January 14, 2018

13.01.2018 (दरभंगा) : विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय आज दरभंगा पहुंचे। सबसे पहले सर्किट हाउस में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से जुडी हुई समस्याओं पर गौर फ़रमाया। सभी समस्याओं को सुनने के उपरान्त कार्यकर्ताओं से समस्या हेतु समाधान के लिए राय भी लिया। स्वास्थ्य मंत्री डीएमसीएच पहुंचकर अधीक्षक एवं विभागाध्यक्ष से मुखातिब होते हुए उनसे कहा की जिले से बड़ी मात्रा में मरीजों की शिकायत मिलती हैं। जैसे डॉक्टर का समय पर उपलब्ध न होना, मरीजों को उचित भोजन व्यवस्था न मिलना, दवाइयों का अभाव हमेशा बना रहना, उचित साफ़-सफाई का न होना, संसाधन रहते हुए भी मरीजों को लाभ न मिलना, समय पर एम्बुलेंस का उपस्थित न होना आदि। निरिक्षण करने के उपरान्त श्री पांडेय ने निर्देश देते हुए कहा की हर हाल में डॉक्टर व कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य हो। अनुपस्थित रहनेवाले डॉक्टर व कर्मियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। श्री पांडेय मरीजों के स्वास्थ्य प्रति गंभीर होते हुए कहा की मरीजों के स्वास्थ्य के साथ लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने डीएमसीएच ग्राउंड में मातृ व शिशु भवन हॉस्पिटल का भी शिलान्यास किया।
जिला अध्यक्ष हरि सहनी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कमला लाइब्रेरी में भाजपा के शक्ति केंद्र प्रभारियो के साथ बैठक की। जिला उपाध्यक्ष रामचन्दर साह ने 21 किलो मखाना निर्मित माला से स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की चिकित्सा व्यवस्था में सुधार और समाधान की दिशा में तेजी से कार्य होगा। डीएमसीएच एक बड़ा अस्पताल हैं। स्वास्थ्य विभाग गरीबो को सेवा और सहयोग देने वाली संस्था हैं। जल्द ही परिवर्तन जरूर दिखेगा। देश की एकता और अखंडता के लिए कार्यकर्ता अपनी जीवन को समर्पित करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। आजीवन सहयोग निधि में सभी की भागीदारी रहनी चाहिए। बूथ कमिटी जल्द से जल्द बनें, इसमें सभी वर्गों की भागीदारी हों, साल में संगठन के 6 कार्यक्रम बूथ स्तर पर होना हैं। युवा वर्गों को संगठन से जोड़े।
उक्त बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर, विधायक जीवेश कुमार, विधायक संजय सरावगी, पूर्व विधायक डा.अशोक यादव, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, विधायक अमरनाथ गामी, मिश्रीलाल यादव, राम कुमार झा, रामचन्दर प्रसाद, अशोक नायक, सुजीत मल्लिक, सचिन जैन, विवेकानंद पासवान, हेमन्त झा, संजीव साह, आदित्य नारायण चौधरी, अमलेश झा, अमित झा, राजेश रंजन, संतोष पासवान, अभय झा, गगन झा, राजीव कुशवाहा. प्रदीप ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश साह,मीणा झा,संगीता साह, आदि उपस्थित थे।