DarbhangaOnline.Com Latest City News & Information.

स्कूलों एवं कार्यालय में अब नहीं कर सकेंगे तम्बाकू का सेवन

July 07, 2019
06.07.2019 (पटना) : मुख्य सचिव, दीपक कुमार ने मुख्य सचिवालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित तम्बाकू नियंत्रण पर राज्य स्वास्थ्य समिति एवं सोसियो इकोनोमिक एण्ड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी ;सीड्स) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उच्चस्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा है कि तम्बाकू से न सिर्फ कैंसर जैसी घातक जानलेवा बीमारी होती है बल्कि इसके सेवन से अन्य कई घातक बीमारियाँ भी होती है, जो वास्तव में खतरनाक और अंततः जानलेवा साबित होती है। इसलिए सबसे आवश्यक यह है कि इसके पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को बताया जाय और आमजनों को जागरूक किया जाय। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में यह बात सामने आयी है कि 18 वर्ष से कम उम्र वाले अव्यस्क प्रथमतः इसके लत के शिकार होते हैं और वही आगे जाकर घातक बीमारियों का शिकार होते हैं। मेरा मानना है कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग एन0जी0ओ0 के साथ मिलकर ऐसा कार्यक्रम तैयार करे तथा लघुवृत्त चित्रों का निर्माण कराये, जो काफी प्रभावकारी हो। उसे राज्य के हाईस्कूलों में दिखलाया जाय और बच्चों को इसके दुष्प्रभावों तथा होने वाली बीमारियों से अवगत कराया जाय। क्योंकि जब बच्चे इसके भयावहता के बारे में ओडियो-वीडियो के माध्यम से जानेंगे-समझेंगे, तो वे जागरूक व सजग होंगे, साथ ही वे अपने परिवार के अन्य सदस्यों, जो तम्बाकू का सेवन करते हैं, उन्हें भी बतायेंगे और दबाव भी अपने परिजनों या अभिभावकों को छोड़ने के उद्देश्य से डालेंगे। आज कार्यालय या सार्वजनिक जगहों पर कोई धुम्रपान नहीं करता है, क्योंकि उनके साथ या बगल वाले लोग विरोध प्रकट करते या उन्हें बाहर जाने के लिए विवश कर देते हैं।

मुख्य सचिव ने राज्य में धुँआ रहित तम्बाकू सेवन के उपयोग पर घोर चिंता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के सभी हितधारकों को इस मुद्दे पर मिलकर काम करने पर बल दिया। उन्होंने सभी स्कूलो में स्टॉल लगाकर तंबाकू के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया साथ ही स्कूलो के 100 गज के दायरे से तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानों को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया। डीएम एवं एसपी को निर्देश दिया कि जिले के सभी सरकारी कार्यालय/पुलिस थानों एवं सभी विद्यालयों को शीघ्र तंबाकू मुक्त घोषित किया जाए। तंबाकू के खिलाफ अभियान जिला से पंचायतस्तर तक चलाने का निर्देश दिया। पटना नगर निगम को तंम्बाकू उत्पाद विक्रेताओं के लिए भेंडर लाइसेंसिंग व्यवस्था शीघ्र लागू करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान सचिव, स्वास्थ्य संजय कुमार ने सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाइयों के हवाले से बताया कि मैन्यूफैक्चर्ड ब्रांडेड टोबैको प्रोडक्ट पर तो सरकार टैक्स बढ़ाकर रोकने के प्रयास कर रही है पर स्मोकलेस टोबैको यूजर्स को रोकने के लिए व्यापक पहल की जरूरत है। बिहार में अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। खासकर खैनी जो हमारे राज्य में अधिकांष लोग इस्तेमाल करते हैं, जो अनब्रांडेड एवं अनमेनुफैक्चर्ड होता है।

