12.04.2017 (दरभंगा) : मल्टीमीडिया युक्त "गांधी रथ" प्रचार वाहन को जिलाधिकारी डॉo चंद्रशेखर सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया। ये रथ जिले के सभी 324 पंचयातों में घूम -घूमकर लगभग 09 महीनों में गाँधी जी के सन्देश, उनके जीवन पर निर्मित फिल्म, वृत्तचित्र, व विचारों को ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में दिखाया व पहुँचाया जाएगा। "गाँधी रथ" प्रत्येक दिन कुल पांच जगहों पर एक - एक घंटे का कार्यक्रम प्रदर्शित करेगा। आज सर्वप्रथम बिरौल प्रखंड में "गाँधी रथ" पहुंचकर बिरौल के सभी पंचायतों में कार्यक्रम का प्रदर्शन प्रारम्भ करेगा।
"गाँधी रथ" सुचना एवं जनसम्पर्क विभाग बिहार सरकार द्वारा चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में राज्य के प्रत्येक जिलों को एक-एक प्रचार वाहन के रूप में उपलब्ध कराया गया है।