November 25, 2019

21.11.2019 (पटना) : डीएम कुमार रवि ने आज बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में पटना जिला अन्तर्गत सभी आँगनवाड़ी केन्द्र पर ICDS-CAS लागू करने हेतु पटना सदर-1 के आँगनवाड़ी केन्द्र संख्या-06 के आँगनवाड़ी सेविका के मोबाईल फोन में ICDS-CAS सॉफ्टवेयर पर एक परिवार का सर्वे डालते हुए ICDS-CAS पटना का विधिवत् शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ICDS-CAS के शुभारंभ से संबंधित विनाइन चित्र का अनावरण भी किया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ICDS-CAS को पूरी तैयारी के साथ पटना जिले के प्रत्येक आँगनवाड़ी केन्द्र हेतु लागू किया जा रहा है। इसके माध्यम से आँगनवाड़ी केन्द्रों की Real Time Monitoring करना सुविधाजनक होगा।डीएम ने सभी मास्टर ट्रेनर को अपने-अपने सेक्टर के सभी आँगनवाड़ी सेविकाओं को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित करने हेतु प्रोत्साहित किया। पटना जिले के सभी स्वीकृत 5261 आँगनवाड़ी केन्द्रों हेतु एंड्राइड मोबाईल फोन की आपूर्ति की गई है। इन सभी मोबाईल फोन को आई0सी0डी0एस0 निदेशालय के निदेशानुसार ICDS-CAS के क्रियान्वयन हेतु तैयार कर दिया गया है। साथ ही साथ पटना जिले के तेईस प्रखंडों के कुल 198 सेक्टर हेतु चयनित कुल 198 मास्टर ट्रेनर का प्रथम फेज का प्रशिक्षण कराया गया है। इन्हें अब जिले के सभी आँगनवाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षित करना है।
आई0सी0डी0एस0 बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं के समग्र पोषण आवश्यकताओं को पूर्ण करने हेतु एक महत्वकांक्षी कार्यक्रम है, जिसे सुदृढ़ करने हेतु महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने Information Communication Technology (ICT) द्वारा आई0सी0डी0एस0 सेवाओं की प्रदायता की Real Time Monitoring हेतु एक Common Application Software (CAS) का शुभारम्भ ICDS-CAS के नाम से किया गया है। इस वेब आधारित सॉफ्टवेयर ने आई0सी0डी0एस0 की सेवाओं की गुणवत्ता एवं पर्यवेक्षण तथा मूल्यांकन को Digitized कर दिया है, जिससे वास्तविक समय में निगरानी (Real Time Monitoring) के आधर पर डाटा संकलन करना, किसी विशिष्ट गाँव के पोषण स्थिति की मैपिंग करना तथा पोषण स्थिति के अंतराल को भरने हेतु त्वरित निर्णय लेना सम्भव हो जाता है।
उन्होंने बताया कि आई0सी0डी0एस0 के प्रारम्भ से अब तक के इतिहास में सर्वप्रथम ICDS-CAS के सहयोग से डाटा का सटीक संकलन एवं उसका त्वरित विश्लेषण संभव हो पाया है। ICDS-CAS का उद्देश्य अद्यतन तकनीकों का उपयोग कर सेविका के कार्य क्षमता को सुदृढ़ करना, सेवा प्रदायता हेतु वास्तविक समय में निगरानी कर बच्चों के विकास एवं पोषण स्तर में सुधार हेतु ससमय आवश्यक कदम उठाना, एक विशेष क्षेत्र की पोषण एवं भौगोलिक स्थिति के आधार पर प्राथमिकता निर्धारित करना, आई0सी0डी0एस0 पंजियों का ऑनलाइन संधारण करना एवं लाभुकों तक सीधे पहुँच बनाना है। सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर सेविकाओं को ICDS-CAS साॅफ्टवेयर पर परिवार का सर्वे एवं Real Time Monitoring हेतु एंड्रॉयड मोबाईल दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी आँगनबाड़ी सेविकाएँ CAS पर खुद डाटा इन्ट्री करें। उन्होंने कहा की उन्हें पूरा विश्वास है किअपरे हुनर एवं इच्छाशक्ति से सभी आँगनबाड़ी सेविकाएँ सफल होंगी तथा गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ देंगी।