कार्यक्रम की शुरूआत में मनोज कुमार, कार्यपालक निदेषक-सह-अपर सचिव ने कार्यक्रम की रूपरेखा, इसकी प्रासंगिकता तथा इसके पूर्व सन्दर्भगत आयोजनों निदेशों ने तंबाकू प्रयोग की आदतों पर नियंत्रण संबंधी प्रवृत्त नियम COPTA -2003 के वास्तविक इम्प्लीमेंटेशन के सन्दर्भ में गहरी चिन्ता व्यक्त की और आगे बताया कि इसके लिए सरकार के स्तर पर विभागवार प्रयास किए जा रहे हैं। पंचायतीराज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभागादि द्वारा दिए गए निदेशों की जानकारी सहित इसके प्रति अवेयरनेस कार्यक्रमों के लिए सभी विभागो के साथ मिलकर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मीडिया के साथ वर्कशाप, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा होर्डिंग्स वगैरह के जरिए प्रचार-प्रसार कार्य किए जाने की सराहना श्री कुमार ने की।

उन्होंने मुख्य सचिव से अनुरोध किया कि प्रत्येक जिले के डीएम एवं पुलिस पदाधिकारी को कोटपा के प्रभावी अनुपालन के लिए मुख्य सचिव, बिहार की ओर से पत्र लिखा जाना चाहिए, ताकि उचित कार्रवाई शीघ्र किया जा सके। इस दौरान सीड्स के कार्यपालक निदेशक दीपक मिश्रा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए तंबाकूजन्य रोगों के निदान पर खर्च तथा हो रही मौतों के तुलनात्मक आँकड़ों से बताया कि इसके प्रति कहीं न कहीं गंभीर प्रयासों में अभी भी कमी है। इसी क्रम में पान-मषाला का ट्वीन पैक पर पाबंदी लगाने का आग्रह किया क्यों कि यह मुह के कैंसर का प्रमुख कारण है।

भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान की हुई शुरूआत

July 07, 2019
Dbg

06.07.2019 (दरभंगा) : भाजपा जिला दरभंगा द्वारा संगठन पर्व सदस्यता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सांसद गोपाल जी ठाकुर ने सैकड़ों नये सदस्य को टाँल फ्री नम्बर 8980808080 पर काँल करके सदस्यता ग्रहण कराए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सासंद गोपाल जी ठाकुर ने कहा की डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी राष्ट्र्भक्ति, त्याग और समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं। उनका पूरा जीवन भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। कश्मीर से परमिट राज समाप्त करने और उसे भारत का अभिन्न अंग बनाये रखने के लिये उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी। ऐसे महान राष्ट्र नायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर नमन करता हूँ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव मे मिली अपार सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा की आप सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के तहत घर-घर जाकर समाज के सभी वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़े तथा प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पाँच पेड़ लगाएं ताकि पर्यावरण की भी रक्षा हो सके। सासंद ने कहा भाजपा किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी नही है, यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसका कार्यकर्ता पंचायत अध्यक्ष से संसद तक परिश्रम के बल पर जाता है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ताओं से कम से कम 25 नये सदस्य को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर विधायक सह प्राकल्लन समिति के सभापति संजय सरावगी ने कहा की आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी काशी की धरती से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किये है और माननीय सासंद गोपाल जी ठाकुर दरभंगा से इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कर रहे है। हम सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बदौलत ही आज दरभंगा लोकसभा की सीट पार्टी ऐतिहासिक मतो से जीती है। उन्होंने कहा की भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है और वार्ड,पंचायत,जिला परिषद के चुनाव मे अधिक से अधिक कार्यकर्ता ही चुनाव जीतकर आते है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया की अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़े ताकि आने वाले समय मे पार्टी संगठन और अधिक मजबूत हो सके। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधान पार्षद सह प्रदेश मंत्री अर्जुन सहनी ने कहा की आज जो यह पार्टी विशाल वटवृक्ष के रूप मे खड़ी है वह इसी संगठन और आप सभी कार्यकर्ता के कठोर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने 11 अगस्त तक चलने वाले सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने की अपील की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधान पार्षद सुनील सिंह ने कहा की कार्यकर्ता ही संगठन का पूँजी होता है। सदस्यता अभियान के माध्यम से गाँव-गाँव जाकर उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने की अपील कार्यकर्ताओं की।

