November 05, 2022

04.11.2022 (दरभंगा) : बहादुरपुर प्रखंड के डरहार में डायरिया फैलने के विरोध में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के नेतृत्व में बंबईया चौक पर आयोजित सत्याग्रह के दूसरे दिन अपनी मांगों को लेकर बैठे रहे। विरोध को देखते हुए सदर एसडीपीओ अमित कुमार के द्वारा सकारात्मक पहल कर जल संसाधन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय में डायरिया प्रभावित गोविंदपुर, डरहार हरिपट्टी एवं नहर के किनारे स्थित अलग अलग मुहल्ले में ठहरे हुए प्रदूषित जल को जहां जहां पर रोककर बाधित किया गया था उसकी निकासी करने के लिए जेसीबी एवं अन्य कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। वहीं पर ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव का छिड़काव आदि की व्यवस्था भी की गई है। मिथिला स्टूडेंट यूनियन के दरभंगा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने मांग रखते हुए कहा कि इस मानव जनित फैली महामारी में संलिप्त व्यक्ति पर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित हो। वही मौके पर उपस्थित संगठन के जिला कोषाध्यक्ष नीरज भारद्वाज ने बहादुरपुर सीएचसी प्रबंधक को धन्यवाद कहते हुए बताया कि पिछले 25 दिनों से मेडिकल टीम की सकारात्मक प्रयास से कई गंभीर मरीज की जान बचाने का प्रयास किया गया है, और वर्तमान में अभी भी कई डायरिया से ग्रसित लोग बेड पर भी परे हुए हैं। यह बीमारी कोई और भयानक रूप ना ले ले इसके लिए प्रशासन के द्वारा ठोस सकारात्मक पहल की आवश्यकता है। वही मौके पर सामुदायिक केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक संजय पासवान ने सत्याग्रहयों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। इस मौके पर यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य सागर नवदीया, अमित ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, राज पासवान, अभिषेक बसकटिया, अविनाश सहनी, भरत महापात्रा सहित कई लोग मौजूद थे।