24.12.2017 (दरभंगा) : आज रात से ही "हैप्पी क्रिसमस - मेर्री क्रिसमस" से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो जायेगा। दरभंगा स्थित चर्च के Father Petter Charles ने बताया की क्रिसमस की अध्यात्मिक तैयारी महीने भर से हो रही है। चर्च की बाहरी सजावट युवा, महिला-पुरुष मिलकर करते हैं। प्रभु यीशु का जन्म गौशाले में हुआ था इसलिए अपनी सृजानत्मक तैयारी से चर्च में गौशाला बनाकर सजाते हैं। इस महीने के 15 से 17 तारीख तक तीन दिन केरल सिंगिंग होता है। Father Petter Charles ने बताया की आज रात 24 तारीख को 11 बजे केरल सिंगिंग होगा। रात 12 बजे प्रभु यीशु की प्रतिमा को विशेष रूप से तैयार किये गए चरनी में स्थापित किया जायेगा। इसके साथ ही चर्च की घंटी के साथ प्रभु यीशु के जन्म की घोषणा होगी। अंत में केक वितरण होगा और थोड़ा गाना गाकर अपनी खुशियां जाहिर करेंगे। उन्होंने बताया की जो लोग आज नहीं आ पाते हैं वो कल सुबह 8 बजे से आएंगे। कल सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चर्च खुला रहेगा, जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर प्रभु यीशु के दर्शन करने आते हैं। सुरक्षा-व्यवस्था के दृष्टिकोण से उन्होंने कहा की पूरा चर्च कैंपस में cctv लगाया हुआ है साथ ही वॉलनटिअर्स भी मौजूद रहेंगे ताकि आने वाले श्रद्धालु को कोई परेशानी ना हो।