मैथिल पत्रकार ग्रुप की ओर से आयोजित हुआ मिथिला आम महोत्सव

July 07, 2019
Desk

(DarbhangaOnline Desk) : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा है कि मिथिला के आम को दुनिया के बाजार में जगह दिलाने के लिए पहल की जाएगी। इसके लिए वाणिज्य मंत्रालय और अन्य व्यवसायिक संगठनों से चर्चा की जाएगी। यहां के मालदा, जर्दालु, बंबई आदि किस्म के आम दुनिया के किसी भी अन्य आम की तुलना में कम नहीं है। केवल उन्हें बाजार तक पहुंच देने की जरूरत है। वह अपनी जगह बाजार में क्वालिटी स्वयं बना लेंगे। अश्वनी चौबे ने यह बात मैथिल पत्रकार ग्रुप की ओर से प्रेस क्लब (दिल्ली) में आयोजित तीसरे मिथिला आम महोत्सव में कही। इसके सह—आयोजक प्रेस एसोसियेशन, द वूमेंस प्रेस कॉपर्स एवं प्रेस क्लब आफॅ इंडिया थे। श्री चौबे ने कहा कि केंद्र की नरेंद मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हर कदम उठा रही है। ऐसे में फलों के बड़े बाजार को भी हम इसके लिए उपयोग करना चाहते हैं।

बिहार के मिथिलांचल में आम की कई वैरायटी या किस्म ऐसी है कि वे दुनिया के श्रेष्ठतम आम का मुकाबला कर सकते हैं। उन्हें बाजार कैसे मिलेगा। उसकी पैदावर में किस तरह के सुधार या बेहतरी की जरूरत है, इसके लिए कैसे एक विस्तृत बाजार प्रवेश का अभियान चलाया जा सकता है, इस पर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा की हम इसके लिए समुचित कदम उठाएंगे। मैथिल पत्रकार ग्रुप ने मिथिला के आम को दिल्ली में लोगों के बीच रखा है, इसके लिए हम उनका धन्यवाद भी करते हैं। मैथिल पत्रकार ग्रुप के संतोष ठाकुर और दीपक झा ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि हम अगले वर्ष से मिथिला के आम उत्पादकों को भी यहां पर लाएं। उनके आम को बिक्री के लिए यहां पर रखें। फिलहाल तक हम केवल आम खाने के लिए लोगों को आमंत्रित करते रहे हैं। लेकिन अगले वर्ष से आम की बिक्री का विकल्प भी दिया जाएगा क्योंकि मिथिला के आम की काफी मांग यहां पर है। हमें उम्मीद है कि इसके माध्यम से हम मिथिलांचल के आम को एक बाजार देने में सफल रहेंगे।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन

July 07, 2019
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा) : दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। दरभंगा के लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने हेतु दोनार, बेला, लक्ष्मीसागर, चट्टी चौक लहेरियासराय सहित अन्य रेलवे लाइन के ऊपर ओवरब्रिज निर्माण करने, गाड़ी संख्या 12569 तथा 12570 जयनगर से आनंद बिहार गरीब रथ एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने, डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, रक्सौल, गोरखपुर होते हुए नई दिल्ली तक चलाने, सकरी से हसनपुर भाया बिरौल, कुशेश्वरस्थान अर्धनिर्मित रेल लाइन को पूरा करने और दुरंतो या हमसफर रेलगाड़ी को दरभंगा से नई दिल्ली तक चलाने सहित कई विषयों पर चर्चा करते हुए उन्होंने ज्ञापन सौंपा। सांसद गोपाल जी ठाकुर के साथ मधुबनी के सांसद आशोक यादव, शिवहर सांसद के रमा देवी और अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह मौजूद रहे। श्री ठाकुर ने कहा कि इन सभी विषयों व कार्यों के पूर्ण होने से दरभंगा सहित मिथिलांचल के लाखों की आबादी लाभान्वित होगी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मिथिला सहित पूरे देश में विकास की गंगा बहेगी।

