.2020) सभी पुलिस पदाधिकारी लॉक डाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करवाएं तथा जो लोग सड़कों पर यंत्र-तंत्र घूमते नजर आएं उनके मूवमेट को रोक दें : सिटी एसपी योगेंद्र कुमार , दरभंगा
(#) (29.03.2020) राज्य सरकार द्वारा मास्क, सैनिटाइज़र, खाद्यान्न पदार्थो को एसेंशियल कोमोडिटी में सम्मिलित किया गया : बिहार
(#) (27.03.2020) सोशल डिस्टेंसिंग ही कोरोना संक्रमण से बचने का सबसे बेहतर उपाय है। भोजन के दौरान भी आपस में दूरी बनी रहे। आपदा राहत केंद्र में भोजन, पानी, साफ-सफाई एवं शौचालय की उपलब्धता के साथ-साथ अन्य जरूरत की चीजें भी उपलब्ध रहे: सीएम नितीश कुमार, बिहार
(#) (27.03.2020) सभी विधायक एवं विधान पार्षद अपने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना निधि से न्यूनतम पचास लाख रूपये की राशि कोरोना वायरस से निपटने के लिए सहयोग के रूप में स्वास्थ्य विभाग के कोरोना उन्मूलन कोष में अंशदान करेंगे : सीएम नितीश कुमार, बिहार
(#) (27.03.2020) स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जरूरी इक्यूपमेंट, दवा, मास्क, पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट आदि की व्यवस्था इस राशि के माध्यम से करेगा : सीएम नितीश कुमार, बिहार
(#) (27.03.2020) स्वास्थ्य विभाग और वेंटीलेटर की खरीद करे। आज शाम तक दस हजार टेस्टिंग किट उपलब्ध हो जायेंगे इससे जांच में सुविधा मिलेगी : सीएम नितीश कुमार, बिहार
(#) (27.03.2020) बिहार के बाहर लाॅकडाउन के कारण जो लोग फंसे हुए हैं उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करायी जाए : सीएम नितीश कुमार, बिहार
(#) (27.03.2020) सभी जिलों में आपदा राहत केंद्र फंक्शनल हो गया है। जल्द ही सभी अनुमंडल में भी आपदा राहत केंद्र फंक्शनल हो जाएगा : (प्रत्यय अमृत, प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार
(#) (27.03.2020) जिला प्रशासन द्वारा अनुरोध, घर पर रह कर प्राप्त करें किराना से संबंधित आवश्यक सामग्री। सुबह 06:00 बजे से संध्या 06:00 बजे तक। (1) परिवार, टावर चौक, दरभंगा 9431219060, (2) बाबा किराना, बड़ा बाजार, दरभंगा 9334867444/ 7319953039, (3) श्री कृष्णा स्टोर्स, गुदरी बाजार, दरभंगा 9308588170
(#) (27.03.2020) नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेसिंग (सामाजिक दूरी) सबसे कारगर उपाय सिद्ध हो रहा है : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (27.03.2020) 06 बजे शाम के बाद सिर्फ दवा की दुकानें ही खुली रहेगी, बाकी सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेगी। इसे सख्ती से पालन कराया जाये : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (27.03.2020) नगर निगम क्षेत्र में बेघर/बेसहारा लोगों के रहने एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए तत्काल एम.एल.एस.एम. कॉलेज भवन का उपयोग किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के रैन बसेरा में भी ठहरने एवं खाने की व्यवस्था की गई। आदर्श मध्य विद्यालय, लहेरियासराय में कम्युनिटी किचन कल से चालू हो गया है : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (27.03.2020) सभी राशन कार्डधारियों को इस माह का खाद्यान्न शीघ्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (27.03.2020) स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो तो टॉल फ्री नम्बर -104 पर कॉल कर चिकित्सीय सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही समाहरणालय परिसर में 24 घंटे जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत है। इसका दूरभाष संख्या - 06272-245055 है।
(#) (27.03.2020) पुलिस की गाड़ी से सघन पेट्रोलिंग एवं माइकिंग साथ-साथ की जाती रहें। इसमें थोड़ी भी लापरवाही पाये जाने पर दोषी अधिकारी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की बाध्यता होगी : एसएसपी बाबू राम, दरभंगा
(#) (27.03.2020) लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जप्त किया जाये। वाहन मालिकों पर जुर्माना एवं उनके विरूद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की जाये। सभी संवेदनशील गाँवों में चौकीदार कैंप करेंगे। किसी भी गाँव में कोरोना लक्षण वाले व्यक्ति पाये जायें तो इसकी सूचना तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष को दें : एसएसपी बाबू राम, दरभंगा
(#) (27.03.2020) लॉक डाउन अवधि में बाजार भाव नियंत्रण में : जिला प्रशासन, दरभंगा
(#) (27.03.2020) पुलिस लाइन में हर रोज़ पी.टी, योग अनिवार्य रूप से करें, ताकि सभी जवानों का इम्यून सिस्टम मजबूत रहे और कोरोना के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ने में सक्षम हों। सभी थाना को भी ऐसा करने का निर्देश : एसएसपी बाबू राम, दरभंगा
(#) (25.03.2020) वैश्विक संकट की घड़ी में लॉक डाउन आदेश का सख्ती से अनुपालन हो तथा कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से सड़क पर नहीं रहें। आवश्यक सेवाओं को चालू रखा जाये एवं अगले 21 दिनां तक कोई भी सामूहिक आयोजन नहीं होगे। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जाये : गुप्तेश्वर पांडेय, डीजीपी, बिहार
(#) (25.03.2020) लॉक डाउन अवधि में आम लोगों को राशन/पानी/दवा एवं अन्य जरूरी चीजों की कोई दिक्कते नहीं होनी चाहिए : मुख्य सचिव, बिहार
(#) (25.03.2020) राज्य के बाहर से आये हुए सभी व्यक्तियों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में अनिवार्य रूप से रखा जायेगा : मुख्य सचिव, बिहार
(#) (25.03.2020) सभी एसएचओ लॉक डाउन आदेश का सख्ती से अनुपालन करवाएं, विधि-व्यवस्था बनाये रखें एवं कालाबाजारियों पर पैनी नजर रखें : एसएसपी बाबू राम, दरभंगा
(#) (25.03.2020) रोजमर्रा के सामानों की कालाबाजारीयों पर कार्रवाई तेज़
(#) (25.03.2020) राज्य के बाहर से जिला में आये हुए सभी व्यक्तियों का आशा एवं ए.एन.एम. कार्यकर्ता के माध्यम से सर्वेक्षण करा लिया गया है : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., दरभंगा
(#) (25.03.2020) बाहर से आये व्यक्तियों में कोरोना के कोई लक्षण दिखेगे तो फिर डी.एम.सी.एच. के आइसोलेशन वार्ड में लाकर उनकी चिकित्सा की जायेगी : डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम.,दरभंगा

















































04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।



























