September 09, 2020

09.09.2020 (दरभंगा) : अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, बिहार, पटना के द्वारा कोविड-19 के संक्रमण का खतरा बढ़ने की सूचना देते हुए सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का शत-प्रतिशत व्यक्तियों द्वारा उपयोग सुनिश्चित कराने हेतु निर्गत आदेश के आलोक मे जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा दिनांक 04 सितंबर 2020 से अगले 10 दिन तक पूरे जिले में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क के उपयोग की जांच करने एवं उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को दंडित करने हेतु सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। उक्त के आलोक में जिला स्तर पर एक मास्क इनफोर्समेंट सेल का गठन किया गया है। जिसका दूरभाष संख्या - 06272-245055 है। जिला क्षेत्र में मास्क/वाहन की जांच हेतु निम्न प्रकार से दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जिनके द्वारा वाहन एवं मास्क की जांच की जा रही है। 4 सितंबर से अभी तक दरभंगा जिला के 34 थानों एवं 02 कार्यालयों द्वारा मास्क चेकिंग अभियान में कुल 5115 लोगों से जुर्माना की वसूली की गयी है।