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने की मन की बात

June 26, 2019
Patna

(DarbhangaOnline Desk) : बिहार के डीजीपी श्री गुप्तेश्वर पांडेय ने सोशल मीडिया के माध्यम से बेहतर विधि व्यवस्था के सम्बन्ध में की मन की बात। उन्होंने सबसे पहले बिहार के लगभग बारह करोड़ जनता को प्रणाम करते हुए कहा की बिहार में बेहतर विधि-व्यवस्था बनी रहे इसलिए मैं दृढ संकल्पित हूँ। उन्होंने कहा की बिहार के कोने-कोने में रात को बिना किसी को बताये हुए जाता हूँ। वहां जो निरिक्षण में सोये हुए सुस्त पुलिसकर्मी मिलते हैं। उनके बारे में वहां के एसपी, आईजी, डीआईजी को बताता हूँ। उनपर कार्रवाई होती है जिससे उनकी बेचैनी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा की 90 प्रतिशत पुलिस के जवान बेहतर कार्य करते हैं। बिहार को शराबमुक्त बनाने में मेहनत करते हैं। उन सभी के बदौलत ही बीते दिनों कई त्यौहार एवं चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं। इसके लिए वो धन्यवाद के पात्र हैं। लेकिन मुट्ठी भर वर्दीधारी के वजह से चाहे वो किसी भी रैंक के हों पुलिस महकमा बदनाम हो रहा है। उन्होंने कहा ऐसे लोगो के खिलाफ मैं जब कार्रवाई करता हूँ तो वो तरह-तरह की अफवाहें फैलाने का कार्य करते हैं। मुझे बदनाम करने की कोशिश करते हैं। मेरा मनोबल निचा करने की कोशिश करते हैं। सकारात्मक सोच रखने वाले डीजीपी श्री पांडेय ने साफ़ लफ्जों में कह दिया की जो लोग ऐसा करने की कोशिश करते हैं, जिससे मेरा मनोबल गिरेगा नहीं बल्कि और ऊँचा उठेगा। उन्होंने कहा की जो लोग गरीब जनता का शोषण करेंगे, अपराधियों से सांठ-गाँठ रखेंगे, शराब माफिया, बालू माफिया, भूमाफिया से सांठ-गाँठ रखेंगे, जुआ, गेसिंग आदि का धंधा करवाएंगे ऐसे मुठी भर पुलिस कर्मी को हम छोड़ेगे नहीं। उन्होंने कहा की पुलिस विभाग के सभी लोगों की मैं बड़ी इज्जत करता हूँ। उन सभी के सहयोग से ही मैं बिहार के अवाम के लिए कुछ करना चाहता हूँ। उन्होंने कहा की पुलिस को अपना पुरुषार्थ साबित करना होगा। चंद मुट्ठी भर अपराधी जो लोगों को तकलीफें देते हैं। उन्होंने सभी सिपाही, इंस्पेक्टर, डीएसपी, एसपी, डीआईजी, आईजी को आह्वान करते हुए कहा की आइए हम सब मिलकर कसम खाएं की अपराधमुक्त बिहार बनाने में अपनी अहम् भूमिका निभाएंगे। इससे कोई समझौता नहीं करेंगे, चाहे कोई हो। उन्होंने कहा की हमें आत्मचिंतन करने की जरूरत है की क्यों लोग हमें शक की निगाहों से देखते हैं। इस बात का ध्यान रहे की कोई भी निर्दोष जेल नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा की मेरे जनता दरबार में कई ऐसे केस आते हैं जिसमे लोगों को झूठे केस में फसाकर जेल भेज देने का मामला आता है।

