September 22, 2019

20.09.2019 (दरभंगा) : सांसद गोपाल जी ठाकुर के द्वारा मोदी सरकार के उड़ान योजना के तहत दरभंगा में बन रहे एयरपोर्ट की समीक्षा बैठक पटना एयर पोर्ट के महाप्रबंधक के.एस.विजियम ओर उप महाप्रबंधक जी.के.चावला के साथ की। एयर पोर्ट पदाधिकारी ने कहा कि खराब मौसम होने के कारण कुछ कठिनाई का सामना करना पर रहा है। लेकिन कार्य की गति को देखते हुए कहा जा सकता है कि कार्य निश्चित रूप से दिसम्बर में समाप्त हो जायेगा और एयरपोर्ट उड़ान के लिए तैयार हो जाएंगे। पूर्व में राज्य सरकार द्वारा 121 करोड़ रुपये ओर 31 एकड़ जमीन का आवंटन हो चुका है।
केंद्र सरकार ने भी 80 करोड़ आवंटन भेज दिया जिसमें 20 करोड़ खर्च की बात हवाई अड्डा पदाधिकारी ने दी। स्पाइस जेट विमान से परिचालन की जानकारी भी दिया गया है जिसके तहत शुरू में मुम्बई, दिल्ली, ओर बैंगलोर की उड़ान भरी जाएंगी। बैठक में नीलगाय और बस स्टैंड के मुख प्रवेश मार्ग एवं निकास मार्ग को बदलने का आग्रह सांसद से किया गया, जिसका निराकरण करने का आश्वासन सांसद ने दिया।