Dbg

09.03.2021 (दरभंगा) : सांसद गोपाल जी ठाकुर ने नई दिल्ली के शास्त्री भवन में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव तरुण कपूर के साथ, उनके कार्यालय में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि इस बैठक में दरभंगा एवं मिथिला के विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सांसद श्री ठाकुर ने मिथिला के केंद्र दरभंगा सहित मिथिला के अन्य जिलों में पाइपलाइन के माध्यम से घरों में रसोई गैस(एलपीजी) आपूर्ति किये जाने की आवश्यकता है ताकि आम लोगों को सिलेंडर की प्रक्रिया से मुक्ति मिलेगी तथा उनके समय की भी बचत हो सकें। उन्होंने कहा कि दरभंगा सहित अन्य जिलों में सीएनजी गैस स्टेशन स्थापित करना भी जरूरी है क्योंकि सीएनजी दूसरे ईंधनों से सस्ता है तथा इससे पर्यावरण को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाता है। विदित हो कि बीते दिनों श्री ठाकुर ने केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर पाइपलाइन के माध्यम से घरों में रसोई गैस(एलपीजी) आपूर्ति करने, सीएनजी गैस स्टेशन स्थापित किये जाने को लेकर मुलाकात की थी, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक संदेश दिया था। सांसद ने कहा कि दरभंगा में बढ़ती जनसंख्या और ऐतिहासिक विकास के साथ हो रहे विस्तार को ध्यान में रखते हुए दरभंगा शहर सहित जिले के अन्य प्रमुख भागों में पाइपलाइन से रसोई गैस आपूर्ति करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को लेकर सीएनजी वाहनों का परिचालन सुनिश्चित किया जाना है और इसके लिए सीएनजी गैस स्टेशन की आवश्यकता है। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि जल्द ही दरभंगा के लोगों को पाइपलाइन से रसोई गैस मिलेगी और सीएनजी गैस स्टेशन का लाभ भी मिलेगा। इस क्रम में विभगीय कार्यवाही तेजी से हो रहा हैं, इसका लाभ मिथिला क्षेत्र के दरभंगा सहित अन्य जिलों को भी मिलेगा। उनहोंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दरभंगा व मिथिला सहित पूरे देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है।