उन्होंने थानेदार, आइओ, डीएसपी के बारे में कहा की न्याय करें जिससे की पुलिस विभाग का नाक हमेशा ऊंचा रहे। उन्होंने सभी फील्ड में कार्य करने वाले ऑफिसर को कहा की गुंडा पंजी हमेशा अपडेट करें। शहर से लेकर गाँव-गाँव तक के सभी गुंडे, लुच्चे, लफंगे, शराब बेचने वाले, अपराधी आदि सब पर सख्त निगरानी रखें, और देखें की वो जेल में हैं या बाहर। अगर बाहर हैं तो क्या कर रहें हैं। डीजीपी ने कहा की जितने भी वांटेड हैं उनकी कुर्की जब्ती करें। कुर्की जब्ती ऐसा हो की लोगों को देखकर रूह काँप जाएँ। गस्ती परेड को टाइट करें। सुचना तंत्र मजबूत करें। चौकीदार को भी जिम्मेदारी दें। जब भी सीनियर ऑफिसर थाने जाएँ तो चौकीदार की परेड करें। जितने भी रंगदार टाइप हैं उनके संपत्ति की जांच करें। उन्होंने कहा की अपराधी किस्म के लोगो को सामाजिक संरक्षण ना दें। ये न कोई जात के हैं न मजहब के और ना ही किसी दल के। उन्होंने नौजवानों, आमजनों एवं अमन चैन पसंद करने वाले लोगों से अपील किया की किसी भी तरह की कोई अपराधी के बारे में गुप्त सुचना हमारे डीजी सेल के नंबर 0612-2294178 पर दे सकते हैं। मैं आपको भरोसा दिलाता हूँ की थोड़ी देर होगी मगर कारवाई दुरुस्त होगी। आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

अगर कोई अपराधियों के बारे में व्हाट्सप्प पर सुचना देना चाहते है तो 9431602301 पर बेहिचक होकर मुझे सुचना दे सकते हैं। इस नंबर पर कोई भी गोपनीय सुचना दे सकते है। ये पूर्ण सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा की अगर व्यक्तिगत भी कोई समस्या हो तो आप मुझे 9431602302 पर सुचना भेज सकते हैं। आपकी गोपनीयता बरकरार रहेगी। डीजीपी ने नौजवानो से अपील करते हुए कहा की आप मेरे आँख और कान बनकर बिहार को अपराधमुक्त बनाने में मदद करें। उन्होंने सभी पुलिस के जवानों से अपील किया की पुलिस पब्लिक फ्रेंडली हो इस बात का पूरा ख्याल रहे।

Patna

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा की वो जनता दरबार में सोमवार से शुक्रवार तक सरकारी अवकाश को छोड़कर शाम चार बजे से आम जनता से मिलते हैं। जहाँ किसी के कोई पैरवी की जरूरत नहीं है। कोई भी आकर मुझसे मिल सकते है। आखिर में एक बार पुनः उन्होंने नौजवानों से अपील करते हुए कहा की संगठित होकर हमारे हाथ को मजबूत करें एवं सभी पुलिस के जवानों से कहा की बिहार का गौरव हमेशा बढे तथा सुशासन की सरकार सुगन्धित हो इसके लिए आवश्यकता है अपराधियों पर कहर बनकर टूट पड़ें। बड़ा सवाल यह है की आखिर क्यों जरूरत पड़ी डीजीपी को एक बेसिक फ़ोन नंबर और दो मोबाइल नंबर जारी करने की ?
   होली  क्रॉस स्कूल - 31वाँ दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
                    दरभंगा प्रेस क्लब का उद्घाटन - 2025
                             बिहार पुलिस सप्ताह 2025
              पुलिस पुरस्कार समारोह (दरभंगा) - 2024
SN Sarraf Hospital Darbhanga
SN Sarraf Hospital Darbhanga Press Conference
         दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल - पुरस्कार समारोह

23.02.2024 23.02.2024 (दरभंगा) छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में 90 यूजी और 24 पीजी गोल्ड मेडल बांटे गए। डॉ आसिफ शाहनवाज के नेतृत्व में पूरी तरह से गढ़े हुए आयोजन मैं छात्रों और विभागों के उम्मीदें परवान चढ़ती हुई नजर आई। दिन रात की परिश्रम को सोने के मेडल में बदलते हुए देखकर छात्रों के दिल उछल गए। विभागाध्यक्षों और स्पॉन्सर की मौजूदगी में प्राचार्य और अधीक्षक द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
                      मिथिला हाट - अररिया संग्राम
                      होली क्रॉस स्कूल समारोह - 2022
प्रायोजित विज्ञापन
मुकुल के साथ संगीत : https://youtube.com/c/MusicWithMukul
लाइव शो की बुकिंग / संगीत उत्पादन और संगीत कक्षाओं की पूछताछ के लिए, मुझसे संपर्क करें: +918565842678
इंस्टाग्राम हैंडल: @musicwithmukul.
डॉ त्यागराजन एस एम चैंपियन डीएम बने

