darbhanga
एसएसपी मनोज कुमार

22.07.2018 (दरभंगा) : एसएसपी कार्यालय में www.manojkumarips.com वेबसाइट का सफल लॉन्चिंग एसएसपी मनोज कुमार ने किया। इस मौके पर न्यूज़ ब्रीफिंग करते हुए एसएसपी मनोज कुमार ने बताया की इस वेबसाइट के माध्यम से ट्रैफिक नियंत्रण/अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण में काफी मदद मिलेगी।

एसएसपी ने बताया की एक सर्वे के अनुसार दरभंगा शहर में विशेष कर एवं दरभंगा जिले में सामान्यतः बिना रजिस्ट्रेशन के एवं बिना परमिट के 40-50% वाहन विशेषकर ऑटो, टेम्पू एवं बड़े बस संचालित है। जबकि दरभंगा जिला में सिर्फ 4500 ऑटो का ही रजिस्ट्रेशन है। इस कारण से शहर में उपलब्ध सिमित सड़कें जाम हो जाती है। एसएसपी श्री कुमार ने बताया की ग्रामीण क्षेत्र के ऑटो चालक भी शहर में आकर ऑटो चलाते हैं, जिससे यात्रियों के सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। एसएसपी ने विधि-व्यवस्था संधारण के हित में कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया।
(a) ऑटो/बस/अन्य वाहन पूर्ण रजिस्ट्रेशन के साथ अपने रुट में ही चलें। उल्लंघन किये जाने पर 5000/-रुo की राशि तक सम्बंधित प्राधिकार के द्वारा जुर्माना अधिरोपित किया जायेगा।
(b) बिना रजिस्ट्रेशन के चोरी की वाहन पाए जाने पर जब्त कर लिया जाएगा।
एसएसपी ने बताया की इस वेबसाइट के माध्यम से ऑटो/बस व अन्य वाहन के परमिट को आसानी से चेक किया जा सकता है। उन्होंने बताया की इस वेबसाइट के उपयोग के लिए पुलिस/जिला परिवहन पदाधिकारी ऑफिस /RTO ऑफिस को admin एवं password उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने बताया की वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद जैसे ही गाडी नंबर फीड करेगा, गाडी का पूर्ण विवरण स्क्रीन पर उपलब्ध होगा। जैसे, गाडी ऑनर का नाम-पता, परमिट संख्या एवं वैधता आदि।

एसएसपी ने बताया की वेबसाइट पर चोरी की वाहन की भी अपडेट सूचनाएं उपलब्ध है। एसएसपी ने बताया की अगर किसी भी नागरिक का वाहन चोरी हो जाता है तो इस वेबसाइट पर उसकी सम्पूर्ण सुचना FIR के साथ या बिना FIR के अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए कम्प्लेनेंट को वेबसाइट के होम पेज पर VEHICLE STOLEN वाले सेक्शन में जाकर अपने चोरी हुए वाहन का डिटेल्स भरना होगा। इसके बाद दरभंगा पुलिस के पास उक्त सूचनाएं अविलम्ब पहुँच जायेगी। एसएसपी श्री कुमार ने बताया की इस वेबसाइट के द्वारा व्हाट्सप्प से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आम नागरिक इस वेबसाइट से दरभंगा पुलिस के किसी भी थाना, सर्किल, अनुमंडल एवं जिला पुलिस का संपर्क नंबर प्राप्त कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर आमजन दरभंगा पुलिस एवं इसके पदाधिकारी के विशिष्ट गतिविधियों की भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

darbhanga
क्यूआरटी

एसएसपी मनोज कुमार ने न्यूज़ ब्रीफिंग के समय बताया की COURT, DM OFFICE, SSP OFFICE, IG OFFICE, DIG OFFICE, COMMISSIONARY OFFICE के बाहर अनियंत्रित ढंग से वाहन खड़ी होती हैं जिसके वजह से पुलिस को सुरक्षा देने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्याधुनिक QRT का गठन किया गया है जिसमे इस टीम को विशेष अधिकार प्राप्त है। उन्होंने बताया की अपराध करने की मंशा लेकर कोर्ट क्षेत्र/उच्च कार्यालय क्षेत्र में आने वाले अपराधियों पर QRT सीधी कार्रवाई करेगा। एसएसपी श्री कुमार ने बताया की ये विशेष QRT, COURT, DM OFFICE, SSP OFFICE, IG OFFICE, DIG OFFICE, COMMISSIONARY OFFICE में स्थापित वायरलेस से संपर्क में रहेगा। कोई भी सुचना आने पर तुरंत कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया की पार्किंग के लिए सम्बंधित प्राधिकार से बात कर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का प्रयास किया जा रहा है। एसएसपी ने बताया की शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु ढंग से संचालित करने हेतु पूर्व से प्रतिनियुक्त बल के अतिरिक्त 15 महत्वपूर्ण स्थानों पर गृहरक्षक बलों की प्रतिनियुक्ति यातायात में सुधार हेतु की गयी है।