Dbg

17.08.2019 (दरभंगा) : हर परिसर हरा परिसर अभियान का आगाज आज दरभंगा के जिला क्षेत्रों में एक साथ बहुत बड़ी संख्या में वृक्षारोपण के साथ हुआ। आज जिला के बहुलत्यत सरकारी/गैर-सरकारी संस्थाओं/प्रखण्ड, अंचल कार्यालयों/पंचायत सरकारी भवनों/क्लबों, शोध संस्थाओं आदि में सघन वृक्षारोपण का कार्य किया गया। डीएम डाॅ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा स्थानीय आई.टी.आई., रामनगर, बहादुरपुर में आयोजित एक समारोह में वन महोत्सव-सह-सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। इस परिसर में उन्होंने स्वयं भी वृक्षारोपण किया और उपस्थित जन समूह को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए एक तिहाई वन क्षेत्र होना जरूरी है। यहाँ इस अनुपात से काफी कम वन क्षेत्र है, इसलिए यहाँ अधिक से अधिक पेड़/पौधे लगाने की जरूरत है। इसके साथ ही इन पेड़ों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है, ताकि वे बड़े होकर जीवन दायिनी, आॅक्सीजन गैस का उत्सर्जन कर सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के दृष्टिगत ही हर परिसर हरा परिसर अभियान की संकल्पना की गई है।

इस अभियान में आम-खास, बच्चे-बूढ़े, स्त्री-पुरूष सभी को जुड़ने की जरूरत है, तभी हम इस अभियान में सफल हो पायेगे। उन्होंने कहा कि आज सभ्यता के विकास के दौर में तेजी से पेड़/पौधे विनष्ट किये जा रहे हैं। जिसे हर हाल में रोकना है और नये पौधारोपण करना है। पर्यावरण संतुलन के लिए व्यापक जागरूकता फैलाने की जरूरत है। हर व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना होगा। उन्हें पौधा लगाने एवं इसके संरक्षण के लिए जागरूक करना होगा। यह हमारे एवं आने वाले कल के लिए आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन का अस्तित्व पर्यावरण पर ही निर्भर है। इसलिए हमे पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण के साथ-साथ वर्षा जल संचयन, वाटर रिचार्जिग आदि स्कीम साथ-साथ चलाने होगे। पर्यावरण असंतुलन के चलते जलवायु में परिवत्र्तन देखे जा रहे है। जिसके दुष्परिणाम भी दृष्टिगत होने लगे है। सरकार द्वारा पर्यावरण संतुलन के लिए जल जीवन हरियाली, हर परिसर हरा परिसर अभियान चलाया जा रहा हैं। यह अभियान हमारे सतत् प्रयास से ही सफल होगा।