10.08.2021 (दरभंगा) : सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से 06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।
डीएम को कोविड-19 टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन एवं सफल संचालन हेतु मिला प्रमाण पत्र

10.08.2021 (पटना) : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह को कोविड-19 टीकाकरण के सुगम, सुचारू एवं सफल संचालन करने तथा शानदार प्रदर्शन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए हैं। जिला के इस महत्वपूर्ण एवं शानदार उपलब्धि के लिए अधिकारियों कर्मियों मीडिया कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य को अद्वितीय एवं अविस्मरणीय बताया गया। दूसरी ओर डीएम ने इसे अधिकारियों कर्मियों एवं जिलावासियों के समन्वित प्रयास तथा पूरी टीम का सम्मान एवं प्रतिफल बताया है।
Dbg

04.07.2019 (दरभंगा): दिल्ली में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर दरभंगा सहित मिथिलांचल के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न ज्ञापन सौंप रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया।
                        बिहार पुलिस सप्ताह - 2019
दरभंगा : एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा रन फॉर पीस, पेंटिंग प्रतियोगिता, ऑटो चालकों के द्वारा जागरूकता रथ आदि। सभी कार्यक्रम का थीम था नशामुक्त हो समाज, ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Lalit Narayan Mithila University
                          गणतंत्र दिवस - 2019
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2018
विशेष प्रोफ एस. के. सिंह, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
प्रोफेसर एस के सिंह ने दरभंगा ऑनलाइन के साथ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताछर और विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा में डिजिटल मोड के माध्यम से सामग्री के वितरण के बारे मे बात की.
                             पटना एसएसपी मनु महाराज


पटना एसएसपी मनु महाराज - साइकिल एक तरफ जहां स्वास्थ के लिए अच्छा है वहीं एक आम आदमी के भेष मे होने से बहुत सारी ऐसी बातों का पता लगता हैं जिससे की पोलिसिंग बेहतर करने मे मदद मिलती है.
                 मानस बिहारी वर्मा को पद्मश्री सम्मान


दरभंगा के निवासी, मानस बिहारी वर्मा, तेजस के पूर्व कार्यक्रम निदेशक, भारत के पहले स्वदेशी बहु-भूमिका सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।.
विशेष मिथिला लोक उत्सव २०१७ - दुखी राम रसिया द्वारा मनमोहक प्रदर्शन
द्वारा : मनीष कुमार सिन्हा
                        स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2017
   विग्रहपुर मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी


28.04.2017 (पटना):विग्रहपुर मोहल्ले मे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे जिला पदाधिकारी डॉ संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को शिखा के लिए प्रोत्साहित किया. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और बच्चे काफी उत्साहित हुए.
                        बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मलेन


23.04.2017 (पटना):बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन एक ऐसी संस्था है जो समाज कल्याण की बिभिन्न क्षेत्रों में भी सक्रिय है. इस संस्था को दहेज़ प्रथा उन्मूलन, नशा उन्मूलन आदि बिभिन्न सामाजिक कल्याण के कार्योँ में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए - महामहिम राम नाथ कोविंद ने स्थानीय बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सभागार में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मलेन के खुले अधिवेशन को मुख अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुआ उक्त विचार व्यक्त किये.
         महात्मा गाँधी सत्याग्रह सताब्दी वर्ष का आयोजन


गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत की पहली वास्तविक प्रयोगशाला बनने का सौभागय बिहार की चम्पारण की धरती को प्राप्त है. सत्य और अहिंसा के प्रयोग को आज आचरण में उतारने की आवश्यकता है. जातीयता , धार्मिक रूढ़ियाँ, बाह्याडम्बर, क्षेत्रबाद, संकीर्णता आदि से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानना ही चम्पारण सत्याग्रह के सताब्दी आयोजन की सही सार्थकता होगी. - महामहिम राज्यपाल श्री राम नाथ कोविंद।