Dbg

29.05.2018 (दरभंगा) : आईपीएस मनु महाराज के बाद जिला मुख्यालय के अंतिम छोड़ पर कोशी दियारा क्षेत्र स्थित तिलकेश्वर ओपी का निरिक्षण अगर किसी पुलिस अफसर ने किया तो वो हैं एसएसपी मनोज कुमार। जी हाँ ये वही दियारा क्षेत्र है जहाँ के बारे में एसएसपी मनोज कुमार को सुचना मिली की कुछ किसान डरे-सहमे हुए हैं, मात्र एक सुचना के आधार पर एसएसपी मनोज कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने दल-बल के साथ करीब 25 बाइक पर सवार एक अलग लुक में पुलिस के जवानों के साथ चल पड़े दियारा। एसएसपी श्री कुमार ने बताया की काफी मुश्किल था दियारा पहुंचना। गूगल मैप पर रास्ते को देखा समझा और चल दिए। वहां पहुँच कर प्रखंड प्रमुख, मुखिया तथा फरियादियों से मिले, उनके हरेक बातों को ध्यान से सुना। पहले से क्या बेहतर व्यवस्था हो सकता है इसके लिए ऑन स्पॉट फैसला लिया। एसएसपी श्री मनोज कुमार ने बताया की वहां के थानेदार ने उनको जर्जर मकान स्थित तिलकेश्वर ओपी से अवगत कराया। थानेदार ने बताया की लगभग 1974 से यहाँ पुलिसिंग हो रही है लेकिन समय के हिसाब से सुविधा काफी काम है। एसएसपी ने बताया की नए ओपी के लिए जगह भी चिन्हित कर लिया गया है, बहुत जल्द ही कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा की इसके बाद कुशेश्वरस्थान गए। वहां के लोगों ने एसएसपी को बताया की किसी विशेष दिन को छोड़कर रविवार को अमूमन भीड़ होता है। एसएसपी ने बताया की वहां दूकान थोड़ा अव्यवस्थित है जिसे अतिक्रमण हटाकर व्यवस्थित किया जायेगा। उन्होंने कहा की बिरौल एसएचओ व डीएसपी को ट्रैफिक ट्राली बनवाने को कहा है जिससे भीड़ वाले दिनों में बेहतर पुलिसिंग करने में मदद मिलेगा। किसी पत्रकार ने पूछा की चार जिलों का बॉर्डर है.. जवाब में एसएसपी ने कहा ये और अच्छी बात है अपराधियों को चारों तरफ से घेरकर पकड़ने में सहूलियत होगी। श्री कुमार ने बताया की निरिक्षण के दौरान तिलकेश्वर व कुशेश्वरस्थान में दोनों जगह पूजा अर्चना भी किया। कोशी नदी में पार करते समय जब नाव की रस्सी छूट गयी..इसपर एसएसपी ने कहा की ये एक सबक भी मिला की अगले बार से लाइफ सेविंग जैकेट लेकर जायेंगे। उन्होंने कहा की वहां से लौटने के बाद डीएम साहब को फीड बैक भी दिया है।


आईपीएस मनु महाराज ने बताया की दियारा क्षेत्र का निरिक्षण काफी मुश्किल था। अपराधी को घोड़े से पीछा कर पकड़ा था। एसएसपी श्री महाराज बताते हैं की उस क्षेत्र के लिए घोडा सबसे बेहतर सवारी है।