Darbhanga

11.05.2018 (दरभंगा) : आज एसएसपी कार्यालय में वार्ड पार्षद के साथ एसएसपी मनोज कुमार ने बैठक की। उनके द्वारा बताये हुए विभिन्न समस्याओं एवं सुझाव से अवगत हुए।

सबसे पहले मेयर श्रीमती वैजयंती खेड़िया संग पार्षदों ने एसएसपी मनोज कुमार को पाग, चादर, पुषगुच्छ से सम्मानित किया। बारी-बारी से सभी पार्षद ने अपने वार्डों के समस्याओं से अवगत करवाते हुए एसएसपी से कहा की अतिक्रमण, अवैध शराब की बिक्री, अवैध बस-ऑटो पार्किंग, ट्रैफिक जाम, स्ट्रीट लाइट की कमी, नशाखोरी, cctv की पर्याप्त व्यवस्था न होना, अनियमित पुलिस पेट्रोलिंग आदि मुख्य रूप से समस्याएं हैं। श्रीमती वैजयंती खेड़िया ने कहा की एलईडी लाइट के लिए एग्रीमेंट हुआ है जल्द ही पुर शहर में लाइट लग जायेगा। एसएसपी मनोज कुमार ने सभी समस्याओं एवं सुझाव से अवगत होते हुए सभी पार्षद से कहा की अपने-अपने वार्ड में 25 योग्य volunteers तैयार करें।

श्री कुमार ने पार्षदों से कहा की सक्षम लोगों को cctv लगाने के लिए प्रेरित करें तथा उनसे ये जरूर कहें की cctv को इनवर्टर से कनेक्ट कर रखें। उन्होंने पार्षदों से कहा की अपने-अपने वार्ड में cctv लगाने की व्यवस्था जरूर करें। cctv लगवाने के लिए उन्होंने मेयर से भी अनुरोध किया। एसएसपी ने कहा की हर वार्ड में अतिक्रमण है, इसके लिए उन्होंने पार्षदों से कहा की वार्ड में जागरूकता फ़ैलाने की आवश्यकता है। श्री कुमार ने एक अनोखा पहल करते हुए कहा की हर महीने के पहले शनिवार को जन संवाद गोष्ठी का आयोजन हर थाना स्तर पर किया जाएगा, जिसमे आम लोगों से संवाद स्थापित होगा। एसएसपी के इस बेहतर पहल को सुन मीटिंग में उपस्थित मेयर सहित सभी पार्षदों ने जोरदार तालियों से इस पहल का स्वागत किया।

उन्होंने पार्षदों से कहा की शहर में विधि-व्यवस्था बनाये रखने में आपलोगों का सहयोग अनिवार्य है। उक्त बैठक में शहर के कई पार्षदगण, सदर एसडीपीओ अनुज कुमार, सदर एसडीओ राकेश गुप्ता उपस्थित थे।